&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy: निफ्टी के लिए आज का माहौल नया लाइफ हाई बनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहा है. ग्लोबल मार्केट से भरपूर सपोर्ट मिल रहा है और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी जारी है, जिससे उभरते बाजारों में निवेश का फ्लो मजबूत बना हुआ है. कच्चे तेल की कीमतें भी साल के निचले स्तरों पर टिककर बैठी हैं, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और कॉरपोरेट प्रॉफिटेबिलिटी दोनों के लिए बड़ा पॉजिटिव संकेत है.
लोकल स्तर पर भी संकेत तेजी के ही मिल रहे हैं. नई सीरीज की शुरुआत में हल्के बाजारों के बीच आई शानदार रिकवरी ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ाया है. घरेलू फंड्स की जोरदार खरीदारी जारी है और FIIs की बिकवाली का दबाव अब काफी कम होता दिख रहा है. साथ ही RBI से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें भी सेंटीमेंट को सपोर्ट दे रही हैं. इन सभी फैक्टर्स के चलते आज निफ्टी के लिए नया लाइफ हाई बनाना बिल्कुल संभव लगता है.
हालांकि माहौल पॉजिटिव है, पर कुछ डेटा सावधानी बरतने का संकेत भी दे रहे हैं. निफ्टी का पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 1.45 पर पहुंच गया है, जो ओवरबॉट ज़ोन की ओर इशारा करता है. इसके अलावा, कल FIIs और DIIs दोनों की खरीदारी के आंकड़े काफी मजबूत जरूर दिखे हैं, लेकिन इनमें ₹7,195 करोड़ की Bharti Airtel की ब्लॉक डील भी शामिल है.
अगर इस ब्लॉक डील को अलग कर दिया जाए, तो खरीदारी तो दिखाई देती है लेकिन उतनी बड़ी नहीं है जितना आंकड़ों में दिखता है. इसलिए मौजूदा रैली में थोड़ी सावधानी के साथ कदम बढ़ाना समझदारी होगी.
पिछले सत्र की तेजी पूरी तरह क्वालिटी वाली थी. मार्केट की शुरुआत Day Low के पास हुई, लेकिन वहां से लगातार रिकवरी करते हुए बाजार Day High पर जाकर बंद हुआ. निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने Higher High और Higher Low फॉर्मेशन बनाया, जो मजबूत ट्रेंड का संकेत है.
दिन की ऊंचाई पर क्लोजिंग मिलना रैली की मजबूती को और बढ़ाता है. सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी में रहे और मिडकैप–स्मॉलकैप शेयरों में भी दमदार तेजी देखने को मिली. यह रैली सिर्फ चुनिंदा स्टॉक्स में नहीं, बल्कि पूरे मार्केट में फैली, जो मजबूत ब्रेड्थ का संकेत है.
पिछले एक महीने से निफ्टी 25,800 से 26,100 की क्लोजिंग रेंज में फंसा हुआ था. पिछले 10 ट्रेडिंग दिनों में सिर्फ एक बार 20 नवंबर को निफ्टी 26,100 के ऊपर क्लोज हुआ था. कल एक बार फिर निफ्टी ने 26,100 के ऊपर ब्रेकआउट की कोशिश की. टेक्निकली ब्रेकआउट दिख रहा है, लेकिन इसे कन्फर्म करने के लिए आज 26,100 के ऊपर क्लोजिंग मिलना बेहद जरूरी होगा. अगर ऐसा होता है, तो अगला मजबूत अपसाइड मोमेंटम देखने को मिल सकता है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 1,550 एक बेहद अहम स्तर रहा है. इस साल 9 जुलाई को 1,551 के हाई से स्टॉक में करीब एक महीने में 12% की गिरावट आई थी. पिछले चार ट्रेडिंग दिनों में रिलायंस दो बार 1,550 के ऊपर गया, लेकिन टिककर बंद नहीं हो पाया.
लेकिन कल आखिरकार स्टॉक ने इस स्तर को मजबूती से पार करते हुए बड़ा ब्रेकआउट दिया. हालांकि ट्रेंड को कन्फर्म करने के लिए आज रिलायंस का 1,550 के ऊपर क्लोज होना जरूरी होगा. अगर ऐसा होता है, तो स्टॉक में तेजी और तेज हो सकती है.
डॉलर में कमजोरी से मेटल शेयरों में अच्छी तेजी की उम्मीद है, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में एल्युमिनियम, जिंक और कॉपर पहले से ही मजबूत तेजी में ट्रेड हो रहे हैं. IT इंडेक्स में बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिला है, जिससे इस सेक्टर में तेजी आगे और बढ़ने की संभावना है. तेल और गैस शेयर भी मजबूत बने रह सकते हैं, जबकि PSU और कैपिटल मार्केट–इंफ्रा शेयर भी अपनी मजबूती दिखाने को तैयार दिखाई देते हैं. सेक्टर रोटेशन की इस लहर में व्यापक भागीदारी देखने की उम्मीद है.
निफ्टी के लिए अहम संकेत
Global: Positive
FII: Positive
DII: Positive
F&O: Cautious
Sentiment: Positive
Trend: Positive
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 26035-26135 Support zone, below that 25915-26000 strong Buy zone
Nifty 26250-26300 Higher zone, above 26325 Nifty in Blue Sky zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 59225-59350 Support zone, below that 59000-59125 strong Buy zone
Above 59625 Bank Nifty in Blue Sky zone
FIIs Long position at 17% Vs 15%
Nifty PCR at 1.45 Vs 0.95
Bank Nifty PCR at 1.17 Vs 1.10
INDIA VIX down by 2.25% at 11.96
मौजूद लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday SL 26000 n Closing SL 25850
Bank Nifty Intraday SL 59200 n Closing SL 58800
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday SL 26300 n Closing SL 26225
Bank Nifty Intraday n Closing SL 59625
नई पोजीशन: निफ्टी
Buy Nifty:
SL 26000 Tgt 26250, 26275, Above 26300 Nifty in Blue sky zone. Hold your long position and keep trailing Stoploss. Next Big Targets are 26500 and 27000
Sell Nifty if it breaks 26000:
Strict SL 26100 Tgt 25965, 25915, 25875, 25850, 25800
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Best range to Buy Bank Nifty is 59125-59350:
SL 59000 Tgt 59450, 59525, Above 59625 Bank Nifty in Blue sky zone. Hold your long position and keep trailing Stoploss. Next Big Target near 60,000
Sell Bank Nifty only if it breaks 59000:
Strict SL 59250 Tgt 58900, 58825, 58750, 58700, 58650
No stock in F&O Ban