Anil Singhvi Strategy 01 April 2026: वित्त वर्ष 2027 का पहला दिन है. साथ ही अप्रैल सीरीज की भी शुरुआत हो रही है. पहले ही दिन कुछ पॉजिटिव ट्रेंड सामने आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी में तेजी हो रही है. युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार ईरान ने युद्ध खत्म करने के संकेत दिए हैं. ईरान ने कहा कि सुरक्षा की गारंटी मिले तो युद्ध खत्म करने को तैयार है. इसके बाद ग्लोबल मार्केट में उछाल देखा गया है. अप्रैल सीरीज में क्यों होगी बड़ी तेजी? सीरीज के पहले दिन क्यों दौड़ेंगे बाजार? क्रूड की तेजी पर ब्रेक, Temporary या Permanent? युद्ध खत्म होने के संकेत कितने भरोसेमंद हैं? गैप-अप ओपनिंग पर क्या करें? क्या सोमवार को लो अब नहीं टूटेंगे? तेजी में कौन से शेयर और सेक्टर्स दौड़ेंगे? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी से आज के कारोबार की स्ट्रैटेजी.
क्यों दौड़े ग्लोबल बाजार?
- बाजार को पसंद आए, ईरान की पुरानी लीडरशिप के पहली बार बयान आए है.
- पहली बार चीन जैसा बड़ा देश में मध्यस्ता के लिए तैयार हुआ है.
- ट्रंप ने भी ईरान से जल्द निकलने की बात कही, चाहे डील हो या ना हो.
- डॉनल्ड ट्रंप ने कहा हॉर्मुज बंद रहे तब भी युद्ध खत्म कर सकते हैं.
- ईरानी संसद ने हॉर्मुज पर टोल लगाने का प्लान पास किया.
- यानि कॉस्ट भले ही बढ़े लेकिन क्रूड टैंकर हॉर्मुज से निकल पाएंगे.
- फ्रांस और इटली का अमेरिकी एयरक्राफ्ट्स को एयरस्पेस देने से इनकार करना भी पॉजिटिव.
- कच्चा तेल भी $110 से गिरकर $105 के पास.
Add Zee Business as a Preferred Source
आज के लिए क्या है पॉजिटिव?
- ईरान और अमेरिका दोनों का युद्ध पर नरम रुख.
- नई सीरीज के पहले दिन बेहद हल्के बाजार.
- कच्चे तेल में हल्की नरमी
- अमेरिका और एशियाई बाजारों में तगड़ा उछाल.
- RBI ने ब्रोकर फंडिंग के कड़े नियम 3 महीनों के लिए टाले
बाजार के लिए क्या हैं खतरे?
- ईरान ने सिर्फ बातचीत का पहला संकेत दिया है.
- अभी भी ईरान से युद्ध विराम के कोई संकेत नहीं.
- कच्चा तेल कुछ खास गिरा नहीं.
- हॉर्मुज के पूरी तरह खुलने के अभी भी आसार नहीं.
- हमारी सबसे बड़ी दिक्कत FIIs की बिकवाली.
- बाजार अच्छे हों या खराब FIIs को बेचना ही है.
- हर गैप-अप ओपनिंग पर आती है बिकवाली.
- रुपए में अच्छी रिकवरी आना जरूरी.
FY26 BIG DATA
- FY26 में निफ्टी 5.1% टूटा, FY20 के बाद सबसे खराब वित्त वर्ष.
- FY26 में बैंक निफ्टी 2.5% गिरा, 2020 कोविड के बाद पहला वित्त वर्ष रहा कमजोर.
- मिडकैप सेलेक्ट 5.3% बढ़कर तीसरे वित्त वर्ष रहा तेज.
- दो वित्त वर्ष की तेजी के बाद स्मॉलकैप इंडेक्स 5.5% कमजोर.
MONTHLY BIG DATA
- निफ्टी चौथे महीने कमजोर, 11.3% गिरा.
- बैंक निफ्टी में दो महीने की तेजी पर ब्रेक, इस महीने 16.9% लुढ़का.
- मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 9.9% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 10.2% की मंथली गिरावट.
