Anil Singhvi Market Strategy: सोमवार को बाजार में कमाई के लिए हो जाएं तैयार, मार्केट गुरु ने बता दिया पूरा ट्रेड सेटअप

Anil Singhvi Market Strategy: आज बाजार के लिए संकेत मिले-जुले जरूर हैं, लेकिन ओवरऑल टोन पॉजिटिव बना हुआ दिख रहा है. ग्लोबल संकेत भी सहारा दे रहे हैं. हालांकि, कुछ ऐसे फैक्टर्स भी हैं जो बाजार की तेजी पर ब्रेक लगा सकते हैं.
Anil Singhvi Market Strategy: सोमवार को बाजार में कमाई के लिए हो जाएं तैयार, मार्केट गुरु ने बता दिया पूरा ट्रेड सेटअप

सोमवार को बाजार में मिले-जुले संकेत, लेकिन ओवरऑल सेंटीमेंट पॉजिटिव. (फोटो: Zee Busines)

Anil Singhvi Market Strategy: आज बाजार के लिए संकेत मिले-जुले जरूर हैं, लेकिन ओवरऑल टोन पॉजिटिव बना हुआ दिख रहा है. वीकेंड पर आए बैंकिंग सेक्टर के अच्छे नतीजों ने सेंटीमेंट को सपोर्ट दिया है, वहीं विदेशी निवेशकों की लगातार तीसरे दिन खरीदारी बाजार के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही है.

रुपए में आई मजबूती और VIX का अहम स्तरों के नीचे फिसलना यह संकेत देता है कि वोलैटिलिटी कम हो रही है और निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है. इसके साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में जारी तेज़ी बाजार की ब्रेड्थ को बेहतर बना रही है.

ग्लोबल संकेत भी सहारा दे रहे हैं. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नए लाइफ हाई पर बंद हुए, जिससे ग्लोबल मोमेंटम मजबूत बना हुआ है. एशियाई बाजारों की मजबूत शुरुआत भी इसी रुझान को आगे बढ़ाती दिख रही है. इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ बातचीत शुरू होने के संकेत ने जियोपॉलिटिकल टेंशन में थोड़ी नरमी की उम्मीद जगाई है, जो बाजार के लिए राहत की बात है.

निगेटिव फैक्टर्स क्या हैं?

हालांकि, कुछ ऐसे फैक्टर्स भी हैं जो बाजार की तेजी पर ब्रेक लगा सकते हैं. हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर अभी भी कंफ्यूजन बना हुआ है, जिससे क्रूड की दिशा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. ट्रंप के आक्रामक बयान भी बाजार में अचानक वोलैटिलिटी बढ़ा सकते हैं.

डोमेस्टिक स्तर पर DIIs की लगातार तीसरे दिन बिकवाली एक अहम चिंता का विषय है. इसके अलावा टेक्निकल तौर पर निफ्टी 24450-24550 और बैंक निफ्टी 57150-57300 के दायरे में मजबूत रेजिस्टेंस दिख रहा है, जहां बाजार को रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. एक और महत्वपूर्ण पैटर्न यह है कि बाजार पिछले 7 दिनों से एक दिन ऊपर और अगले दिन नीचे के ट्रेंड में चल रहा है, जो अनिश्चितता को दर्शाता है.

किन ट्रिगर्स पर रखें नजर?

आज के बाजार की चाल मुख्य रूप से कुछ अहम ट्रिगर्स पर निर्भर करेगी. सबसे बड़ा ट्रिगर कच्चे तेल की कीमतें रहेंगी. अगर क्रूड $90 के नीचे टिकता है तो बाजार को मजबूती मिलेगी, वहीं $100 के ऊपर जाने पर तेजी पर ब्रेक लग सकता है.

दूसरा बड़ा फैक्टर FIIs के फ्लो का रहेगा, क्योंकि उनकी लगातार खरीदारी बाजार के लिए सपोर्ट सिस्टम का काम कर रही है. तीसरा और अहम ट्रिगर जियोपॉलिटिकल डेवलपमेंट्स होंगे, जिसमें युद्ध विराम, संभावित बातचीत और ट्रंप के बयान बाजार की दिशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे.

ओवरऑल संकेत यही हैं कि बाजार की नींव मजबूत है, लेकिन ऊपरी स्तरों पर सावधानी जरूरी है. ट्रेडिंग रेंज में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, ऐसे में निवेशकों को ट्रिगर्स पर नजर रखते हुए रणनीति बनानी चाहिए.

LIVE TV:

आज के लिए अहम संकेत
Global: Neutral
FII: Positive
DII: Neutral
F&O: Neutral
Sentiment: Neutral
Trend: Positive

निफ्टी के लिए आज अहम स्तर
Nifty 24200-24300 support zone, below that 24000-24150 strong Buy zone

Nifty 24400-24500 higher zone, above that 24535-24600 Profit Booking Zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 56100-56300 support zone, below that 55600-55850 strong Buy zone

Bank Nifty 56750-56950 higher zone, above that 57150-57300 Profit Booking Zone

FIIs Long position at 20.80% Vs 20.36%
Nifty PCR at 1.09 vs 0.98
Bank Nifty PCR at 0.93 vs 0.87
India Vix down by 5% at 17.20

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday SL 24200 and Closing SL 24050
Bank Nifty Intraday SL 56250 and Closing SL 56050

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 24400
Bank Nifty Intraday and Closing SL 56900

नई पोजीशन: BUY
Buy Nifty:
SL 24150 Tgt 24400, 24450, 24500, 24550, 25575, 24600

Aggressive Traders Buy Bank Nifty:
Strict SL SL 56250 Tgt 56750, 56825, 56950, 57150, 57275

नई पोजीशन: SELL
Aggressive Traders Sell Nifty in 24450-24600 range:
Strict SL 24700 Tgt 24400, 24350, 24300, 24275, 24250, 24200, 24150

Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 57150-57300 range:
Strict SL 57400 Tgt 56950, 56850, 56750, 56625, 56500, 56300

F&O Ban Update:
Already in Ban: SAIL, Sammaan Capital
New in Ban: Nil
Out of Ban: Nil

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source