Anil Singhvi Market Strategy: Gift Nifty 150 अंक गिरा, बाजार में आज कैसे होगी कमाई? जानें पूरा ट्रेड सेटअप

Anil Singhvi Market Strategy: अनिल सिंघवी के मुताबिक बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है और टेक्निकल लेवल्स इस तेजी को सपोर्ट कर रहे हैं. हालांकि, सेक्टोरल तौर पर IT शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है, खासकर HCL Tech के कमजोर नतीजों के चलते. वहीं रुपये में आई हालिया कमजोरी भी विदेशी निवेशकों के नजरिए से एक निगेटिव फैक्टर है.
Anil Singhvi Market Strategy: Gift Nifty 150 अंक गिरा, बाजार में आज कैसे होगी कमाई? जानें पूरा ट्रेड सेटअप

अनिल सिंघवी से जानें आज के बाजार में ट्रेड सेटअप. (फोटो: Zee Business)

Anil Singhvi Market Strategy: बुधवार को शेयर बाजार में कई पॉजिटिव संकेत नजर आ रहे हैं, जो सेंटिमेंट को मजबूती दे सकते हैं. हालांकि कुछ निगेटिव फैक्टर्स भी मौजूद हैं, जिन पर नजर रखना जरूरी है. अनिल सिंघवी के मुताबिक बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है और टेक्निकल लेवल्स इस तेजी को सपोर्ट कर रहे हैं.

आज के लिए पॉजिटिव संकेत

आज बाजार के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव यह है कि ट्रंप ने बिना शर्त सीजफायर को बढ़ा दिया है, जिससे जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं. इसके साथ ही अमेरिका की तरफ से बातचीत के लिए तैयार रहने का रुख भी बाजार को राहत देता है. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो अमेरिकी फ्यूचर्स मजबूत हैं और एशियाई बाजारों में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है, जो घरेलू बाजार के लिए सपोर्टिव है. हालांकि, गिफ्ट निफ्टी 145 अंक नीचे 24,430 के आसपास ट्रेड कर रहा था, जोकि थोड़ा निगेटिव है.

FIIs की बिकवाली का दबाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं, जबकि घरेलू फंड्स की खरीदारी बाजार को सहारा दे सकती है. टेक्निकल तौर पर भी बाजार बेहद मजबूत बना हुआ है और मिड-स्मॉलकैप शेयरों की तेजी से सेंटिमेंट हाई बना हुआ है. इसके अलावा ज्यादातर कंपनियों के तिमाही नतीजे मजबूत आए हैं, जिससे अर्निंग सपोर्ट भी मिल रहा है. VIX में कमजोरी भी बाजार के लिए अच्छा संकेत है, क्योंकि इससे वोलैटिलिटी कम होती है. वहीं भारत-अमेरिका ट्रेड डील की तैयारी भी एक बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर बन सकती है.

आज के लिए निगेटिव संकेत

हालांकि कुछ निगेटिव फैक्टर्स भी नजर आ रहे हैं. कच्चा तेल थोड़ा मजबूत बना हुआ है, जो बाजार के लिए चिंता का विषय हो सकता है. इसके अलावा बातचीत को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है और हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान का रुख भी तनाव बढ़ा सकता है.

सेक्टोरल तौर पर IT शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है, खासकर HCL Tech के कमजोर नतीजों के चलते. वहीं रुपये में आई हालिया कमजोरी भी विदेशी निवेशकों के नजरिए से एक निगेटिव फैक्टर है.

निफ्टी के अहम लेवल और टारगेट

निफ्टी ने गिरावट के बाद अब मजबूत रिकवरी दिखाई है. युद्ध से पहले 27 फरवरी को निफ्टी 25,178 पर बंद हुआ था, जहां से गिरकर 2 अप्रैल तक 22,182 का लो बनाया. इसके बाद लगातार रिकवरी में 10 अप्रैल को 24,035 पर गिरावट का दो-तिहाई हिस्सा रिकवर हुआ और कल 24,535 पर तीन-चौथाई रिकवरी पूरी हो गई.

अब बाजार का अगला बड़ा टारगेट 25,178 के आसपास है, जो प्री-वार लेवल है. दिलचस्प बात यह है कि 100 DMA (25,100) और 200 DMA (25,145) भी इसी रेंज के करीब हैं, जिससे यह जोन काफी अहम बन जाता है. नीचे की तरफ 24,000–24,150 की रेंज मजबूत सपोर्ट है और इसके नीचे ही ट्रेंड में कमजोरी देखने को मिल सकती है.

बैंक निफ्टी के अहम लेवल और टारगेट

बैंक निफ्टी ने भी शानदार रिकवरी दिखाई है. 27 फरवरी को 60,529 के स्तर से गिरकर 2 अप्रैल तक 49,954 का लो बनाया था. इसके बाद 15 अप्रैल को 56,490 पर दो-तिहाई रिकवरी पूरी हुई और कल 50 DMA (57,041) और 200 DMA (57,241) के अहम स्तर भी पार कर लिए गए.

अब बैंक निफ्टी का अगला बड़ा टारगेट 58,266 के आसपास है, जो तीन-चौथाई रिकवरी का स्तर है. साथ ही 100 DMA भी 58,209 के पास है, जो इस रेंज को और अहम बना देता है.

LIVE TV:

आज के लिए अहम संकेत
Global: Neutral
FII: Positive
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Neutral
Trend: Positive

निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 24400-24475 support zone, below that 24200-24350 strong Buy zone

Nifty 24575-24700 higher zone, above that 24765-24865 Profit Booking Zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 56850-57075 support zone, below that 56575-56775 strong Buy zone

Bank Nifty 57375-57500 higher zone, above that 57600-57775 Profit Booking Zone

FIIs Long position at 22.66% Vs 20.71%
Nifty PCR at 1.18 vs 1.13
Bank Nifty PCR at 1.07 vs 0.99

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 24225
Bank Nifty Intraday and Closing SL 56500

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 24625
Bank Nifty Intraday and Closing SL 57500

नई पोजीशन: BUY
Best range to Buy Nifty 24250-24400:
SL 24150 Tgt 24450, 24475, 24575, 24600, 24700, 24765

Best range to Buy Bank Nifty 56600-56850:
SL 56500 Tgt 57050, 57250, 57350, 57450, 57600, 57700, 57775

नई पोजीशन: SELL
Sell Nifty only if it breaks 24225, with Strict SL 24375

Aggressive Traders Sell Nifty in 24575-24700 range:
Strict SL 24800 Tgt 24500, 24450, 24400, 24365, 24300, 24250

Sell Bank Nifty only if it breaks 56300, with Strict SL 56600

Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 57600-57775 range:
Strict SL 57900 Tgt 57450, 57375, 57275, 57100, 56850, 56700

F&O Ban Update:
Out of Ban: Sammaan Capital
Already in Ban: SAIL
New in Ban: Nil

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6