बाजार में आई दो दिन की तेजी से शेयर बाजार को सांस लेने का मौका मिला है.मंगलवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुआ है. इस बीच अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध 19वें दिन प्रवेश कर गया है. इसके अलावा कच्चा तेल 3% चढ़कर अगस्त 2022 के बाद पहली बार $103.50 पर बंद हुआ है.अब सवाल है कि कच्चे तेल की मजबूती बाजार के लिए दिक्कत? मजबूत बाजार में FIIs की बिकवाली से ऊपर टिकना मुश्किल? कल की मजबूती से नीचे की रिस्क हुई खत्म? किन लेवल्स के ऊपर निकलें तो रिस्क खत्म? क्या बाजार अब परसों के Low नहीं तोड़ेगा? रिकवरी में क्या हैं अगले टार्गेट? रिकवरी में कहां करें पोजीशन हल्की? किन शेयर्स, सेक्टर्स में करें खरीदारी? जानिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की स्ट्रैटेजी.
कल से अब तक का युद्ध अपडेट
- सिक्योरिटी चीफ लारिजानी की मौत की ईरान ने की पुष्टि
- जवाबी कार्रवाई में ईरान का UAE के गैस ठिकानों और हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर अटैक
- ट्रंप से नाराज अमेरिका के नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर हेड जोसेफ ने दिया इस्तीफा
- जोसेफ केंट का आरोप- ईरान से नहीं था खतरा फिर भी ट्रंप ने इजरायल के दबाव में शुरू किया युद्ध
Add Zee Business as a Preferred Source
NATO को ट्रंप की खरी-खरी
- मदद ना मिलने से NATO और यूरोप पर बौखलाए ट्रंप
- ट्रंप ने कहा, NATO की प्रतिक्रिया पर कोई आश्चर्य नहीं
- पहले से ही NATO से किसी तरह की मदद नहीं थी उम्मीद
- अमेरिका सबसे ताकतवर, नहीं है किसी की मदद की जरूरत
- हॉर्मुज खाली कराने में जुटा अमेरिका
- आज सुबह हॉर्मुज के पास ईरानी ठिकानों पर US ने की बमबारी
- क्रूज मिसाइलों से हॉर्मुज में जहाजों की आवाजाही को था खतरा
- अमेरिकी बमबारी के बाद क्रूड की तेजी पर लगा ब्रेक
कल की तेजी में क्या है खास?
- बाजार की पूरी तेजी हुई स्क्रीन पर
- सभी इंडेक्स और सभी सेक्टर्स तेजी में रहे मजबूत
- चारों इंडेक्स ने बनाया Higher High-Higher Low
- सभी इंडेक्स Day High के पास हुए बंद
- बिना किसी पॉजिटिव खबर के तेजी होना ज्यादा अहम
- FIIs की बिकवाली के बावजूद बाजार मजबूती के साथ बंद
- इसीलिए कल की तेजी Quality और Quantity दोनों के लिहाज से अच्छी रही.
आज के लिए क्या है पॉजिटिव?
- बाजार में हई कल अच्छी क्वालिटी की तेजी
- घरेलू फंड्स की तगड़ी खरीदारी
- अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन हल्की तेजी
- रुपए में सुस्त कारोबार
- इंडिया VIX में दूसरे दिन आई कमी
- युद्ध में बैकफुट पर हैं ट्रंप
- एशियाई बाजारों में दमदार तेजी
- ट्रंप की कमजोरी बाजार के लिए अच्छी.
बाजार के लिए क्या है निगेटिव?
- कल की तेजी में भी FIIs की कैश में तगड़ी बिकवाली
- कच्चा तेल मजबूती के साथ $103 के ऊपर टिका
- अमेरिका बाजारों में तेजी बेहद हल्की, दमदार नहीं
- ईरान ने UAE के गैस ठिकानों और हॉर्मुज में टैंकर्स पर किए हमले
- आज सुबह अमेरिका ने हॉर्मुज के पास ईरानी ठिकानों पर की बमबारी
- युद्ध में सहयोग ना मिलने से भड़के ट्रंप हो सकते हैं खतरनाक
क्या करें ट्रेडर्स?
