Anil Singhvi Market Strategy: मार्च के आखिरी हफ्ते की शुरुआत बाजार ने भारी गिरावट से की थी. लेकिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की तरफ से 5 दिनों के सीजफायर की घोषणा पॉजिटिव संकेत लेकर आई है. गिफ्ट निफ्टी सुबह तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. वहीं, कच्चा तेल कल 10% गिरकर $96 के पास बंद हुआ है. अब सवाल हैं कि क्या मान लें युद्ध खत्म हो गया? बाजार के लिए बुरा वक्त खत्म हो गया है? कितना भरोसा करें ट्रंप पर? कितना बढ़ना चाहिए आज बाजार? GIFT Nifty की तेजी कम है या ठीक? गैप-अप ओपनिंग पर खरीदें या बेचें? क्या अब FIIs बेचना बंद करेंगे? बाजार के लिए अगला बड़ा ट्रिगर क्या? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी से आज के कारोबारी की स्ट्रैटेजी.
युद्ध को लेकर क्या हैं अच्छी खबरें?
सबसे अच्छी बात यह है कि युद्ध अपने चरम स्तर पर पहुंच गया है; इसका पहला संकेत आया है. वहीं, एक बार मान सकते हैं युद्ध में अब बुरा वक्त पीछे छूट गया है. पहली बार बातचीत का रास्ता खुलने के संकेत, क्रूड में 10% की गिरावट बेहद पॉजिटिव, कच्चे तेल के दाम भी अब जल्दी से $120 के ऊपर ना निकलें. साथ ही रुपए की गिरावट पर भी ब्रेक लगने की संभावना है.
Add Zee Business as a Preferred Source
युद्ध को लेकर अब भी क्या हैं खतरे?
- अमेरिका और सभी ग्लोबल मार्केट्स ट्रंप के बयान पर ज्यादा उत्साहित नहीं
- पहली बात ये कि 5 दिनों का सीजफायर हुआ है, युद्ध खत्म नहीं हुआ
- दूसरा, ईरान ने अपनी तरफ से युद्ध रोकने की आधिकारिक घोषणा नहीं की
- ट्रंप ने ठोकने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था
- अब रोकने के लिए 5 दिन का समय
- कोई बड़ी बात नहीं, ट्रंप फिर से अपनी बात से पलट जाए और हमला करें.
क्या करें ट्रेडर्स?
- आज की रिकवरी में करें पोजीशन हल्की
- नई खरीदारी से फिलहाल रुकें
- बाजार अब भी रहेंगे Volatile
- पहले उछाल में आएगी बिकवाली
- सबसे अहम ये होगा कि FIIs क्या करते हैं
- क्या आज FIIs शॉर्ट काटेंगे या और बेचेंगे
- यही बाजार की दिशा तय करेगा
- तब तक इंट्राडे और ओवरनाइट पोजीशन रखें बेहद हल्की
क्या निफ्टी फिर हुआ ओवरसोल्ड?
- India VIX ने कल इंट्राडे में एक साल का High 27.17 बनाया
- 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव नतीजों के दिन के बाद India VIX highest लेवल पर
- 4 जून 2024 को निफ्टी 5.9% गिरा था, उसके बाद एक महीने में निफ्टी 2400 पॉइंट यानी 11% दौड़ा.
- निफ्टी RSI आमतौर पर 30 के नीचे होता है ओवरसोल्ड, कल 27 तक गिरा
- 2022 से अब तक 7 बार RSI 30 के नीचे निफ्टी हुआ ओवरसोल्ड
- 7 में से 6 बार ओवरसोल्ड होने के बाद आई तगड़ी रिकवरी
- सिर्फ एक बार 25 अक्टूबर 2024 को RSI 28 होने के बावजूद नहीं आई रिकवरी
- 6 बार तीन दिन से लेकर दो महीनों में आई 6.7% से 18% तक की रिकवरी
- इस बार 9 मार्च को RSI हुआ 28
- तब से कल तक 5% और गिरा, अब RSI 27 पर
- देखते हैं यहां से कितनी रिकवरी आती है.
