Anil Singhvi Strategy: आज से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट पेश करेंगी. अदानी ग्रुप और हिंडनबर्ग रिसर्च के बीच सवाल-जवाब जारी है. इस बीच ग्रुप के स्टॉक्स की सर्किट लिमिट घटाकर 10 फीसदी कर दी गई है.