Anil Singhvi Market Strategy: तेजी पर ब्रेक, लेकिन कुछ सेक्टरों पर रहेगी नजर; वीकली एक्सपायरी पर प्रॉफिटबुकिंग के लिए रहें तैयार

Anil Singhvi Market Strategy: कल गैप-डाउन ओपनिंग पर खरीदारी करना सही रणनीति थी, क्योंकि उससे पहले दो दिनों की मजबूत तेजी आ चुकी थी. हालांकि आज अगर फिर से गैप-डाउन ओपनिंग होती है तो तुरंत खरीदारी करने से बेहतर है थोड़ा इंतजार किया जाए.
Anil Singhvi Market Strategy: तेजी पर ब्रेक, लेकिन कुछ सेक्टरों पर रहेगी नजर; वीकली एक्सपायरी पर प्रॉफिटबुकिंग के लिए रहें तैयार

Anil Singhvi Market Strategy: पिछले दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद बाजार की चाल थोड़ी सतर्क होती नजर आ रही है. निफ्टी में जहां ऊपर की ओर रफ्तार थमती दिखी, वहीं बैंक निफ्टी ने मजबूती बरकरार रखी है. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और रुपये की कमजोरी चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी, कमजोर डॉलर और कच्चे तेल में नरमी बाजार के लिए राहत देने वाले संकेत हैं. ऐसे में आज का कारोबार सेक्टर रोटेशन और चुनिंदा स्तरों पर खरीदारी के इर्द-गिर्द घूम सकता है.

निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल

निफ्टी में दो दिनों की तेजी के बाद ब्रेक लगा है और इंडेक्स ने Lower Low, Lower High का स्ट्रक्चर बनाया है, जो शॉर्ट टर्म में सतर्कता का संकेत देता है. मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में भी दो दिनों की मजबूती के बाद तेजी थम गई और बाजार ने शुक्रवार की रेंज में ही कारोबार किया.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं बैंक निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन तेजी दिखाई और छह कारोबारी सत्रों की ऊंचाई पर बंद हुआ. हालांकि मजबूती के बावजूद बैंक निफ्टी ने भी Lower Low, Lower High का पैटर्न बनाया है. पिछले 21 दिनों से बैंक निफ्टी 58,800 से 59,800 की क्लोजिंग रेंज में फंसा हुआ है, जिससे साफ है कि निर्णायक ब्रेकआउट अभी बाकी है.

FII–DII फ्लो क्या संकेत दे रहे हैं?

FIIs की इंडेक्स फ्यूचर्स में लॉन्ग पोजीशन बढ़कर 10.63 प्रतिशत हो गई है, लेकिन कैश मार्केट में दबाव बना हुआ है. विदेशी निवेशकों ने लगातार 13वें दिन कैश में 1,468 करोड़ रुपये की बिकवाली की. कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स को मिलाकर कुल मिलाकर करीब 3,290 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली दर्ज हुई.

इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार रिकॉर्ड 76वें दिन खरीदारी जारी रखी और करीब 1,792 करोड़ रुपये बाजार में लगाए. DIIs की यह लगातार खरीदारी बाजार के लिए बड़ा सपोर्ट बनी हुई है.

आज बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत?

आज के सत्र के लिए कुछ अहम पॉजिटिव फैक्टर्स नजर आ रहे हैं. घरेलू फंड्स की लगातार खरीदारी से बाजार को सहारा मिल रहा है. डॉलर इंडेक्स की कमजोरी से उभरते बाजारों को फायदा हो सकता है. कच्चा तेल भी फिसलकर 60 डॉलर के पास आ गया है, जो महंगाई और करंट अकाउंट के लिहाज से राहत देता है. निफ्टी की 26,000 के ऊपर टिकने की कोशिश, बैंक निफ्टी से लीडरशिप के संकेत और IT व FMCG सेक्टर में मजबूती के संकेत बाजार के सेंटिमेंट को संतुलित बनाए रख सकते हैं.

निगेटिव फैक्टर्स भी नजरअंदाज नहीं

दूसरी ओर कुछ निगेटिव संकेत भी बने हुए हैं. रुपया लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड निचले स्तर पर है, जिससे कच्चे तेल में आई गिरावट का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है. FIIs की बिकवाली की रफ्तार भले ही थोड़ी कम हुई हो, लेकिन अभी तक शॉर्ट कवरिंग के साफ संकेत नजर नहीं आ रहे हैं. यह स्थिति बाजार की तेजी पर ब्रेक लगाए रख सकती है.

गैप-डाउन ओपनिंग पर क्या रणनीति रखें?

अनिल सिंघवी के मुताबिक, कल गैप-डाउन ओपनिंग पर खरीदारी करना सही रणनीति थी, क्योंकि उससे पहले दो दिनों की मजबूत तेजी आ चुकी थी. हालांकि आज अगर फिर से गैप-डाउन ओपनिंग होती है तो तुरंत खरीदारी करने से बेहतर है थोड़ा इंतजार किया जाए. लगातार दूसरे दिन गैप-डाउन ओपनिंग पर बाजार का तुरंत ऊपर जाना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में बड़े सपोर्ट लेवल के पास ही खरीदारी करें. वीकली एक्सपायरी के चलते उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए तेजी आने पर साथ-साथ प्रॉफिट बुकिंग करना भी जरूरी होगा.

कुल मिलाकर, बाजार इस समय पूरी तरह बुलिश या पूरी तरह बेयरिश नहीं है. स्ट्रैटेजी यही होनी चाहिए कि जल्दबाजी से बचते हुए, मजबूत सेक्टर्स और सही स्तरों पर ही सौदे किए जाएं.

आज के लिए अहम संकेत
Global: Negative
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Neutral
Trend: Positive

निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 25900-26000 Support zone, below that 25700-25850 strong Buy zone
Nifty 26065-26175 Higher zone, above that 26200-26325 strong Sell zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 59050-59250 Support zone, below that 58800-59000 strong Buy zone
Bank Nifty 59550-59750 Higher zone, above that 59800-60000 strong Sell zone

FIIs Long position at 11% Vs 10%
Nifty PCR at 1.18 Vs 1.15
Bank Nifty PCR at 0.94 Vs 0.90
INDIA VIX up by 1.5% at 10.25

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:

Nifty Intraday n Closing SL 25850
Bank Nifty Intraday n Closing SL 59000

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:

Nifty Intraday n Closing SL 26125
Bank Nifty Intraday n Closing SL 59600

नई पोजीशन: निफ्टी
Best range to Buy Nifty is 25800-25950:

SL 25675 Tgt 26000, 26025, 26050, 26100, 26125, 26175, 26200

Best range to Sell Nifty is 26065-26200:

SL 26325 Tgt 26035, 26000, 25950, 25900, 25850, 25750

नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Best range to Buy Bank Nifty is 59050-59250:

SL 58900 Tgt 59350, 59450, 59525, 59600, 59675, 59750, 59800

Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 59550-59750 range:

Strict SL 59900 Tgt 59475, 59375, 59275, 59200, 59125, 59050

F&O Ban Update:
Already In Ban: Bandhan Bank
New in Ban: Nil
Out Of Ban: Nil

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6