Anil Singhvi Market Strategy: ओवरसोल्ड के करीब निफ्टी? मजबूत रिकवरी या गहराएगी गिरावट...? जानें आज का ट्रेड सेटअप

Anil Singhvi Market Strategy: बाजार इस समय एक बेहद अहम स्तर पर खड़ा है. टेक्निकल संकेत ओवरसोल्ड के करीब होने और संभावित रिकवरी की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन ग्लोबल अनिश्चितता और वोलैटिलिटी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
Anil Singhvi Market Strategy: ओवरसोल्ड के करीब निफ्टी? मजबूत रिकवरी या गहराएगी गिरावट...? जानें आज का ट्रेड सेटअप

अनिल सिंघवी से जानें आज का ट्रेड सेटअप.

Anil Singhvi Market Strategy: बाजार में हालिया गिरावट और बढ़ती वोलैटिलिटी के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या निफ्टी अब ओवरसोल्ड जोन के करीब पहुंच चुका है? मौजूदा डेटा और ट्रेंड्स को देखें तो संकेत मिल रहे हैं कि बाजार एक अहम मोड़ पर खड़ा है, जहां से या तो मजबूत रिकवरी आ सकती है या फिर गिरावट और गहरी हो सकती है.

क्या निफ्टी ओवरसोल्ड के करीब?

RSI के लिहाज से भी निफ्टी ओवरसोल्ड के करीब दिख रहा है. आमतौर पर RSI 30 के नीचे जाने पर बाजार ओवरसोल्ड माना जाता है और इस बार 9 मार्च को RSI 28 तक पहुंच गया था. 2022 के बाद से अब तक 7 बार निफ्टी RSI 30 के नीचे गया है, जिनमें से 6 बार जोरदार रिकवरी देखने को मिली है. सिर्फ एक बार अक्टूबर 2024 में ऐसा नहीं हुआ. इन रिकवरी में 3 दिन से लेकर 2 महीने के भीतर 6.7% से 18% तक की तेजी देखने को मिली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस बार भी 23 मार्च तक निफ्टी करीब 5% गिरा, लेकिन 23 मार्च के लो 22471 से 25 मार्च तक सिर्फ दो दिनों में 995 अंक यानी 4.42% की तेजी आई, जो शॉर्ट टर्म रिकवरी के संकेत देती है.

आज के लिए क्या हैं Crucial Levels?

निफ्टी के लिए 23 मार्च का लो यानी 22475–22525 की रेंज बेहद अहम है. अगर बाजार इस स्तर के नीचे बंद होता है तो गिरावट और बढ़ सकती है. ऐसे में अगला बड़ा सपोर्ट 21750–22000 के दायरे में दिखाई देता है. दिलचस्प बात यह है कि निफ्टी ने पिछले बड़े इवेंट्स पर भी इसी रेंज में बॉटम बनाया है. 4 जून 2024 को चुनाव नतीजों के बाद निफ्टी का क्लोजिंग लो 21884 था, जबकि 7 अप्रैल 2025 को टैरिफ घोषणा के दौरान इंट्राडे लो 21743 और क्लोजिंग लो 22161 रहा था. इससे साफ है कि यह जोन बाजार के लिए मजबूत सपोर्ट का काम कर सकता है.

बाजार के लिए क्या हैं निगेटिव फैक्टर्स?

मौजूदा माहौल में कई ऐसे ट्रिगर्स हैं जो बाजार पर दबाव बना सकते हैं. कच्चे तेल में फिर से तेज उछाल आया है, जो भारत जैसे देश के लिए चिंता का कारण है. इसके अलावा शुक्रवार को FIIs की तगड़ी बिकवाली देखने को मिली, जिसने सेंटिमेंट को कमजोर किया.

रुपया भी दबाव में है और हाल ही में नए लाइफ लो के करीब पहुंच गया, जबकि India VIX में उछाल से वोलैटिलिटी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. इसके साथ ही, शुक्रवार को चौतरफा गिरावट और वीकेंड पर युद्ध से जुड़ी निगेटिव खबरों ने बाजार के मूड को और खराब किया है.

बाजार के लिए क्या हैं पॉजिटिव संकेत?

हालांकि कुछ पॉजिटिव ट्रिगर्स भी नजर आ रहे हैं. रुपए में गिरावट थमने और रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं. सरकार ने अपना बॉरोइंग प्रोग्राम घटाया है, जो मैक्रो के लिहाज से अच्छा संकेत है. सबसे बड़ा सपोर्ट घरेलू फंड्स से मिल रहा है, जो लगातार खरीदारी कर रहे हैं और बाजार को निचले स्तर पर सहारा दे रहे हैं.

आज के लिए अहम संकेत
Global: Negative
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Negative
Trend: Negative

निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 22475-22625 Support zone, below that 22075-22300 strong Support zone
Nifty 22800-22925 higher zone, above that 23000-23115 strong Sell zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 51575-51875 & 51325-51450 support zone, below that 50575-50900 & 50100-50475 strong Support zone
Bank Nifty 52275-52650 higher zone, above that 53050-53300 strong Sell zone

FIIs Long position at 15.36% Vs 14.55%
Nifty PCR at 0.94 Vs 1.21
Bank Nifty PCR at 0.83 Vs 0.85

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 22450
Bank Nifty Intraday and Closing SL 51300

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday SL 23000 and Closing SL 22925
Bank Nifty Intraday and Closing SL 53300

नई पोजीशन: निफ्टी
Sell Nifty:
SL 22925 Tgt 22625, 22525, 22475, 22300, 22175, 22075
Buy Nifty only if it crosses 23000

Aggressive Traders Buy Nifty in 22475-22525 range:
Strict SL 22400 Tgt 22750, 22625, 22800, 22850, 22925, 23000

नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Sell Bank Nifty:
SL 52700 Tgt 51875, 51575, 51450, 51325, 50900, 50575
Buy Bank Nifty only if it crosses 53750

Aggressive Traders Buy Bank Nifty in 51325-51450 range:
Strict SL 51200 Tgt 51875, 52200, 52275, 52600, 52950, 53050, 53300

F&O Ban Update:
Already In Ban: Sail
New In Ban: Nil
Out Of Ban: Nil

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6