&format=webp&quality=medium)
नरम ग्लोबल संकतों के बीच आज जान लें बाजार में कहां होगी कमाई. (फोटो: Zee Business)
Anil Singhvi Market Strategy: वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की तेजी और FIIs की भारी बिकवाली के बीच सोमवार (11 मई) बाजार के लिए कई बड़े ट्रिगर्स सामने हैं. एक तरफ प्रधानमंत्री ने विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता दिख रहा है. इसका असर कच्चे तेल से लेकर ग्लोबल मार्केट्स तक साफ नजर आ रहा है.
अनिल सिंघवी के मुताबिक, बाजार फिलहाल एक बेहद अहम टेक्निकल जोन में खड़ा है, जहां निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों के लिए कुछ बड़े रेजिस्टेंस लेवल ‘Mount Everest’ की तरह काम कर रहे हैं. जब तक ये लेवल decisively पार नहीं होते, तब तक बाजार में बड़ी तेजी की उम्मीद करना जल्दबाजी हो सकती है.
अनिल सिंघवी के मुताबिक, निफ्टी पिछले लगातार पांच हफ्तों से 24000 के आसपास बेहद सीमित दायरे में बंद हो रहा है. बाजार लगभग 1.5% की रेंज में घूम रहा है, जो यह संकेत देता है कि ऊपर के स्तरों पर मजबूत रुकावट मौजूद है. दिलचस्प बात यह है कि लगातार चौथे हफ्ते निफ्टी ने अपने 100 Weekly Moving Average यानी 100 WMA के आसपास ही Weekly High बनाया. फिलहाल निफ्टी का 100 WMA करीब 24535 पर है.
ये भी पढ़ें: सोमवार के लिए 20 दमदार स्टॉक्स, ओपनिंग बेल से पहले नोट करें टारगेट-स्टॉपलॉस डीटेल, हो सकती है तगड़ी कमाई
पिछले चार हफ्तों के हाई लेवल भी इसी बात की पुष्टि करते हैं. 8 मई वाले हफ्ते का हाई 24482, 30 अप्रैल वाले हफ्ते का हाई 24334, 24 अप्रैल वाले हफ्ते का हाई 24600 और 17 अप्रैल वाले हफ्ते का हाई 24400 रहा.
यानी साफ तौर पर पिछले चार हफ्तों से 24350 से 24600 की रेंज बाजार के लिए बड़ी बाधा बनी हुई है. अनिल सिंघवी का मानना है कि नई और बड़ी तेजी तभी मानी जाएगी, जब निफ्टी 24600 के ऊपर क्लोजिंग देगा.
बैंक निफ्टी की तस्वीर भी काफी हद तक निफ्टी जैसी ही बनी हुई है. बैंक निफ्टी लगातार पांचवें हफ्ते अपने 50 और 100 Weekly Moving Average के बीच बंद हुआ है. फिलहाल बैंक निफ्टी का 50 WMA करीब 56950 और 100 WMA करीब 54150 पर है. अगर बैंक निफ्टी 54000 के नीचे साप्ताहिक क्लोजिंग देता है, तो कमजोरी और बढ़ सकती है.
ऊपर की तरफ 56250 से 57350 की रेंज फिलहाल मुनाफावसूली का जोन मानी जा रही है. अनिल सिंघवी के मुताबिक, बैंक निफ्टी में नई और बड़ी तेजी तभी आएगी, जब यह 57500 के ऊपर मजबूती से टिकेगा.
LIVE TV:
बाजार की तेजी पर सबसे बड़ा ब्रेक India VIX बन सकता है. पिछले चार दिनों की गिरावट के बाद India VIX करीब 1.3% चढ़कर 16.84 पर बंद हुआ. यह दो महीनों के सबसे निचले स्तर 15.17 से रिकवरी दिखाता है.
खास बात यह है कि India VIX अपने 100 DMA यानी 100 Day Moving Average के 15.62 स्तर से उछला है. पिछली बार भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिला था. 27 फरवरी को, युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले, India VIX अपने 100 DMA यानी 11.20 के आसपास था. वहां से इसमें 160% की तेजी आई थी और निफ्टी करीब 11% टूट गया था.
हालांकि तब और अब के स्तर अलग हैं, लेकिन 100 DMA से दोबारा उछाल को हल्के में नहीं लिया जा सकता. अनिल सिंघवी ने सलाह दी है कि आज और अगले एक-दो दिनों तक India VIX पर बेहद पैनी नजर रखनी चाहिए. अगर इसमें तेजी से उछाल आता है, तो बाजार में कमजोरी बढ़ने का डर रहेगा.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की देशवासियों से अपील: 'ये संकट का काल, 1 साल तक सोना ना खरीदें, WFH करें, पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें'
आज के लिए अहम संकेत
Global: Neutral
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Negative
Trend: Positive
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 23900-24000 support zone, below that 23775-23850 strong Support zone
Nifty 24125-24200 higher zone, above that 24250-24350 strong Sell Zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 54550-54800 support zone, below that 54150-54450 strong Support zone
Bank Nifty 55300-55600 higher zone, above that 55775-56000 strong Sell Zone
FIIs Long position at 12.39% Vs 13.75%
Nifty PCR at 0.93 Vs 1.08
Bank Nifty PCR at 0.86 Vs 0.93
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 23975
Bank Nifty Intraday SL 55000 and Closing SL 54550
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 24250
Bank Nifty Intraday and Closing SL 56000
नई पोजीशन: Nifty
Sell Nifty:
SL 24250 Tgt 24050, 24000, 23950, 23925, 23850, 23800
Aggressive Traders Buy Nifty in 23800-24900 range:
Strict SL 23700 Tgt 23950, 24000, 24050, 24100, 24125, 24175
नई पोजीशन: Bank Nifty
Sell Bank Nifty:
SL 55600 Tgt 54900, 54800, 54725, 54600, 54450, 54225, 54150
Buy Bank Nifty only if it trades above 56100 with Strict SL 55900
Aggressive Traders Buy Bank Nifty in 54225-54450 range:
Strict SL 54100 Tgt 54550, 54725, 54800, 55050, 55300, 55600
No Stock in F&O Ban