सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं, बुधवार को भी बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. गिफ्टी निफ्टी तेजी के साथ ट्रेड कर रहाा है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने और शांति स्थापित करने के लिए 15 प्वाइंट का प्लान दिया है. अब सवाल है कि ट्रंप का ‘15 पॉइंट प्लान’ कितना पॉजिटिव? क्या ईरान का रुख हुआ नरम? क्रूड $90 के नीचे जाने को तैयार? Gift Nifty में तगड़ा उछाल क्यों? सुबह-सुबह क्यों दौड़े डाओ फ्यूचर्स? FIIs की बड़ी बिकवाली से अटकेगा बाजार? किन सेक्टर-शेयरों में करें खरीदारी? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की आज के कारोबार की स्ट्रैटेजी.
क्या कहा ट्रंप ने?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान से बातचीत में अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस,मार्को,जेरेड, कुशनर,स्टीव विटकॉफ और वह खुद शामिल है.
Add Zee Business as a Preferred Source
ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं
- ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होते, तो वह उनका इस्तेमाल कर चुका होता.
- हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया.
- मुझे लगता है कि हम युद्ध समाप्त कर देंगे, हमने लड़ाई जीत ली है.
- ईरान अब कुछ नहीं कर सकता, वो हार चुका है, सैन्य दृष्टि से वो खत्म हो चुके हैं.
- स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर कहा हम जिस चीज पर चाहेंगे उस पर हमारा नियंत्रण होगा.
- ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने पर सहमत हो चुका है.
- हम डील की सबसे अच्छी स्थिति में हैं, हम तय समय से काफी आगे हैं, उनके पास न नौसेना, न वायु सेना और न ही मिसाइल सुरक्षा है.
आज के लिए क्या हैं पॉजिटिव?
- ट्रंप का 15 पॉइंट का Peace Plan.
- कल अमेरिका-ईरान ने आपसी हमले नहीं किए.
- कच्चा तेल सुस्त $95 के पास टिका.
- सोने-चांदी में भी ट्रेड रिवर्स हुआ, आया उछाल.
- घरेलू फंड्स की दमदार खरीदारी जारी.
- रुपए में कल आई 11 पैसे की रिकवरी.
- India VIX में 7% की कमी.
- एशियाई बाजारों में तगड़ी तेजी.
आज के लिए क्या हैं निगेटिव?
- ईरान पर आज सुबह भी बड़े हमले हुए.
- ईरान-इजरायल के बीच तगड़े हमले जारी.
- मजबूत बाजार में FIIs की बड़ी बिकवाली झटका देने वाली.
- ईरान की ओर से अब तक युद्ध विराम पर कोई बड़ा रिएक्शन नहीं.
- ट्रंप कब पलट जाएं पता नहीं.
गैप-अप ओपनिंग पर क्या करें?
- हर बड़ी गैप-अप ओपनिंग पर बिकवाली आ रही है.
- आज भी 23150-23350 रेंज में मजबूत खुले तो एक बार प्रॉफिटबुकिंग करें.
- पहली गिरावट में 22850-22950 हो सकता है बढ़िया एंट्री प्वाइंट.
- युद्ध की वजह से पिटे शेयरों में खरीदारी करें, आज भी चलेंगे
- ट्रेडर्स इंट्राडे और ओवरनाइट दोनों पोजीशन कम रखें.
- ट्रेडर्स रिस्क मैनेजमेंट पर फोकस करें.
- क्योंकि हमले अभी भी लगातार जारी हैं.
- खबरें बहुत ज्यादा हैं और कल छुट्टी भी है.
- आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी भी है.
- ऐसे में Volatility को ध्यान में रखें.
Life High से निफ्टी, बैंक निफ्टी नीचे
- Life high से निफ्टी 13.1%, बैंक निफ्टी 14.8%, मिडकैप सेलेक्ट 11.2%, स्मॉलकैप 21.4% नीचे.
- निफ्टी 1.8%, बैंक निफ्टी 2.3%, मिडकैप सेलेक्ट 2.9%, स्मॉलकैप इंडेक्स 2.66% ऊपर बंद.
- निफ्टी, बैंक निफ्टी, मिडकैप सेलेक्ट तीनों इंडेक्स ने बनाया Higher High Higher Low.
- बैंक निफ्टी में तीन दिनों की कमजोरी पर ब्रेक.
