&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy: ग्लोबल संकेत आज भारतीय बाजार के लिए मजबूत दिखाई दे रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में तीसरे दिन जोरदार तेजी रही, जिससे सकारात्मक माहौल बना है. रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने की संभावनाओं ने भी सेंटिमेंट को सपोर्ट दिया है. डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे फिसला है और कच्चा तेल 62 डॉलर के पास है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और इन्फ्लेशन के लिए राहत की खबर है. घरेलू फंड्स द्वारा लगातार मजबूत खरीदारी जारी है और नई सीरीज की शुरुआत में पोजीशंस हल्की होने से बाजार पर ऊपर जाने का दबाव कम है.
लेकिन बाजार के लिए कुछ बड़े खतरे भी बने हुए हैं. सबसे बड़ा रिस्क FIIs की बिकवाली है, जो पिछले कई दिनों से बढ़ती दिखाई दे रही है. अमेरिका में तीन दिनों की मजबूती के बावजूद भारतीय बाजार लगातार तीन दिनों से कमजोर बंद हुआ है, जिससे यह डर बना रहता है कि आखिरी घंटे में फिर से बाजार अपनी मजबूती खो सकता है.
बीते तीन दिनों में निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों पिछले घंटे में भारी दबाव में आए. सिर्फ सेकंड हाफ में निफ्टी 420 अंक फिसला, जबकि बैंक निफ्टी ऊपरी स्तरों से 1125 अंक टूट गया. साफ है कि अंतिम घंटे में FIIs अपनी बिकवाली बढ़ाते हैं, और यह शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स के लिए बड़ी चुनौती है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज आज फिर बाजार की दिशा तय कर सकती है. कल RIL 1559 पर 16 महीनों का इंट्राडे हाई बना कर लौटा. पिछले चार दिनों में दो बार 1550 के ऊपर निकला लेकिन इसके ऊपर क्लोजिंग नहीं दे पाया. 9 जुलाई को भी 1551 पर वर्ष का टॉप बना था, जिसके बाद एक महीने में शेयर 12% टूट गया था. इसलिए 1550–1560 का ज़ोन रिलायंस के लिए बड़ा रेजिस्टेंस है. इसके ऊपर सस्टेन करने पर शेयर में नई तेजी देखने को मिल सकती है.
आज के लिए अहम संकेत
Global: Positive
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Negative
Trend: Positive
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 25750-25850 Support zone, below that 25650-25725 strong Buy zone
Nifty 25950-26035 Higher zone, above that 26065-26175 strong Sell zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 58425-58650 Support zone, below that 58050-58250 strong Buy zone
Bank Nifty 59000-59125 Higher zone, above that 59225-59350 strong Sell zone
FIIs Long position at 15% Vs 14%
Nifty PCR at 0.95 Vs 0.77
Bank Nifty PCR at 1.10 Vs 0.93
INDIA VIX down by 7.5% at 12.24
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday n Closing SL 25800
Bank Nifty Intraday n Closing SL 58600
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday n Closing SL 26065
Bank Nifty Intraday SL 59200 n Closing SL 59350
नई पोजीशन: निफ्टी
Aggressive Traders Buy Nifty:
Strict SL 25800 Tgt 25950, 26000, 26035, 26065, 26100, 26175
Aggressive Traders Sell Nifty in 26000-26135 range:
Strict SL 26250 Tgt 25950, 25915, 25875, 25850, 25800, 25775, 25750
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Aggressive Traders Buy Bank Nifty:
SL 58600 Tgt 59000, 59125, 59225, 59300, 59350, 59425
Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 59125-59350 range:
Strict SL 59500 Tgt 59000, 58875, 58825, 58750, 58650, 58525, 58425
No stock in F&O Ban