निवेशकों के लिए प्रॉफिट बुकिंग का सही वक्त? गैप अप ओपनिंग में खरीदें या बेचें? जानिए अनिल सिंघवी की स्ट्रैटेजी

Anil Singhvi Strategy: गैप-अप ओपनिंग पर खरीदें या बेचें? निवेशकों के लिए प्रॉफिट बुकिंग का समय? बाजार के लिए कौन-से हैं 3 सबसे बड़े ट्रिगर? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की आज की स्ट्रैटेजी.
निवेशकों के लिए प्रॉफिट बुकिंग का सही वक्त? गैप अप ओपनिंग में खरीदें या बेचें? जानिए अनिल सिंघवी की स्ट्रैटेजी

Anil Singhvi Strategy

ईरान युद्ध में अनिश्चितता और मिले-जुले तिमाही नतीजों के बीच शेयर बाजार पिछले दो दिनों से लाल है. गुरुवार को निफ्टी 205.05 अंकों और बैंक निफ्टी 819.45 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, बाजार खुलने से पहले गिफ्ट निफ्टी से मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. अब सवाल है कि क्या 24600 शॉर्ट टर्म टॉप बन गया? बैंक निफ्टी के लिए 57500 अब बड़ी रुकावट? गैप-अप ओपनिंग पर खरीदें या बेचें? निवेशकों के लिए प्रॉफिट बुकिंग का समय? बाजार के लिए कौन से हैं 3 सबसे बड़े ट्रिगर? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी से आज की कमाई की स्ट्रैटेजी.

GIFT Nifty में इतनी मजबूती क्यों?

Gift Nifty में वैसे तो तेजी का कोई कारण ही नहीं है . चार बातों की उम्मीद से शायद मजबूत है. आज-कल में अमेरिका-ईरान में बातचीत शुरू हो जाए या फिर वीकेंड पर हॉर्मुज खुल जाए. पश्चिम बंगाल में BJP के जीतने की उम्मीद और Reliance के नतीजे अच्छे आ जाएं.

आज के लिए क्या हैं निगेटिव?

  • कच्चा तेल $105 के ऊपर.
  • FIIs की दूसरे दिन बड़ी बिकवाली.
  • DIIs की खरीदारी बेहद छोटा.
  • हॉर्मुज जल्द खुलने के आसार नहीं.
  • लगातार कमजोर होता रुपया.
  • अमेरिका, अमेरिकी बाजार, एशिया बाजार में कमजोरी.
  • Infosys के नतीजे ऐसे नहीं कि बाजार का मूड बदल दें.

गैप-अप ओपनिंग पर खरीदें या बेचें?

  • वीकेंड सेशन पर बाजार रह सकते हैं Volatile.
  • जो ट्रिगर्स पता हैं वा ज्यादातर निगेटिव.
  • ऐसे में गैप-अप ओपनिंग पर करें पोजीशन हल्की.
  • ट्रेडर्स वीकेंड पर पोजीशन कम से कम रखें.
  • सोमवार को किसी भी तरफ बड़े गैप से खुल सकता है बाजार.

क्या करें निवेशक?

  • 1-3 साल का नजरिया है तो निवेश बनाए रखें.
  • आया हुआ प्रॉफिट वापस जाता देखकर दुखी हों, तो अच्छा है कि अभी बुक कर लें.
  • खासकर 23000 के नीचे की खरीदारी में अच्छा मुनाफा है तो ले लें.
  • मौका मिले तो नीचे फिर से कर लें Entry.
  • नहीं तो 24600 के ऊपर नई तेजी बनने पर खरीदें.
  • अपनी रिस्क कैपेसिटी और माइंडसेट के हिसाब से निर्णय लें.

निफ्टी ने दूसरे दिन बनाया Lower High, Lower Low

  • निफ्टी, बैंक निफ्टी ने दूसरे दिन कमजोर, दूसरे दिन बनाया Lower High Lower Low.
  • इंट्राडे में निफ्टी 50 DMA 24319 के पास 24310 पर अटका.
  • इंट्राडे में बैंक निफ्टी 50 DMA 56904 के पास 56868 पर अटका.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

आज के अहम संकेत

  • Global: Negative
  • FII: Negative
  • DII: Positive
  • F&O: Neutral
  • Sentiment: Cautious
  • Trend: Positive

निफ्टी के अहम स्तर

  • Nifty 24000-24135 support zone, below that 23775-23915 strong Support zone
  • Nifty 24250-24350 higher zone, above that 24375-24500 strong Sell Zone

बैंक निफ्टी के अहम स्तर

  • Bank Nifty 55600-55850 support zone, below that 55150-55325 strong Support zone
  • Bank Nifty 56575-56850 higher zone, above that 57000-57125 Profit Booking Zone
  • FIIs Long position at 20.80% Vs 21.72%
  • Nifty PCR at 0.92 Vs 1.01
  • Bank Nifty PCR at 0.91 Vs 0.99

मौजूदा लॉन्ग पोजिशन

  • Nifty Intraday and Closing SL 24000
  • Bank Nifty Intraday and Closing SL 56000

मौजूदा शॉर्ट पोजिशन

  • Nifty Intraday and Closing SL 24400
  • Bank Nifty Intraday and Closing SL 57150

नई पोजिशन: Nifty (BUY)

  • Aggressive Traders Buy Nifty in 23925-24100 range:
  • Strict SL 23825 Tgt 24135, 24175, 24225, 24275, 24350, 24400

नई पोजिशन: Nifty (Sell)

Aggressive Traders Sell Nifty in 24275-24400 range:

Strict SL 24525 Tgt 24225, 24200, 24175, 24100, 24050, 24000, 23915

नई पोजिशन: Bank Nifty (BUY)

  • Aggressive Traders Buy Bank Nifty in 55600-55850 range:
  • Strict SL 55500 Tgt 56200, 56300, 56500, 56575, 56700, 56850, 57000

नई पोजिशन: Bank Nifty (SELL)

  • Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 56850-57000 range:
  • Strict SL 57200 Tgt 56600, 56350, 56225, 56000, 55850, 55700

F&O Ban Update

  • Already in Ban: SAIL
  • New in Ban: Nil
  • Out of Ban: Nil
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6