IT Stocks Crash: खत्म होने की कगार पर IT कंपनियों का धंधा? Anthropic AI के खौफ से 7% टूटा ग्लोबल मार्केट

AI कंपनी Anthropic की घोषणा ने दुनिया भर के आईटी सेक्टर में हड़कंप मचा दिया है. भारत समेत ग्लोबल मार्केट में आईटी स्टॉक्स में भारी बिकवाली हो रही है. जानिए क्या है निवेशकों के मन में डर.
IT Stocks Crash: खत्म होने की कगार पर IT कंपनियों का धंधा? Anthropic AI के खौफ से 7% टूटा ग्लोबल मार्केट

AI कंपनी Anthropic और वेल्थ मैनेजमेंट फर्म AItruist की नई घोषणाओं ने ग्लोबल मार्केट में भूचाल ला दिया है. इन घोषणाओं ने पारंपरिक आईटी और फाइनेंस कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर सवालिया निशान लगा दिए हैं. अमेरिका, यूरोप से लेकर भारत तक में आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है, जिसने निवेशकों की नींद उड़ा दी है. गुरुवार को कारोबारी सत्र के शुरुआती घंटों में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 4.25 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है. HCL टेक, TCS, ऑरेकल फाइनेंशियल सर्विस के शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं.

खतरे में कंपनियों का सब्सक्रिप्शन बिजनेस मॉडल

भारत समेत दुनियाभर के आईटी शेयरों में गिरावट के दौर की शुरुआत पिछले हफ्ते AI कंपनी Anthropic के नए AI टूल के ऐलान से हुई . इस नए AI टूल्स ने यह डर पैदा किया कि सर्विसेज और डेटा कंपनियों का मौजूदा सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल खतरे में है.

Add Zee Business as a Preferred Source

निवेशकों के मन में बैठा ये डर

  • निवेशकों के मन में यह डर बैठ गया है कि AI वह काम सस्ते और ज्यादा तेज गति से करेगा, तो बड़ी आईटी कंपनियों की जरूरत कम हो जाएगी.
  • Anthropic के AI टूल का असर ऐसा हुआ कि पिछले हफ्ते ग्लोबल आईटी सेक्टर 7 फीसदी तक टूट गया है.
  • यूरोप में Experian, Sage, London Stock Exchange Group और Pearson के शेयर 6% से 12% तक लुढ़क गए हैं.
  • Cognizant, Accenture और Thomson Reuters जैसे बड़े नाम भी गिरावट के तूफान को झेल नहीं सके और इनके शेयर में 10 से 25 फीसदी की गिरावट आई है.

6.45% तक टूटा आईटी इंडेक्स

भारतीय शेयर बाार भी ग्लोबल सेंटिमेंट से अछूता नहीं है. 4 फरवरी 2026 के बाद से निफ्टी आईटी इंडेक्स में 6.45 फीसदी की भारी गिरावट आई है.

TCS, HCL टेक के शेयरों में भारी दबाव

  • गिरावट की सबसे बड़ी मार Coforge और Infosys पर पड़ी है. कोफोर्ज का शेयर 10 फीसदी से ज्यादा टूट गया है.
  • TCS और HCL टेक भारी दबाव में हैं. पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में TCS का शेयर 4.81% और HCL टेक का शेयर 5.72% कमजोर हो चुके हैं.
  • गुरुवार को कारोबारी सत्र की शुरुआती घंटों में निफ्टी इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.

भारतीय IT शेयरों का हाल
(04/02/2026 से गिरावट)

कंपनी का नामगिरावट (%)
Coforge-10.63%
Infosys-9.03%
Persistent Systems-8.67%
HCL Tech-8.58%
Mphasis-8.33%
LTIMindtree-7.57%
TCS-7.23%
Nifty IT Index-6.45%

फाइनेंशियल सेक्टर में भी हड़कंप

AI टूल का असर केवल आईटी सेक्टर तक ही सीमित नहीं है. फाइनेंशियल सेक्टर में भी हड़कंप मच गया है. ऑनलाइन वेल्थ बिजनेस कंपनी Altruist ने घोषणा की है कि टैक्स प्लानिंग के लिए AI सर्विस शुरू कर रही है.

प्रॉफिट मार्जिन में आएगी भारी कमी

  • अमेरिका की फाइनेंशियल और टैक्स प्लानिंग कंपनियों को हिलाकर रख दिया है.
  • मार्केट का मानना है कि AI की आने से वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन में भारी कमी आएगी.
  • डर के चलते अमेरिका में LPL फाइनेंशियल और रेमंड जेम्स जैसे कंपनियों के शेयर 8 फीसदी तक टूट गए हैं.
  • भारत के शेयरों में भी इसका असर देखने को मिला है. नुवामा और 360 One के शेयर कमजोर हुए हैं.

फाइनेंस और ग्लोबल शेयरों पर मार

कंपनी / इंडेक्सगिरावट (%)
Raymond James Financial-8.75%
LPL Financial-7.42%
Charles Schwab-8.75%
Morgan Stanley-2.4%
Cognizant/Accenture (Range)-3.13%

इंश्योरेंस सेक्टर में क्रांति

आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर में जहां डर का माहौल है, तो दूसरी तरफ इंश्योरेंस सेक्टर में एक नई क्रांति आ रही है. अमेरिका की टॉप रेटेड ऑनलाइन इंश्योरेंस कंपनी Insurefy ने इंडस्ट्री का पहला ChatGPT इंश्योरेंस कम्पेरिजन ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए ग्राहक सीधे AI के जरिए इंश्योरेंस प्लान की तुलना कर सकते हैं. जानकारों के मुताबिक इसका सीधा निगेटिव असर भारत की पीबी फिनटेक (पॉलिसी बाजार) जैसी कंपनियों पर पड़ सकता है, जो एग्रीगेटर के तौर पर काम करते हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 IT शेयरों में गिरावट का बड़ा कारण है?

Anthropic के AI टूल्स के बाद आईटी सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन बिजनेस मॉडल को खत्म होने के डर से बिकवाली हो रही है.

Q2 भारत के आईटी शेयरों का क्या हाल है?

निफ्टी आईटी इंडेक्स भारी दबाव में है. कई आईटी कंपनियों के शेयर लाल निशान में हैं.

Q3 किस शेयर में सबसे ज्यादा दबाव रहा है?

Coforge का शेयर 4 फरवरी 2026 के बाद से 10.63 फीसदी तक टूट गया है.

Q4 ग्लोबल मार्केट में किन शेयरों में बड़ी गिरावट आई है?

ग्लोबल मार्केट में Cognizant, Accenture और Thomson Reuters जैसे शेयरों में 10 से 25 फीसदी की गिरावट आई है.

Q5 फाइनेंशियल सेक्टर में खलबली क्यों है?

AItruist ने टैक्स प्लानिंग के लिए सस्ती AI सर्विस शुरू करने की घोषणा की है. इससे दूरी कंपनियों का मार्जिन घटने का डर है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6