ईरान-अमेरिका युद्ध में सीजफायर होने से बुधवार के कारोबारी सत्र में धुंआधार तेजी रिकॉर्ड की गई है. निफ्टी 4 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर पहुंचा और 11 मार्च के बाद निफ्टी का लेवल 24,000 के पार रहा है. 12 मई 2025 के बाद निफ्टी में सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गई. हालांकि, गुरुवार सुबह गिफ्ट निफ्टी में गिरावट देखी गई है, लेकिन कच्चे तेल में रिकवरी देखी गई है. अब आज सवाल है कि सीजफायर के बावजूद बढ़ा तनाव? गैप-डाउन ओपनिंग पर कहां करें खरीदारी? कहां है बाजार का मजबूत सपोर्ट? किन लेवल्स के ऊपर बढ़ेगी तेजी? क्या बैंक निफ्टी तेजी में रहेगा आगे? किन शेयर-सेक्टर्स में खरीदारी का मौका? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी से आज की स्ट्रैटेजी.
सीजफायर के बाद हॉर्मुज का हाल
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से बेहद कम संख्या में धीरे-धीरे जहाज गुजर रहे हैं. दोबारा हॉर्मुज बंद करने की खबर को US ने अफवाह बताया. ट्रंप ने कहा, बेरोक-टोक और बिना टोल के हो आवाजाही. भारत ने हॉर्मुज से बेरोक-टोक आवाजाही की जताई उम्मीद
Add Zee Business as a Preferred Source
युद्ध पर क्या है अपडेट?
- लेबनान पर हमले को लेकर बयानबाजी
- ईरान ने कहा हमले और सीजफायर दोनों एक साथ नहीं चल सकते
- ईरान ने कहा कि अमेरिका तय करें, सीजफायर हो या इजरायल के जरिए युद्ध.
- इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, सीजफायर में हिजबुल्लाह शामिल नहीं है.
- इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ईरान के साथ सीजफायर युद्ध का अंत नहीं है.
- इजरायली हमले से लेबनान में कल करीब 200 लोगों की मौत हुई है.
किन बातों से अब मिलेगा डायरेक्शन?
- कच्चा तेल रहेगा निर्णायक फैक्टर.
- $90 के नीचे जाने पर बाजार में बढ़ेगी तेजी
- $100 के ऊपर टिका तो तेजी पर लगेगा ब्रेक
- दूसरा बड़ा फैक्टर हॉर्मुज खुलने के संकेतों पर
- तीसरा बड़ा ट्रिगर FIIs के एक्शन से
- कल की बड़ी तेजी में भी FIIs ने कैश में बेचा ही
- फ्यूचर्स में जरूर थोड़ी शॉर्ट कवरिंग थी
- अगर FIIs की बिकवाली नहीं रुकी तो ऊपर टिकना मुश्किल
- और अगर शॉर्ट कवरिंग और खरीदारी आई तो 24500-24800 तक बढ़ेगा निफ्टी.
आज के लिए क्या हैं पॉजिटिव?
- ग्लोबल मार्केट में अब तगड़ी तेजी
- कैश में FIIs की 25 मार्च के बाद सबसे छोटी बिकवाली
- 25 दिनों की बिकवाली के बाद FIIs की कल नेट-नेट खरीदारी
- घरेलू फंड्स की तगड़ी खरीदारी जारी
- रुपए में चौथे दिन शानदार रिकवरी
- India VIX में 20% की बड़ी गिरावट
- RBI की पॉलिसी भी रही पॉजिटिव
- कल की तेजी क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों के लिहाज से दमदार.
आज के लिए क्या हैं निगेटिव?
- कच्चे तेल में हल्की रिकवरी.
- ईरान की तरफ से युद्ध को लेकर निगेटिव बयान.
- किसी भी पॉजिटिव खबर पर FIIs खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं.
- ट्रंप ने ईरान को हथियार देने वाले देशों को 50% टैरिफ की धमकी दी.
- डाओ फ्यूचर्स और एशियाई बाजार में हल्की कमजोरी.
- निफ्टी 23465 और बैंक निफ्टी ने 54150 तक का गैप भरना बाकी है.
निफ्टी और बैंक निफ्टी में पांचवें दिन तेजी
- Life High से निफ्टी 9.01%, बैंक निफ्टी 9.81%, मिडकैप सेलेक्ट 6.37%, स्मॉलकैप 16.12% नीचे.
- निफ्टी, बैंक निफ्टी पांचवें दिन तेज
- 17 नवंबर 2025 के बाद पहली बार निफ्टी, बैंक निफ्टी लगातार पांच दिन मजबूत
- निफ्टी, बैंक निफ्टी, मिडकैप सेलेक्ट, स्मॉलकैप चारों इंडेक्स ने तीसरे दिन बनाया Higher High Higher Low
- इंट्राडे में निफ्टी ने 24025, बैंक निफ्टी ने 55778 का 17 दिनों का High छुआ
- निफ्टी में 12 मई 2025 के बाद 11 महीनों की 3.8% की एक दिन की सबसे बड़ी तेजी
- निफ्टी के 50 में से 41 शेयर तेज
- बैंक निफ्टी में 1 फरवरी 2021 के बाद 5 साल की 5.7% की एक दिन की सबसे बड़ी तेजी
- बैंक निफ्टी के सभी 14 शेयर तेजी में बंद.
Zee Business Live TV यहां पर देखें
आज के अहम संकेत
- Global: Neutral
- FII: Neutral
- DII: Positive
- F&O: Neutral
- Sentiment: Positive
- Trend: Neutral
निफ्टी के अहम स्तर
- Nifty 23775-23865 Support zone, below that 23500-23650 strong Buy zone.
- Nifty 24000-24125 higher zone, above that 24250-24300 Profit booking zone
बैंक निफ्टी के अहम स्तर
- Bank Nifty 55100-55325 & 54675-54875 support zone, below that 54100-54400 strong Buy zone
- Bank Nifty 55775-56000 & 56275-56375 higher zone, above that 56950-57150 strong Sell zone
- FIIs Long position at 21.01% Vs 18.44%
- Nifty PCR at 1.12 Vs 1.13
- Bank Nifty PCR at 0.80 Vs 0.85
मौजूदा लॉन्ग पोजिशन
- Nifty Intraday and Closing SL 23775
- Bank Nifty Intraday and Closing SL 54750
मौजूदा शॉर्ट पोजिशन
- Nifty Intraday and Closing SL 24125
- Bank Nifty Intraday and Closing SL 56000
नई पोजिशन: निफ्टी (BUY)
- Best range to Buy Nifty is 23650-23835:
- SL 23575 Tgt 23865, 23975, 24025, 24075, 24125, 24250
नई पोजिशन: बैंक निफ्टी (BUY)
- Best range to Buy Bank Nifty is 55000-55325:
- SL 54750 Tgt 55700, 55775, 56000, 56275, 56375, 56500
नई पोजिशन: निफ्टी (Sell)
Aggressive Traders Sell Nifty:
Strict SL 24125 Tgt 23865, 23835, 23775, 23650, 23600, 23575
नई पोजिशन: बैंक निफ्टी (Sell)
- Aggressive Traders Sell Bank Nifty:
- Strict SL 56000 Tgt 55325, 55100, 54875, 54750, 54400, 54150
F&O Ban Update
- New in Ban: SAIL
- Already in Ban: Samman Capital
- Out of Ban: Nil