&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy: दो दिनों की कमजोरी के बाद बाजार में फिलहाल थोड़ी सुस्ती दिख रही है. कल निफ्टी ने इंट्राडे में दो हफ्तों का निचला स्तर 25,645 छुआ, लेकिन 30 जून के पिछले हाई 25,669 के पास सपोर्ट लेकर संभल गया. लगातार दूसरे दिन निफ्टी ने Lower Low और Lower High बनाया. 20 अक्टूबर के बड़े गैप-अप के बाद से निफ्टी बीते 10 दिनों से 25,700-26,100 की रेंज में ही बंद हो रहा है. वहीं, बैंक निफ्टी ने शुक्रवार की रेंज में कारोबार करते हुए मजबूती के साथ क्लोज किया, जो सकारात्मक संकेत है.
एफआईआई की लॉन्ग पोजीशन 15.60% पर है और लगातार पांचवें दिन इसमें कमी आई है. एफआईआई ने मंगलवार को कैश मार्केट में ₹1,884 करोड़ की बिकवाली की. कैश, स्टॉक और इंडेक्स फ्यूचर्स मिलाकर कुल ₹4,070 करोड़ की नेट बिकवाली की गई. वहीं, लगातार तीसरे दिन एफआईआई ने स्टॉक फ्यूचर्स में ₹922 करोड़ की बिकवाली की. राहत की बात यह है कि घरेलू फंड्स (DIIs) लगातार 47वें दिन खरीदार रहे और करीब ₹3,500 करोड़ की खरीदारी की.
आज के संकेत मिलेजुले हैं, ऊपर से निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है. ऐसे में उतार-चढ़ाव की संभावना है. आज SBI के नतीजे बैंक निफ्टी की दिशा तय करेंगे, यह नया लाइफ हाई बनाएगा या रुकावट दिखाएगा. बाजार में दोनों ओर मूवमेंट की उम्मीद की जा सकती है.एफआईआई की बिकवाली कम होने से राहत मिलेगी?
हालांकि एफआईआई की बिकवाली पूरी तरह रुकी नहीं है, लेकिन राहत यह है कि जैसे ही बिकवाली धीमी होती है, बाजार संभल जाता है. घरेलू फंड्स का मजबूत सपोर्ट लगातार बना हुआ है. अब नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले 1-2 दिनों में एफआईआई की बिकवाली घटती है या नहीं.
रिकवरी के दौरान 25,875-26,000 की रेंज में पोजीशन हल्की करने की सलाह है. नीचे 25,500-25,650 निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट जोन रहेगा. अच्छे नतीजों वाले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल सकता है.
आज के लिए अहम संकेत
Global: Neutral
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Negative
Trend: Positive
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 25635-25725 strong Support zone. Below that 25475-25600 Strong Buy zone
Nifty 25800-25875 Higher Zone, above that 25900-26000 strong sell zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 57725-57875 Support zone, below that 57450-57650 strong Buy zone
Bank Nifty 58250-58375 Higher zone, above that 58450-58575 strong sell zone
FIIs Long position unchanged at 16%
Nifty PCR at 0.78 Vs 0.64
Bank Nifty PCR at 0.98 Vs 0.91
INDIA VIX up by 4% at 12.66
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday SL 25625 n Closing SL 25700
Bank Nifty Intraday SL 57650 n Closing SL 57775
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday SL 25825 n Closing SL 25950
Bank Nifty Intraday n Closing SL 58400
नई पोजीशन: निफ्टी
Aggressive Traders Sell Nifty in 25850-25950 range:
Strict SL 26050 Tgt 25800, 25765, 25725, 25650, 25600, 25575
Aggressive Traders Buy Nifty in 25500-25650 range:
Strict SL 25400 Tgt 25725, 25765, 25800, 25825, 25875, 25925, 25950
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 58250-58450 range:
Strict SL 58600 Tgt 58100, 58000, 57875, 57775, 57725, 57650, 57525
Aggressive Traders Buy Bank Nifty in 57650-57775 range:
Strict SL 57575 Tgt 57875, 58000, 58100, 58250, 58300, 58375, 58475
No stocks in F&O Ban