&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy: शु्क्रवार को शेयर बाजारों के लिए ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत हैं. कल की रिकवरी के बाद आज बाजार में तेजी जारी रहती है या नहीं, ये देखने को बात होगी. आज गैप अप ओपनिंग हो सकती है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की सलाह है कि ओपनिंग पर तुरंत बेचने की जल्दी न करें.
ट्रेड डील के ज्यादातर मुद्दों के सुलझ जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत को बाजार सकारात्मक रूप से ले सकता है. दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और वैश्विक शांति व स्थिरता के लिए मिलकर काम जारी रखने पर सहमति जताई. विशेषज्ञों का मानना है कि इस संवाद से भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में आगे बढ़ने की उम्मीदें मजबूत होती हैं.
अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड स्तरों पर बनी तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिख सकता है. इस बार ग्लोबल तेजी का फायदा इसलिए और ज्यादा मिलने की संभावना है क्योंकि डॉलर इंडेक्स लगातार कमजोर हो रहा है. डॉलर की कमजोरी से दुनियाभर की इक्विटी और कमोडिटी मार्केट को सपोर्ट मिलता है, और यही वजह है कि उभरते बाजारों में सेंटीमेंट और मजबूत हो सकता है.
आज के सत्र के लिए कई सकारात्मक संकेत मौजूद हैं. सबसे पहले, अमेरिकी बाजारों में आए तूफानी उछाल ने ग्लोबल सेंटिमेंट को सहारा दिया है. इसके साथ ही ट्रंप–मोदी बातचीत से ट्रेड डील की उम्मीदें फिर जगी हैं. FIIs की बिकवाली का दबाव अब कम होता दिख रहा है, जबकि घरेलू फंड्स की लगातार खरीदारी बाजार को मजबूती दे रही है. नवंबर महीने के म्युचुअल फंड आंकड़े भी मजबूत रहे हैं, जो यह इशारा देते हैं कि घरेलू निवेशकों के पास बाजार में निवेश के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध हैं.
नवंबर के म्युचुअल फंड डेटा काफी दमदार रहे, जिससे यह साफ है कि बाजार में पैसा मौजूद है बस जरूरत है रफ्तार बढ़ने की. FIIs भले ही बड़े पैमाने पर खरीदारी न कर रहे हों, लेकिन उनकी बिकवाली का दबाव कम होना ही बाजार के लिए काफी राहत है. कल भी FII सेलिंग कम होने के संकेत मिले, जो बाजार की स्थिरता के लिए सकारात्मक संकेत है.
आज बाजार गैप-अप खुलने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद अनिल सिंघवी की सलाह है कि ओपनिंग पर तुरंत बेचने की जल्दी न करें. ओपनिंग के बाद पहले अहम सपोर्ट लेवल का इंतजार करना चाहिए और उसी पर खरीदारी रणनीति बनानी चाहिए. मिड और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती बढ़ने के आसार हैं, जबकि IT शेयरों में भी फिर से तेजी लौटने की संभावना दिख रही है.
आज के लिए अहम संकेत
Global: Positive
FII: Neutral
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Neutral
Trend: Positive
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 25750-25850 Support zone, below that 25650-25725 strong Buy zone
Nifty 26000-26100 Higher zone, above that 26125-26215 strong Sell zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 58800-59000 Support zone, below that 58500-58650 strong Buy zone
Bank Nifty 59350-59550 Higher zone, above that 59600-59800 strong Sell zone
FIIs Long position unchanged at 11%
Nifty PCR at 0.94 Vs 0.73
Bank Nifty PCR at 0.87 Vs 0.82
INDIA VIX down by 5% at 10.40
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday n Closing SL 25675
Bank Nifty Intraday n Closing SL 58800
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday n Closing SL 26035
Bank Nifty Intraday SL 59550 n Closing SL 59450
नई पोजीशन: निफ्टी
Buy Nifty:
SL 25675 Tgt 26000, 26035, 26065, 26100, 26125, 26175, 26200
Aggressive Traders Sell Nifty in 26065-26200 range:
Strict SL 26325 Tgt 26000, 25950, 25925, 25900, 25850, 25800, 25750
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Buy Bank Nifty:
SL 58800 Tgt 59350, 59425, 59525, 59600, 59675, 59725, 59800
Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 59550-59750 range:
Strict SL 59900 Tgt 59425, 59350, 59275, 59200, 59125, 59025
F&O Ban Update:
Already In Ban: Sammaan Capital, Bandhan Bank
New in Ban: Nil
Out of Ban: Nil