&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy: बाजार में इस वक्त सुस्ती का माहौल साफ दिख रहा है. बुधवार को निफ्टी पूरे दिन महज 100 अंकों की छोटी रेंज में ही घूमता रहा और आखिर में सिर्फ 18 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी भी करीब 118 अंकों की हल्की तेजी ही दिखा पाया. मिडकैप सेलेक्ट और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग फ्लैट रहे, जहां मिडकैप सेलेक्ट आधा पॉइंट नीचे और स्मॉलकैप सिर्फ 3 पॉइंट ऊपर बंद हुआ.
विदेशी निवेशकों की कैश और नेट लेवल पर खरीदारी बेहद छोटी रही और घरेलू फंड्स ने भी केवल करीब ₹125 करोड़ की सीमित खरीदारी की. बाजार बंद होने के बाद F&O से जुड़ी सिर्फ दो कंपनियों के नतीजे आए, जिनमें ऐसा कुछ नहीं था जो बाजार को तेज या कमजोर बना सके. ऊपर से अमेरिकी बाजार भी शांत रहे और आज GIFT निफ्टी व डाओ फ्यूचर्स लगभग सपाट दिख रहे हैं. ग्लोबल लेवल पर मेटल और करेंसी मार्केट में भी खास हलचल नहीं है, इसी वजह से घरेलू बाजार में भी एनर्जी की कमी नजर आ रही है.
हालांकि, तकनीकी तौर पर निफ्टी की तस्वीर अभी भी मजबूत बनी हुई है. निफ्टी लगातार चौथे दिन चढ़ा है और तीसरे दिन ‘Higher High, Higher Low’ का स्ट्रक्चर बनाया है. इंडेक्स 25,953 के आसपास एक महीने की ऊंचाई पर बंद हुआ. खास बात यह है कि 7 जनवरी के बाद करीब 22 दिनों में पहली बार निफ्टी लगातार तीसरे दिन अपने 50 DMA यानी 25,786 के ऊपर टिक पाया है. वहीं बैंक निफ्टी ने 60,745 पर नया रिकॉर्ड क्लोजिंग लाइफ हाई बनाया. भले ही इंट्राडे में बैंक निफ्टी ने Lower High–Lower Low बनाया हो, लेकिन क्लोजिंग दिन के हाई पर होना बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत देता है.
अनिल सिंघवी के मुताबिक अब हमारे बाजार पर AI से जुड़ी खबरों का डर भी बड़ा फैक्टर बनता जा रहा है. दुनिया में जैसे ही AI से जुड़ा कोई बड़ा पॉजिटिव डेवलपमेंट होता है, उसका उल्टा असर भारतीय शेयरों पर दिखने लगता है. हाल ही में AI कंपनी Anthropic से जुड़ी खबरों ने पूरे IT सेक्टर को करीब 7% तक गिरा दिया. ऑनलाइन इंश्योरेंस में AI डेवलपमेंट की खबर आई तो PB Fintech दबाव में आ गया. ऑनलाइन वेल्थ बिजनेस में AI को लेकर चर्चाएं बढ़ीं तो Nuvama और 360 One जैसे शेयर कमजोर पड़े. पहले ट्रंप के ट्वीट्स बाजार को हिला रहे थे, अब वही रोल ग्लोबल AI से जुड़ी खबरें निभा रही हैं. यानी सेंटीमेंट अभी भी बेहद संवेदनशील है और छोटी खबर भी बड़े सेक्टर्स में तेज हलचल पैदा कर रही है.
आज के लिए अहम संकेत
Global: Neutral
FII: Neutral
DII: Neutral
F&O: Neutral
Sentiment: Positive
Trend: Neutral
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 25815-25900 support zone, below that 25650-25775 strong Buy zone
Nifty 26000-26125 higher zone, above that 26175-26275 strong Sell zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 60235-60525 support zone, below that 60050-60235 strong Buy zone
Bank Nifty 60875-61000 higher zone, above 61000 next big target is near 61500
FIIs Long position at 22.14% Vs 21.69%
Nifty PCR at 1.06 Vs 1.17
Bank Nifty PCR at 1.18 Vs 1.06
India VIX down by 1% at 11.54
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday SL 25850 and Closing SL 25775
Bank Nifty Intraday SL 60400 and Closing SL 60200
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 26050
Bank Nifty Intraday SL 61000 and Closing SL 60800
नई पोजीशन: निफ्टी
Best range to Buy Nifty is 25775-25900:
SL 25650 Tgt 25925, 25950, 25990, 26050, 26125, 26175
Aggressive Traders Sell Nifty in 26000-26125 range:
Strict SL 26250 Tgt 25950, 25900, 25875, 25815, 25775, 25725
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Best range to Buy Bank Nifty is 60325-60525:
SL 60200 Tgt 60625, 60675, 60775, 60800, 60875, 61000
Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 60875-61000 range:
Strict SL 61100 Tgt 60750, 60675, 60625, 60525, 60450, 60325
F&O Ban Update:
Already In Ban: SAIL, Sammaan Cap
New In Ban: Nil
Out Of Ban: Nil