- कल पहली बार शॉर्ट सेलर्स का स्टॉपलॉस हुआ ट्रिगर
- अगर आज एक मजबूत क्लोजिंग मिलती है तो नया Low बनने की रिस्क होगी खत्म
- कल की तेजी से बाजार का इंट्राडे सपोर्ट बेस ऊपर शिफ्ट
- कल के High के ऊपर निफ्टी 23650, बैंक निफ्टी 55000 के ऊपर बंद होना जरूरी
- कल के Lows टूटने पर ही मिलेगा कमजोरी का पहला संकेत
- FIIs की बिकवाली और ऊंचे क्रूड की वजह से ऊपरी लेवल पर होगी प्रॉफिट बुकिंग भी
- ऊपर में फंसी पोजीशन से निकलें और प्रॉफिट भी बुक करें
- रिकवरी में निफ्टी 23650-23700 हल्की रुकावट
- निफ्टी 23800-23865 रेंज में करें प्रॉफिट बुकिंग
- नया शॉर्ट या तो कल का Low टूटने पर करें
- या फिर 23800-23865 रेंज में Strict SL के साथ बेचें
- अब ट्रेडर्स दो चीजों का ध्यान रखें
- पहला, जितना ट्रंप युद्ध में कमजोर होंगे बाजार मजबूत होगा
- दूसरा, अब Stock Specific Action बाजार में बढ़ने वाला है
- अपने पसंदीदा Stocks पर अब फंड मैनेजर्स करेंगे अच्छी खरीदारी
निफ्टी, बैंक निफ्टी दूसरे दिन मजबूत
- बैंक निफ्टी, मिडकैप सेलेक्ट और स्मॉलकैप तीनों इंडेक्स में चार दिन के Lower High-Lower Low बनने पर लगा ब्रेक
- बैंक निफ्टी 3 फरवरी के Life High 61764 लेवल से 13% यानि 6890 पॉइंट नीचे
- India VIX दूसरे दिन कमजोर, 8.4% गिरकर 19.79 पर बंद
आज के लिए अहम संकेत
- Global: Positive
- FII: Negative
- DII: Positive
- F&O: Neutral
- Sentiment: Cautious
- Trend: Negative
निफ्टी के लिए अहम स्तर
- Nifty 23350-23500 Support zone, below that 23000-23150 strong Buy zone
- Nifty 23650-23700 higher zone, above that 23800-23865 strong Sell zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
- Bank Nifty 54125-54425 support zone, below that 53675-53750 strong Buy zone
- Bank Nifty 55100-55275 & 55550-55750 higher zone, above that 56000-56275 strong Sell zone
- FIIs Long position at 12.59% Vs 11.82%
- Nifty PCR 1.08 vs 1.02
- Bank Nifty PCR 0.78 vs 0.76
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन
- Nifty Intraday and Closing SL 23350
- Bank Nifty Intraday and Closing SL 54400
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन
- Nifty Intraday and Closing SL 23700
- Bank Nifty Intraday and Closing SL 55100
नई पोजीशन: निफ्टी
- Best range to Buy Nifty 23350-23500
- SL 23275 Tgt 23550, 23600, 23650, 23700, 23835, 23865
- Aggressive Traders Sell Nifty in 23700-23865 range:
- Strict SL 24000 Tgt 23650, 23600, 23550, 23500, 23400, 23350
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
- Aggressive Traders Buy Bank Nifty in 54125-54425 range:
- Strict SL 53900 Tgt 54650, 54750, 54875, 54975, 55100, 55275, 55625
- Best range to Sell Bank Nifty 55550-55750
- SL 55850 Tgt 55275, 55100, 55000, 54875, 54750, 54675
- Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 55100-55275 range:
- Strict SL 55350 Tgt 54750, 54675, 54425, 54125, 53750, 53675
F&O Ban Update
- Already In Ban: Sail, Sammaan Capital
- New In Ban: Nil
- Out Of Ban: Nil