Anil Singhvi Market Strategy: नए साल के पहले दिन प्रॉफिट बनाने को हो जाएं तैयार, नोट कर लें मार्केट गुरु की स्ट्रैटेजी

Anil Singhvi Market Strategy: निफ्टी के लिए 26,000–26,100 का जोन अहम सपोर्ट जोन माना जा रहा है. इसके नीचे 25,875–25,975 का स्तर मजबूत खरीदारी का जोन रहेगा.
Anil Singhvi Market Strategy: नए साल के पहले दिन प्रॉफिट बनाने को हो जाएं तैयार, नोट कर लें मार्केट गुरु की स्ट्रैटेजी

Anil Singhvi Market Strategy: शेयर बाजार में नए साल के पहले दिन गिफ्ट निफ्टी से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं. कल की दमदार तेजी के बाद आज भी बाजार में बढ़त की उम्मीद कर सकते हैं. कल निफ्टी में चार दिनों से चली आ रही कमजोरी पर फिलहाल ब्रेक लगता दिख रहा है. निफ्टी ने लगातार तीन सत्रों तक बने Lower Low–Lower High के पैटर्न को तोड़ते हुए अब Higher High–Higher Low का संकेत दिया है, जो तकनीकी तौर पर एक पॉजिटिव डेवलपमेंट माना जा रहा है.

बैंक निफ्टी भी लगातार दूसरे दिन तेजी में रहा और इंट्राडे में 17 दिनों की ऊंचाई तक पहुंच गया. हालांकि, बैंक निफ्टी पिछले 32 दिनों से 58,800–59,800 की क्लोजिंग रेंज में ही घूम रहा है. इंट्राडे में इसने रेंज का ऊपरी स्तर 59,766 छुआ और Higher High–Higher Low बनाया. खास बात यह रही कि सिर्फ दो सत्रों में बैंक निफ्टी ने दोनों तरफ करीब 1,000 अंकों की रेंज को टच किया.

FIIs-DIIs डेटा

Add Zee Business as a Preferred Source

FIIs और DIIs के बिग डेटा पर नजर डालें तो तस्वीर मिली-जुली दिखाई देती है. FIIs की इंडेक्स फ्यूचर्स में लॉन्ग पोजीशन 8.84 फीसदी से मामूली बढ़कर 8.86 फीसदी हो गई है, लेकिन इसके बावजूद FIIs लगातार सातवें दिन कैश मार्केट में 3,597 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं. कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स तीनों को मिलाकर नेट-नेट आधार पर लगातार चौथे दिन करीब 971 करोड़ रुपये की बिकवाली रही. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों ने रिकॉर्ड 87वें दिन भी बड़ी खरीदारी जारी रखी और करीब 6,760 करोड़ रुपये बाजार में लगाए.

ग्लोबल संकेत कैसे हैं?

ग्लोबल संकेत फिलहाल नेगेटिव बने हुए हैं. FII सेंटिमेंट नेगेटिव है, जबकि DII का रुख पॉजिटिव बना हुआ है. F&O में सतर्कता की जरूरत है, हालांकि ओवरऑल सेंटिमेंट और ट्रेंड दोनों पॉजिटिव बताए गए हैं.

LIVE TV यहां देखें:

क्या रहेंगे अहम लेवल्स?

निफ्टी के लिए 26,000–26,100 का जोन अहम सपोर्ट जोन माना जा रहा है. इसके नीचे 25,875–25,975 का स्तर मजबूत खरीदारी का जोन रहेगा. वहीं ऊपर की तरफ 26,175–26,235 का जोन रेजिस्टेंस है और इसके ऊपर 26,275–26,325 के स्तर पर प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है.

बैंक निफ्टी में 59,300–59,450 का जोन सपोर्ट का काम करेगा, जबकि इसके नीचे 59,075–59,250 का स्तर मजबूत खरीदारी का माना जा रहा है. ऊपर की तरफ 59,750–59,900 का जोन अहम रेजिस्टेंस है और इसके ऊपर 60,000–60,100 के स्तर पर प्रॉफिट बुकिंग की सलाह दी गई है. डेटा की बात करें तो FIIs की लॉन्ग पोजीशन 8.86 फीसदी पर है. निफ्टी का PCR 1.26 पर है, जो ऊंचे स्तर पर माना जा रहा है, जबकि बैंक निफ्टी का PCR 1.13 है. INDIA VIX करीब 2 फीसदी गिरकर 9.48 पर आ गया है, जो कम वोलैटिलिटी का संकेत देता है.

मौजूदा पोजीशन पर क्या करें?

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन रखने वाले निवेशकों के लिए निफ्टी में इंट्राडे स्टॉपलॉस 26,000 और क्लोजिंग बेसिस पर 25,925 रखा गया है. बैंक निफ्टी में इंट्राडे स्टॉपलॉस 59,300 और क्लोजिंग स्टॉपलॉस 58,900 है. वहीं मौजूदा शॉर्ट पोजीशन वालों के लिए निफ्टी में इंट्राडे और क्लोजिंग स्टॉपलॉस 26,235 और बैंक निफ्टी में 59,800 बताया गया है.

नई पोजीशन पर क्या करें?

नई पोजीशन की बात करें तो निफ्टी में 25,975–26,100 का दायरा खरीदारी के लिए बेहतर माना गया है, जहां 25,875 का स्टॉपलॉस रखते हुए 26,125 से लेकर 26,325 तक के टारगेट दिए गए हैं. एग्रेसिव ट्रेडर्स के लिए 26,175–26,325 के दायरे में निफ्टी में बिकवाली की रणनीति है, जिसमें सख्त स्टॉपलॉस 26,400 और नीचे की तरफ 26,125 से 25,925 तक के टारगेट रखे गए हैं. बैंक निफ्टी में 59,250–59,450 का जोन खरीदारी के लिए बेहतर माना गया है, जहां 59,000 का स्टॉपलॉस रखते हुए 59,550 से 60,100 तक के टारगेट मिल सकते हैं. वहीं 59,750–59,900 के दायरे में एग्रेसिव ट्रेडर्स बैंक निफ्टी में बिकवाली कर सकते हैं, जिसमें 60,125 का सख्त स्टॉपलॉस और 59,600 से 59,250 तक के टारगेट दिए गए हैं.

फिलहाल कोई भी स्टॉक F&O बैन में नहीं है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6