&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy: वैश्विक बाजारों के लिए यह हफ्ता बेहद अहम रहने वाला है क्योंकि पहले अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक का नतीजा कल देर रात आएगा, जिसमें ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है. इसके बाद गुरुवार को ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात में ट्रेड डील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है. इस हफ्ते अमेरिका की सबसे बड़ी टेक कंपनियों जैसे Apple, Alphabet, Meta, Amazon और Microsoft के नतीजे भी आने वाले हैं. बड़े ईवेंट्स के ठीक पहले अमेरिकी बाजारों में जोश साफ नजर आ रहा है और इंडेक्सेज नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं.
मंथली एक्सपायरी के दिन FII की पोजिशनिंग पर भी बाजार की नजर है. इस सीरीज में FIIs ने शॉर्ट कवरिंग की शुरुआत कर दी है, लेकिन अभी भी उनकी 74% पोजिशन शॉर्ट साइड में है. ऐसे में एक्सपायरी के दिन बाजार को फिर से शॉर्ट कवरिंग का सहारा मिल सकता है. फिलहाल एफआईआईज इंडेक्स की जगह स्टॉक फ्यूचर्स में ज्यादा खरीदारी करने के मूड में दिख रहे हैं. घरेलू फंड्स भी एक दिन की थोड़ी सुस्ती के बाद फिर से मजबूत खरीदारी मोड में लौट आए हैं, जिससे संवेदी संकेत मजबूत बने हुए हैं.
निफ्टी के लिए 26000 का स्तर आज का ‘Make or Break’ माना जा रहा है. पुट और कॉल दोनों में 1.20 करोड़ का बराबर ओपन इंटरेस्ट होने से यही स्तर बाजार की दिशा तय करेगा. ओपनिंग इसी दायरे में होने की उम्मीद है और अगर निफ्टी 26025 के ऊपर निकलता है तो 26100 तक तेजी से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है. पुट में सबसे बड़ा ओपन इंटरेस्ट 25900 पर है, जो बाजार के लिए मजबूत सपोर्ट की तरह काम करेगा.
रणनीति के लिहाज से सलाह मजबूत शुरुआत पर भी घबराने की नहीं है, बल्कि शुरुआती और इंट्राडे DIP पर खरीदने की मानी जा रही है. यानि पहले सपोर्ट और मजबूती दोनों पर खरीदारी की रणनीति बेहतर रहेगी. ऊपर की ओर 26100 के पास निफ्टी और 58500 के आसपास बैंक निफ्टी में आंशिक मुनाफावसूली देखी जा सकती है.
आज के लिए अहम संकेत
Global: Positive
FII: Positive
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Positive
Trend: Positive
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 25825-25900 strong Support zone. Below that 25725-25800 Strong Buy zone
Nifty 26000-26100 Higher Zone, above that 26200-26275 strong sell zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 57825-57950 Support zone, below that 57500-57700 strong Buy zone
Bank Nifty 58275-58450 Higher zone, above that 58500-58575 Profit booking zone
FIIs Long position at 26% Vs 25%
Nifty PCR at 1.07 Vs 0.76
Bank Nifty PCR at 1.08 Vs 0.88
INDIA VIX up by 2.5% at 11.85
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday n Closing SL 25800
Bank Nifty Intraday SL 57800 n Closing SL 57650
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday SL 26100 n Closing SL 26000
Bank Nifty Intraday n Closing SL 58300
नई पोजीशन: निफ्टी
Buy Nifty:
SL 25800 Tgt 26000, 26100, 26175, 26200, 26225, 26275
Aggressive Traders Sell Nifty in 26100-26250 range:
Strict SL 26325 Tgt 26000, 25950, 25900, 25865, 25825, 25800
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Best range to Buy Bank Nifty is 57825-58000:
SL 57650 Tgt 58075, 58125, 58225, 58450, 58500, 58575
Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 58450-58575 range
Strict SL 58650 Tgt 58275, 58225, 58125, 58075, 58000, 57950
F&O Ban Update:
Already In Ban: SAIL, Sammaan Capital
New In Ban: Nil
Out Of Ban: Nil