&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. निफ्टी 10 दिनों की ऊंचाई पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी ने भी मजबूती दिखाते हुए लगातार दूसरे दिन हायर हाई–हायर लो का पैटर्न बनाया. ओवरऑल ट्रेंड अभी पॉजिटिव है, लेकिन लाइफ हाई के करीब पहुंचते बाजार में अब सेलेक्शन और सतर्कता ज्यादा जरूरी हो गई है.
निफ्टी ने लगातार दूसरे दिन हायर हाई और हायर लो बनाकर यह संकेत दिया कि बाजार में खरीदारी की ताकत बनी हुई है. बैंक निफ्टी भी इसी पैटर्न पर चलते हुए दूसरे दिन तेजी में बंद हुआ. हालांकि बैंक निफ्टी पिछले 26 दिनों से 58,800–59,800 की क्लोजिंग रेंज में फंसा हुआ है, जिससे साफ है कि ऊपर की तरफ बड़ा ब्रेकआउट अभी बाकी है.
बीते सत्र की तेजी सिर्फ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं रही. सभी प्रमुख इंडेक्स ने हायर हाई–हायर लो बनाया और दिन के ऊपरी स्तरों के पास बंद हुए. सभी सेक्टर्स हरे निशान में रहे और तेजी पूरे स्क्रीन पर दिखी. इसके अलावा बाजार पिछले दिन के हाई से काफी ऊपर मजबूती के साथ बंद हुआ, जो तेजी की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों को दिखा रहा है.
आने वाले सत्रों में FIIs की खरीद-बिक्री की दिशा और रुपये में उतार-चढ़ाव बाजार की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. फिलहाल दोनों फैक्टर बाजार के लिए सपोर्टिव बने हुए हैं, लेकिन इनमें बदलाव से वोलैटिलिटी बढ़ सकती है.
FIIs की ओर से नेट-नेट अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. घरेलू फंड्स ने लगातार 81वें दिन बाजार में पैसा डाला है, जो बड़ी मजबूती का संकेत है. इंडिया VIX लाइफटाइम लो के करीब है, जिससे फिलहाल डर का माहौल कम दिखता है. अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और कल की तेजी क्वालिटी वाली मानी जा रही है, जो ट्रेंड को सपोर्ट करती है.
हालांकि बाजार मजबूत है, लेकिन कुछ जोखिम भी नजरअंदाज नहीं किए जा सकते. निफ्टी का पुट कॉल रेश्यो 1.42 पर ओवरबॉट जोन में है. FIIs ने तीन दिन बाद कैश सेगमेंट में हल्की बिकवाली की है. इसके अलावा लाइफ हाई के पास मुनाफावसूली आने का डर भी बना हुआ है.
लाइफ हाई के पास मुनाफावसूली आना स्वाभाविक माना जाता है. मौजूदा स्तरों पर बाजार थोड़ा ओवरबॉट भी दिख रहा है. ऐसे में बेहतर यही होगा कि लाइफ हाई के आसपास पोजीशन हल्की रखें और साफ ब्रेकआउट का इंतजार करें. ब्रेकआउट के बाद ही आक्रामक खरीदारी ज्यादा सुरक्षित मानी जाएगी.
Zee Business LIVE TV:
ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हैं. FII और DII दोनों का सपोर्ट बना हुआ है. सेंटिमेंट और ट्रेंड पॉजिटिव हैं, लेकिन F&O सेगमेंट में थोड़ी सतर्कता जरूरी है.
निफ्टी के लिए 26,000–26,100 अहम सपोर्ट जोन है, इसके नीचे 25,875–25,975 मजबूत खरीदारी का जोन है. ऊपर की ओर 26,200–26,300 पहला रेजिस्टेंस जोन है और 26,325 के ऊपर निफ्टी ब्लू स्काई जोन में जा सकता है.
बैंक निफ्टी के लिए 59,000–59,150 सपोर्ट जोन है, इसके नीचे 58,725–58,900 मजबूत खरीदारी का स्तर है. ऊपर की ओर 59,450–59,550 के बाद 59,600–59,800 के दायरे में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है.
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन में निफ्टी के लिए 25,950 और बैंक निफ्टी के लिए 58,900 का स्टॉपलॉस रखें. नई खरीदारी निफ्टी में 26,000–26,125 और बैंक निफ्टी में 59,000–59,150 की रेंज में की जा सकती है, लेकिन ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ. आक्रामक ट्रेडर्स ऊपरी रेंज में सीमित शॉर्ट पोजीशन ले सकते हैं, लेकिन सख्त स्टॉपलॉस के साथ.
फिलहाल F&O बैन लिस्ट में Sammaan Capital बना हुआ है. कोई नया स्टॉक बैन में शामिल नहीं हुआ है और न ही कोई बाहर आया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)