&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार (17 नवंबर) को ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत हैं. गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह अच्छी तेजी दिखाई दी. आज बाजार के लिए कुछ बड़े ट्रिगर्स हैं. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि नतीजों के दो ट्रिगर बाजार के लिए पॉजिटिव रहे. पहला- बिहार चुनाव के नतीजे उम्मीद से बहुत बेहतर रहे. हालांकि सभी की शिकायत है कि बाजार का उतना पॉजिटिव रिएक्शन नहीं आया. जरूरी भी नहीं कि बाजार तुरंत ही दौड़े. लेकिन पॉलिटिकल स्टेबिलिटी के लिहाज से इसे आप अच्छा मानकर चलिए.
दूसरा- कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे. इस रिजल्ट सीजन में मुश्किल से 2-4 एक्सीडेंट हुए, जबकि ढेर सारे अपग्रेड्स आए और टार्गेट बढ़े. ज्यादा बड़ी बात अगले 6 महीनों के लिए आउटलुक बहुत बेहतर मिला.
अब सबसे बड़ा ट्रिगर बचा है ट्रेड डील का. जितना जल्दी हो उतना बेहतर रहेगा. महंगाई में जबरदस्त कमी से RBI दिसंबर में ब्याज दरें घटा दे तो वो भी अच्छा रहेगा. लोगों को एक ही डर कि कहीं भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा तो बाजार पर असर पड़ेगा.
पिछले हफ्ते FIIs की बिकवाली घटने के संकेत आए थे, लेकिन FIIs शॉर्ट काटने और खरीदारी के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. शुक्रवार को FIIs-DIIs के बड़े आंकड़ों में ब्लॉक डील के एडजस्टमेंट हैं, चिंता की बात नहीं है. साफ है कि FIIs इंडेक्स फ्यूचर्स पर शॉर्ट ही रहेंगे, खरीदेंगे तो सिर्फ स्टॉक फ्यूचर्स रहेंगे. घरेलू फंड्स का बाजार को लगातार पूरा सपोर्ट है.
इस समय बैंक्स और NBFCs बाजार के सबसे ज्यादा फेवरेट है. बैंक निफ्टी 60,000 की तरफ बढ़ने के सभी संकेत हैं. ‘Buy On Dips’ की रणनीति रखें. मिड-स्मॉलकैप शेयरों में अभी भी अनाप-शनाप बड़ी तेजी का समय नहीं है. अच्छे नतीजों वाले शेयरों में ही गिरावट में खरीदारी करें.
आज के लिए अहम संकेत
Global: Neutral
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Neutral
Trend: Positive
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 25765-25875 Support zone. Below that 25650-25750 strong Buy zone
Nifty 25950-26050 Higher Zone, above that 26100-26175 Profit Booking zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 58125-58275 Support zone, below that 57850-58050 strong Buy zone
Bank Nifty 58600 Higher level, above 58650 in Blue Sky zone
FIIs Long position at 11% Vs 12%
Nifty PCR at 0.92 Vs 1.10
Bank Nifty PCR at 0.97 Vs 0.98
INDIA VIX down by 1.85% at 11.94
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday n Closing SL 25700
Bank Nifty Intraday n Closing SL 58000
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday SL 26100 n Closing SL 26000
Bank Nifty Intraday n Closing SL 58650
नई पोजीशन: निफ्टी
Best range to Buy Nifty 25725-25875:
SL 25600 Tgt 25900, 25935, 26000, 26050, 26100, 26175
Aggressive Traders Sell Nifty in 26000-26100 range:
Strict SL 26200 Tgt 25950, 25900, 25875, 25850, 25800, 25765
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Best range to Buy Bank Nifty 58125-58275:
SL 58000 Tgt 58325, 58375, 58500, 58575, Above 58650 Bank Nifty in Blue Sky zone
Sell Bank Nifty only if it breaks and sustains below 57950:
Keep Strict SL of 58250, Tgt 57850, 57725, 57650, 57600, 57525, 57425
F&O Ban Updates:
Already In Ban: SAIL
New In Ban: Nil
Out Of Ban: Nil