- India VIX की तीन दिनों की मजबूती पर ब्रेक, 7.4% गिरकर 24.74 पर बंद.
ओवरसोल्ड निफ्टी में आई रिकवरी?
- India VIX ने 23 मार्च को इंट्राडे में एक साल का High 27.17 बनाया.
- 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव नतीजों के दिन के बाद India VIX highest लेवल पर.
- 4 जून 2024 को निफ्टी 5.9% गिरा था.
- उसके बाद एक महीने में निफ्टी 2400 पॉइंट यानी 11% दौड़ा.
- निफ्टी RSI आमतौर पर 30 के नीचे होता है ओवरसोल्ड, कल 27 तक गिरा.
- 2022 से अब तक 7 बार RSI 30 के नीचे निफ्टी हुआ ओवरसोल्ड.
- 7 में से 6 बार ओवरसोल्ड होने के बाद आई तगड़ी रिकवरी.
- सिर्फ एक बार 25 अक्टूबर 2024 को RSI 28 होने के बावजूद नहीं आई रिकवरी.
- 6 बार तीन दिन से लेकर दो महीनों में आई 6.7% से 18% तक की रिकवरी.
- इस बार 9 मार्च को RSI हुआ 28, तब से 23 मार्च तक 5% और गिरा, कल RSI बढ़कर 34 पर.
- 23 मार्च के Low 22471 से कल तक एक दिन में हुई 586 पॉइंट यानी 2.6% की तेजी.
अमेरिकी फ्यूचर्स और एशियाई बाजार में मजबूत
- अमेरिकी बाजारों में रहा सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार.
- लेकिन अमेरिकी फ्यूचर्स और एशियाई बाजारों में अच्छी मजबूती.
- रुपया 11 पैसे चढ़कर 93.87 पर बंद.
- डॉलर इंडेक्स चढ़कर 99.24 पर बंद.
- अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़कर 4.35% पर बंद.
- कच्चा तेल $96 के पास सपाट बंद.
- सोना-चांदी तीन महीनों के निचले स्तर से आई तगड़ी रिकवरी.
- चांदी में 5.5% का बड़ा उछाल.
- कल इंट्राडे में सोने में `15000, चांदी में `14000 की बड़ी रेंज में Volatile कारोबार.
- कल सोना 348 गिरकर 138912 पर बंद.
- कल चांदी `1225 गिरकर `223941 पर बंद.
- युद्ध की शुरुआत से अब तक सोना `27162, चांदी `54540 टूटी
आज के लिए अहम संकेत
- Global: Positive
- FII: Negative
- DII: Positive
- F&O: Neutral
- Sentiment: Cautious
- Trend: Negative
निफ्टी के लिए अहम स्तर
- Nifty 22750-22850 Support zone, below that 22475-22625 strong Support zone.
- Nifty 23065-23150 higher zone, above that 23250-23400 Profit booking zone.
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
- Bank Nifty 51825-52050 support zone, below that 51325-51450 strong Support zone
- Bank Nifty 53100-53450 & 53675-53750 higher zone, above that 54100-54400 strong Sell zone
- FIIs Long position at 13.80% Vs 14.74%
- Nifty PCR at 1.06 Vs 0.84
- Bank Nifty PCR at 0.76 Vs 0.73
मौजूदा लॉन्ग पोजिशन
- Nifty Intraday SL 22825 and Closing SL 22625
- Bank Nifty Intraday SL 52300 and Closing SL 51800
मौजूदा शॉर्ट पोजिशन
- Nifty Intraday and Closing SL 23150
- Bank Nifty Intraday SL 53100 and Closing SL 53500
नई पोजिशन: निफ्टी
- Buy Nifty: SL 22825 Tgt 23000, 23050, 23115, 23150, 23250, 23350, 23400
- Aggressive Traders Sell Nifty in 23150-23350 range:
- Strict SL 23500 Tgt 23 065, 23000, 22925, 22850, 22625, 22525
नई पोजिशन: बैंक निफ्टी
- Aggressive Traders Buy Bank Nifty:
- Strict SL 52300 Tgt 52925, 53100, 53250, 53425, 53675, 53750, 54100
- Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 53400-53675 range:
- Strict SL 53800 Tgt 53250, 53100, 52950, 52700, 52600, 52325, 51825
F&O Ban Update
- Already In Ban: Sail, Sammaan Capital
- New In Ban: Nil
- Out Of Ban: Nil