आशीष कचोलिया पोर्टफोलियो- इस मल्टीबैगर स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, 1 साल में मिला 2600% का रिटर्न, आगे क्या?
Ashish kacholia portfolio: दिसंबर तिमाही में आशीष कचोलिया को बड़ा फायदा हुआ है. उनके पोर्टफोलियो में शामिल हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े स्टॉक्स ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. इनके पोर्टफोलियो पर स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों की नजर रहती है.
Ashish Kacholia portfolio: देश के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) दिसंबर तिमाही में कई दमदार शेयरों में दांव खेला है. कुछ शेयरों में उन्होंने हिस्सेदारी बढ़ाई है तो कुछ नए शेयर भी पोर्टफोलियो शामिल किए हैं. उनके पोर्टफोलियो में दिसंबर तिमाही में कुल 27 शेयर शामिल हैं और उनकी नेटवर्थ 1,740.8 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है. स्टॉक मार्केट ट्रेडर आशीष कचोलिया को मिड और स्मॉलकैप स्पेस में मल्टीबैगर स्टॉक चुनने के लिए जाना जाता है.
दिसंबर तिमाही में मल्टीबैगर स्टॉक पर लगाया दांव
आशीष कचोलिया ने दिसंबर तिमाही में Xpro India में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. दिसंबर क्वॉर्टर में उन्होंने Xpro India में 0.4% हिस्सेदारी बढ़ाई है. अब उनके पास कंपनी के 2.9% की हिस्सेदारी हो चुकी है. मतलब उनके पास कंपनी के 341,316 शेयर हैं, जिसकी कीमत करीब 37.1 करोड़ रुपए है. Xpro India मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है. पिछले 1 साल में शेयर ने 2,609 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. इस अवधि में स्टॉक 39 रुपए से बढ़कर इस समय 1,078 रुपए प्रति शेयर के भाव पर पहुंच चुका है.
बिड़ला ग्रुप की कंपनी है Xpro India
Xpro India ने गुरुवार को BSE पर अपना शेयरहोल्डिंग पैटर्न जारी किया था. अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, आशीष कचोलिया के पास Xpro India में सितंबर तिमाही के 2.52 फीसदी शेयर के मुकाबले दिसंबर में 2.89 फीसदी शेयर होल्डिंग है. आशीष कचोलिया ने इस स्टॉक में पहली बार जुलाई-सितंबर तिमाही में निवेश किया था. बता दें, Xpro India बिड़ला ग्रुप की डायवर्सिफाइड कंपनी है. कंपनी पॉलिमर प्रोसेसिंग के कारोबार में है. कई जगह पर इसके डिवीजन है और अलग-अलग यूनिट्स भी हैं. पिछले 6 महीने में Xpro India के शेयरों में 503% का उछाल देखने को मिला है.
TRENDING NOW
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कैसा है Ashish kacholia portfolio?
आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में हॉस्पिटैलिटी, एजुकेशन, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े स्टॉक शामिल हैं. इनके पोर्टफोलियो पर स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले लोगों की नजर रहती है. आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में करीब 27 कंपनियों के शेयर हैं, नेटवर्थ 1,740.8 करोड़ रुपए है. यह आंकड़े Trendlyne से लिए गए हैं.
STOCK | HOLDING VALUE (RS.) | QTY HELD | DEC 2021 CHANGE % | DEC 2021 HOLDING % | SEP 2021 % |
---|---|---|---|---|---|
Yasho Industries Ltd. | 37.1 Cr | 269,431 | NEW | 2.4% | - |
Xpro India Ltd. | 37.1 Cr | 341,316 | 0.4% | 2.9% | 2.5% |
Kwality Pharmaceuticals Ltd. | 13.9 Cr | 173,000 | 0.3% | 1.7% | 1.4% |
ADF Foods Ltd. | 19.6 Cr | 227,605 | 0% | 1.1% | 1.1% |
Acrysil Ltd. | 81.5 Cr | 1,000,000 | 0% | 3.8% | 3.8% |
TARC Ltd. | 22.5 Cr | 4,425,000 | 0% | 1.5% | 1.5% |
Venus Remedies Ltd. | - | - | Below 1% | - | 1.1% |
Ador Welding Ltd. | 31.3 Cr | 437,700 | Filing Awaited | - | 3.2% |
Gateway Distriparks Ltd. | 53.8 Cr | 1,917,606 | Filing Awaited | - | 1.5% |
IOL Chemicals and Pharmaceuticals Ltd. | 53.4 Cr | 1,153,566 | Filing Awaited | - | 2.0% |
Mastek Ltd. | 207.9 Cr | 700,000 | Filing Awaited | - | 2.4% |
Sastasundar Ventures Ltd. | 18.6 Cr | 330,785 | Filing Awaited | - | 1.0% |
NIIT Ltd. | 141.1 Cr | 3,000,000 | Filing Awaited | - | 2.3% |
Phillips Carbon Black Ltd. | 59.2 Cr | 2,502,495 | Filing Awaited | - | 1.5% |
Poly Medicure Ltd. | 148.9 Cr | 1,600,000 | Filing Awaited | - | 1.7% |
Vaibhav Global Ltd. | 124.6 Cr | 2,250,000 | Filing Awaited | - | 1.4% |
Mold-Tek Packaging Ltd. | 78.5 Cr | 947,497 | Filing Awaited | - | 3.3% |
Vishnu Chemicals Ltd. | 51.7 Cr | 588,793 | Filing Awaited | - | 4.9% |
VRL Logistics Ltd. | 55.8 Cr | 1,207,632 | Filing Awaited | - | 1.4% |
Garware Hi-Tech Films Ltd. | 60.5 Cr | 758,577 | Filing Awaited | - | 3.3% |
Shaily Engineering Plastics Ltd. | 113.6 Cr | 599,696 | Filing Awaited | - | 6.5% |
HLE Glasscoat Ltd. | 118.3 Cr | 191,602 | Filing Awaited | - | 1.4% |
Safari Industries (India) Ltd. | 57.5 Cr | 614,288 | Filing Awaited | - | 2.7% |
Faze Three Ltd. | 24.0 Cr | 675,688 | Filing Awaited | - | 2.8% |
Beta Drugs Ltd. | 33.5 Cr | 540,000 | Filing Awaited | - | 5.6% |
Somany Home Innovation Ltd. | 44.8 Cr | 1,120,459 | Filing Awaited | - | 1.6% |
Ami Organics Ltd. | 51.5 Cr | 491,474 | Filing Awaited | - | 1.4% |
CHD Developers Ltd. | 43.3 L | 6,361,166 | - | - | - |
09:03 AM IST