ग्लोबल मार्केट क्रैश, ईरान-ट्रंप तनाव से कांपे बाजार, अनिल सिंघवी ने बताया- आज के बाजार में कहां बनेगा पैसा

Anil Singhvi Market Strategy: क्रूड ऑयल 110 डॉलर के ऊपर निकल गया है, जबकि अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली. ऐसे माहौल में आज निफ्टी और बैंक निफ्टी के अहम सपोर्ट लेवल्स पर बाजार की नजर रहेगी.
ग्लोबल मार्केट क्रैश, ईरान-ट्रंप तनाव से कांपे बाजार, अनिल सिंघवी ने बताया- आज के बाजार में कहां बनेगा पैसा

शेयर बाजार में आज जानें निफ्टी-बैंक निफ्टी के अहम सपोर्ट लेवल. (फोटो: Zee Business

Anil Singhvi Market Strategy: ग्लोबल संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार (18 मई) को भारतीय बाजार के लिए माहौल काफी नाजुक नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई सख्त चेतावनी, हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ती चिंता और कच्चे तेल में तेज उछाल ने दुनियाभर के बाजारों का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया है.

क्रूड ऑयल 110 डॉलर के ऊपर निकल गया है, जबकि अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली. ऐसे माहौल में आज निफ्टी और बैंक निफ्टी के अहम सपोर्ट लेवल्स पर बाजार की नजर रहेगी.

क्यों लुढ़के ग्लोबल मार्केट?

वीकेंड पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की कोई सकारात्मक खबर नहीं आई. दोनों देश अपने-अपने रुख पर कायम हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई. इसका सबसे बड़ा असर कच्चे तेल पर दिखा, जो उछलकर 111 डॉलर के ऊपर पहुंच गया.

ट्रंप के चीन दौरे से भी बाजार को कोई बड़ा पॉजिटिव संकेत नहीं मिला. ना अमेरिका को कोई बड़ा बिजनेस डील मिला और ना ही ईरान संकट पर कोई ठोस प्रगति हुई. इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.6% के एक साल के हाई पर पहुंच गई है और डॉलर इंडेक्स भी मजबूत बना हुआ है. इन सभी कारणों से अमेरिकी बाजारों में जोरदार बिकवाली हुई. डाओ जोंस 537 अंक और नैस्डैक 410 अंक गिरकर बंद हुआ.

आज सुबह डाओ फ्यूचर्स और एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली. वहीं सोने-चांदी में तेज गिरावट और बेस मेटल्स में बिकवाली ने भी ग्लोबल सेंटीमेंट को कमजोर किया है.

FIIs की खरीदारी लेकिन DIIs ने बेचा

बाजार में एक दिलचस्प ट्रेंड यह भी देखने को मिला कि विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने नेट 1523 करोड़ रुपये की खरीदारी की. यह 15 दिनों बाद ऐसा मौका था जब घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने बिकवाली की.

हालांकि ग्लोबल कमजोरी के सामने यह सपोर्ट फिलहाल काफी सीमित नजर आ रहा है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब तकनीकी स्तरों पर ज्यादा रहेगी.

निफ्टी कहां ले सकता है सपोर्ट?

अनिल सिंघवी के मुताबिक निफ्टी अब एक बड़े गैप फिलिंग ज़ोन की तरफ बढ़ रहा है. 12 मई को निफ्टी 23800 के अहम सपोर्ट के नीचे बंद हुआ था. इससे पहले 7 अप्रैल को सीजफायर से पहले निफ्टी का हाई 23153 था, जबकि 8 अप्रैल को बाजार बड़े गैप-अप के साथ खुला था और उस दिन का लो 23828 रहा था. यही गैप अब तक भरना बाकी था.

अब माना जा रहा है कि निफ्टी 23150 के आसपास यह गैप पूरा करके सपोर्ट लेने की कोशिश करेगा. 12 मई को निफ्टी ने 23262 से यूटर्न लिया था और 15 मई को 23839 का इंट्राडे हाई बनाकर फिर गिर गया.

अब बाजार के लिए 23125-23250 की रेंज बड़ा सपोर्ट जोन मानी जा रही है. अगर निफ्टी 23100 के नीचे बंद होता है, तो कमजोरी और बढ़ सकती है.

बैंक निफ्टी के लिए कहां है बड़ा लेवल?

बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर भी लगभग इसी तरह का नजर आ रहा है. 12 मई को बैंक निफ्टी 54200 के अहम सपोर्ट के नीचे बंद हुआ था. 7 अप्रैल को इसका हाई 52778 था और अगले दिन यानी 8 अप्रैल को गैप-अप ओपनिंग के साथ लो 54797 बना था.

अब यह गैप भरने के लिए बैंक निफ्टी 52800 के आसपास सपोर्ट लेने की कोशिश कर सकता है. 12 मई को बैंक निफ्टी ने 53194 से रिबाउंड किया था, जबकि 15 मई को 54325 का हाई बनाकर फिर दबाव में आ गया.

अब 52600-52800 की रेंज बैंक निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट जोन मानी जा रही है. अगर इंडेक्स 52600 के नीचे बंद होता है, तो बाजार में और बड़ी कमजोरी देखने को मिल सकती है.

LIVE TV:

आज के लिए अहम संकेत
Global: Negative
FII: Positive
DII: Negative
F&O: Neutral
Sentiment: Negative
Trend: Neutral

निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 23425-23575 support zone, below that 23265-23375 strong Buy zone
Nifty 23650-23750 higher zone, above that 23775-23850 strong Sell Zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 53200-53450 support zone, below that 52600-52800 strong Buy zone
Bank Nifty 54100-54400 higher zone, above that 54550-54775 strong Sell Zone

FIIs Long position at 12.43% Vs 11.86%
Nifty PCR at 1.01 Vs 1.17
Bank Nifty PCR at 0.77 Vs 0.82

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:

Nifty Intraday SL 23575 and Closing SL 23375
Bank Nifty Intraday and Closing SL 53450

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:

Nifty Intraday and Closing SL 23850
Bank Nifty Intraday and Closing SL 54450

नई पोजीशन: Nifty

Sell Nifty:
SL 23850 Tgt 23600, 23550, 23465, 23425, 23375, 23350, 23250

Best range to Buy Nifty is 23265-23425:
SL 23100 Tgt 23465, 23550, 23600, 23650, 23675, 23750

नई पोजीशन: Bank Nifty

Aggressive Traders Sell Bank Nifty:
Strict SL 54100 Tgt 53450, 53200, 53025, 52800, 52700, 52600

Best range to Buy Bank Nifty is 52600-52800:
SL 52500 Tgt 53175, 53450, 53550, 53700, 54100, 54325, 54400

F&O Ban Update:

Already In Ban: Kaynes Tech, SAIL
New In Ban: Nil
Out Of Ban: Nil

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6