&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर तेजी की लहर दिख रही है. निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ही अपने नए हाई की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी का मानना है कि बैंक निफ्टी अब बड़े ब्रेकआउट के मुहाने पर खड़ा है, जबकि निफ्टी के लिए भी 25425-25650 के नए टारगेट सामने हैं. FIIs की बिकवाली में कमी और घरेलू फंड्स की जबरदस्त खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी है. ऐसे में बाजार के लिए अगला फेज और भी रोमांचक हो सकता है.
56150 बैंक निफ्टी के लिए बड़ा लेवल था. कल इंट्राडे में बैंक निफ्टी ने इसे छुआ और क्लोजिंग और दमदार दी. दो बार कोशिश करने के बाद तीसरी बार बैंक निफ्टी दो महीनों के high 56000 के ऊपर बंद हुआ है. आज कन्फर्मेशन मिल गया तो बड़े ब्रेकआउट की तैयारी रहेगी. तब बैंक निफ्टी अगले बड़े टार्गेट Life high 57600 के आसपास होंगेय
25150-25175 निफ्टी पर छोटी रुकावट है. निफ्टी के लिए 25425-25650 अगला टार्गेट रहेगा. अब बड़ा सपोर्ट 24750-24900 रेंज में है.
कल FIIs ने 10 सितंबर के बाद कैश में सबसे छोटी `314 Cr की बिकवाली की. FIIs की बिकवाली का दबाव कम होते ही बाजार उछलते हैं. हालांकि अब भी FIIs ने अपने शॉर्ट्स काटे नहीं हैं, ना ही खरीदारी शुरू की है. घरेलू फंड्स पूरे जोश में हैं, इन्होंने 5000 Cr की दमदार खरीदारी की.
आज के लिए अहम संकेत
Global: Positive
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Positive
Trend: Neutral
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 24900-25000 Support zone, below that 24750-24865 strong Buy zone
Nifty 25115-25235 Higher zone, above that 25275-25425 strong Sell zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 55725-55875 Support zone, below that 55400-55600 strong Buy zone
Bank Nifty 56200-56400 Higher zone, above that 56450-56575 Profit booking zone
FIIs Long position unchanged at 7%
Nifty PCR at 1.33 Vs 1.17
Bank Nifty PCR at 1.13 Vs 1.15
INDIA VIX up by 1% at 10.19
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday SL 24950 n Closing SL 24865
Bank Nifty Intraday SL 55700 n Closing SL 55550
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday n Closing SL 25150
Bank Nifty Intraday n Closing SL 56250
नई पोजीशन: निफ्टी
Best range to Buy Nifty is 24865-25000:
SL 24725 Tgt 25075, 25115, 25150, 25235, 25275, 25325
Aggressive Traders Sell Nifty in 25175-25350 range:
Strict SL 25450 Tgt 25115, 25075, 25025, 24975, 24900
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Best range to Buy Bank Nifty is 55600-55850:
SL 55500 Tgt 56100, 56150, 56300, 56400, 56450, 56525
Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 56450-56575 range:
Strict SL 56750 Tgt 56300, 56250, 56175, 56100, 56000, 55875
F&O Ban Update:
Already In Ban: RBL Bank
New In Ban: Nil
Out Of Ban: Nil