DAILY BIG DATA
- Life High से निफ्टी 15.30%, बैंक निफ्टी 18.6%, मिडकैप सेलेक्ट 13.9%, स्मॉलकैप 22.9% नीचे.
- निफ्टी, बैंक निफ्टी, मिडकैप सेलेक्ट, स्मॉलकैप दूसरे दिन कमजोर.
- चारों इंडेक्स ने दूसरे दिन बनाया Lower High Lower Low.
- निफ्टी ने इंट्राडे में 11 महीनों का Low 22283 छुआ.
- बैंक निफ्टी ने इंट्राडे में 11 महीनों का Low 50105 छुआ.
- मिडकैप सेलेक्ट ने इंट्राडे में 10 महीनों का Low 12130 छुआ.
- FMCG और रियल्टी इंडेक्स दो साल के निचले स्तर पर.
- ऑटो 6 महीने, PSU Bank 5 महीनों के निचले स्तर पर.
क्या निफ्टी ओवरसोल्ड के करीब?
- India VIX 4.1% बढ़कर 27.89 पर बंद.
- 8 मार्च 2022 के बाद 4 साल के सबसे ऊपरी लेवल पर हुआ बंद.
- 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव नतीजों के दिन के बाद India VIX highest लेवल पर
- 4 जून 2024 को निफ्टी 5.9% गिरा था.
- उसके बाद एक महीने में निफ्टी 2400 पॉइंट यानि 11% दौड़ा.
- निफ्टी RSI 30 के नीचे होता है ओवरसोल्ड, इस बार 9 मार्च को RSI हुआ 28.
- 2022 से अब तक 7 बार RSI 30 के नीचे निफ्टी हुआ ओवरसोल्ड.
- 7 में से 6 बार ओवरसोल्ड होने के बाद आई तगड़ी रिकवरी.
- सिर्फ एक बार 25 अक्टूबर 2024 को RSI 28 होने के बावजूद नहीं आई रिकवरी.
- 6 बार तीन दिन से लेकर दो महीनों में आई 6.7% से 18% तक की रिकवरी.
- इस बार 30 मार्च तक निफ्टी 6% और गिरा.
- 23 मार्च के Low 22471 से 25 मार्च तक दो दिन में हुई 995 पॉइंट यानि 4.42% की तेजी.
आज के लिए अहम संकेत
- Global: Positive
- FII: Negative
- DII: Positive
- F&O: Neutral
- Sentiment: Cautious
- Trend: Negative
निफ्टी के लिए अहम स्तर
- Nifty 22275-22325 & 22000-22150 Support zone, below that 21700-21950 strong Buy zone.
- Nifty 22475-22625 & 22700-22850 higher zone, above that 22900-23065 strong Sell zone.
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
- Bank Nifty 50100-50275 & 49650-49850 support zone, below that 49150-49425 strong Support zone.
- Bank Nifty 51325-51625 & 51825-52200 higher zone, above that 52275-52600 & 52650-52950 Profit booking zone.
- FIIs Long position at 15.13% Vs 15.36%.
- Nifty PCR at 0.91 Vs 0.94.
- Bank Nifty PCR at 0.85 Vs 0.83.
मौजूदा लॉन्ग पोजिशन
- Nifty Intraday and Closing SL 22250
- Bank Nifty Intraday and Closing SL 50000
मौजूदा शॉर्ट पोजिशन
- Nifty Intraday SL 22525 and Closing SL 22725
- Bank Nifty Intraday SL 51000 and Closing SL 51650.
नई पोजिशन: निफ्टी
- Buy Nifty:
- SL 22250 Tgt 22475, 22625, 22700, 22800, 22850, 22925
- Aggressive Traders Sell Nifty in 22700-22850 range:
- Strict SL 23000 Tgt 22625, 22525, 22475, 22350, 22300
नई पोजिशन: बैंक निफ्टी
- Buy Bank Nifty:
- SL 50000 Tgt 50900, 51325, 51600, 51825, 52200, 52600
- Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 51600-52000 range:
- Strict SL 52300 Tgt 51450, 51325, 50950, 50575, 50275, 50100
Zee Busines Live TV यहां पर देखें
F&O Ban Update
- Out Of Ban: SAIL
- New In Ban: Nil
- Already In Ban:Nil