&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy: घरेलू शेयर बाजारों में बीते तीन दिनों की गिरावट के बाद आज गुरुवार को ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत आ रहे हैं. अमेरिकी वायदा बाजारों में हरे निशान में ट्रेडिंग दिख रही थी. वहीं गिफ्ट निफ्टी भी 150 अंकों की जबरदस्त तेजी पर था. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों से ग्लोबल और भारतीय बाजारों को राहत मिलती दिख रही है. ट्रंप ने भारत के साथ जल्द और बेहतर ट्रेड डील का संकेत दिया है और प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा दोस्त बताया. इसके अलावा ट्रंप ने 1 फरवरी से आठ यूरोपीय देशों पर लगने वाले 10 फीसदी टैरिफ को फिलहाल टाल दिया है, जिससे ट्रेड वॉर की आशंका कुछ कम हुई है.
ग्रीनलैंड को लेकर भी ट्रंप के रुख में नरमी दिखी है. उन्होंने साफ किया है कि ग्रीनलैंड पर किसी तरह का आक्रमण नहीं किया जाएगा और इस मसले पर NATO के साथ मिलकर एक समझौते का फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है. कुल मिलाकर ट्रंप का रुख अब NATO और यूरोपीय देशों के सामने झुकता हुआ नजर आ रहा है, जो बाजार के लिए एक पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.
बाजार के लिए सबसे बड़ा सपोर्ट फिलहाल ट्रंप के बदले हुए सुर हैं. इसके साथ ही कल FIIs की बिकवाली हाल के दिनों में सबसे छोटी रही, जिससे दबाव कुछ कम हुआ है. टेक्निकली भी बाजार ओवरसोल्ड जोन में है और निफ्टी का RSI 28 के नीचे चला गया है, जो रिवर्सल की संभावना दिखाता है.
पिछले दो दिनों में ट्रेडिंग पोजीशन काफी हल्की हो चुकी हैं और कमजोर निवेशकों की मार्जिन फंडिंग पोजीशन भी घट गई है. बड़ी बात यह है कि बड़े निवेशकों ने पैनिक में बिकवाली नहीं की, जबकि घबराहट ज्यादा रिटेल निवेशकों की तरफ से दिखी.
इसके अलावा कल बाजार बंद होने के बाद निफ्टी की दोनों प्रमुख कंपनियों के नतीजे अच्छे रहे और आज किसी बड़े रिजल्ट एक्सीडेंट का डर भी नहीं है. ये सारे फैक्टर मिलकर बाजार को निचले स्तरों पर सपोर्ट दे सकते हैं.
हालांकि राहत के संकेत हैं, लेकिन जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि ट्रंप कब पलट जाएं, इसका भरोसा नहीं किया जा सकता. छोटी ही सही, लेकिन FIIs की बिकवाली अब भी जारी है.
सेंटिमेंट कमजोर बना हुआ है और फिलहाल बाजार में खुलकर खरीदने वाला कोई नहीं दिख रहा. हर रिकवरी पर ऊपरी स्तरों पर बिकवाली भी देखने को मिल रही है. इसके साथ ही रुपये में तेज गिरावट चिंता बढ़ा रही है और कच्चा तेल फिर से 65 डॉलर के ऊपर बना हुआ है, जो भारत के लिए निगेटिव माना जाता है.
LIVE TV:
अनिल सिंघवी का कहना है कि अगर बाजार बड़े गैप-अप के साथ खुलता है तो तुरंत खरीदारी करने की बजाय पहले एक हल्का DIP मिल सकता है. उसी गिरावट में खरीदारी करना बेहतर रणनीति होगी. आज के सेशन में ज्यादा स्टेबल ट्रेडिंग की उम्मीद है, इसलिए शॉर्ट करने की हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए. जैसा पहले भी कहा गया है, निवेशक ज्यादा गिर चुके अच्छे क्वालिटी वाले शेयरों में धीरे-धीरे पैसा लगा सकते हैं, बजाय इसके कि भागदौड़ में पोजीशन बनाई जाए.
आज के लिए अहम संकेत
Global: Positive
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Cautious
Trend: Neutral
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 25000-25150 support zone, below that 24800-24900 strong Support zone
Nifty 25235-25300 higher zone, above that 25375-25500 Profit booking zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 58500-58650 support zone, below that 58275-58425 strong Support zone
Bank Nifty 59150-59275 higher zone, above that 59300-59500 Profit booking zone
FIIs Long position at 11.33% Vs 9.18%
Nifty PCR at 0.79 Vs 0.72
Bank Nifty PCR at 0.75 Vs 0.85
India VIX up by 8% at 13.78
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday SL 25000 n Closing SL 25150
Bank Nifty Intraday SL 58500 n Closing SL 58650
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday n Closing SL 25300
Bank Nifty Intraday SL 59075 n Closing SL 59500
नई पोजीशन: निफ्टी
Aggressive Traders Buy Nifty:
Strict SL 25000 Tgt 25225, 25300, 25375, 25450, 25500
Aggressive Traders Sell Nifty in 25325-25500 range:
Strict SL 25650 Tgt 25250, 25175, 25150, 25050, 25000, 24925
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Aggressive Traders Buy Bank Nifty:
Strict SL 58600 Tgt 59000, 59150, 59225, 59300, 59400, 59450, 59500, 59575
Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 59275-59450 range:
Strict SL 59600 Tgt 59150, 59000, 58800, 58650, 58500, 58275
F&O Ban Update:
Already in Ban: Sammaan Capital, SAIL
New in Ban: Nil
Out of Ban: Nil
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)