लाइफ हाई से 16 फीसदी टूटा बैंक निफ्टी
- Lifehigh से निफ्टी 14.6%, बैंक निफ्टी 16.7%, मिडकैप सेलेक्ट 13.7%, स्मॉलकैप इंडेक्स 23.4% नीचे
- निफ्टी ने 2.6% गिरकर इंट्राडे में 11 महीनों का निचला स्तर 22471 छुआ
- निफ्टी के 50 में से 46 शेयर कमजोर बंद
- बैंक निफ्टी 3.7% गिरकर तीसरे दिन कमजोर, सभी 14 शेयर लाल निशान में
- बैंक निफ्टी ने इंट्राडे में 11 महीनों का निचला लेवल 51323 छुआ
- बैंक निफ्टी 3 फरवरी 2026 के Lifehigh 61764 से 10320 पॉइंट यानि 20% दूर
ग्लोबल मार्केट का हाल
- डाओ 900 पॉइंट की रेंज में ट्रेड करके 631 पॉइंट ऊपर बंद
- रुपए ने डॉलर के सामने नया Life Low बनाया, 27 पैसे गिरकर 93.98 पर बंद
- डॉलर इंडेक्स गिरकर 98.72 पर बंद
- अमेरिकी बॉन्ड यील्ड गिरकर 4.33% पर बंद
- कच्चा तेल दो हफ्तों के निचले स्तर पर
- कच्चा तेल कल 10% गिरकर $96 के पास बंद
- सोना-चांदी तीन महीनों के निचले स्तर पर
- कल सोना `5232 गिरकर `139260 पर बंद
- कल चांदी `1605 गिरकर `225167 पर बंद
- युद्ध की शुरुआत से अब तक सोना `26814, चांदी `53314 टूटी
आज के लिए अहम संकेत
- Global: Positive
- FII: Negative
- DII: Positive
- F&O: Neutral
- Sentiment: Cautious
- Trend: Negative
निफ्टी के लिए अहम स्तर
- Nifty 22475-22750 & 22075-22300 Support zone, below that 21700-22000 strong Support zone
- Nifty 22850-22950 & 23000-23150 higher zone, above that 23250-23400 strong Sell zone
बैंक निफ्टी के अहम स्तर
- Bank Nifty 51325-51450 & 50575-50900 support zone, below that 50100-50475 strong Support zone
- Bank Nifty 52050-52325 & 52650-52925 higher zone, above that 53100-53450 Profit booking zone
- FIIs Long position at 14.74% Vs 14.36%
- Nifty PCR at 0.84 Vs 0.93
- Bank Nifty PCR at 0.73 Vs 0.79
मौजूदा लॉन्ग पोजिशन
- Nifty Intraday and Closing SL 22450
- Bank Nifty Intraday and Closing SL 51300
मौजूदा शॉर्ट पोजिशन
- Nifty Intraday and Closing SL 23000
- Bank Nifty Intraday and Closing SL 52700
नई पोजिशन: निफ्टी
- Buy Nifty: SL 22450 Tgt 22750, 22850, 22925, 23000, 23065, 23115
- Aggressive Traders Sell Nifty in 22925-23115 range:
- Strict SL 23250 Tgt 22850, 22750, 22525, 22475, 22300
नई पोजिशन: बैंक निफ्टी
- Buy Bank Nifty: SL 51300 Tgt 52000, 52325, 52650, 52925, 53100, 53250, 53425, 53675
- Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 53150-53450 range:
- Strict SL 53750 Tgt 52675, 52325, 52050, 51450, 51325, 50900
F&O Ban Update:
- Already In Ban: Sail, Sammaan Capital
- New In Ban: Nil
- Out Of Ban: Nil
Zee Business Live TV यहां पर देखें