&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Market Strategy
Anil Singhvi Market Strategy: ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी का रुख बना हुआ है. बाजार पर भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की तेजी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का दबाव साफ दिखाई दे रहा है. Gift Nifty 200 अंकों से ज्यादा गिरा हुआ था. हालांकि, अमेरिकी वायदा बाजार में बढ़त थी. लेकिन FIIs की बिकवाली लगातार दबाव बना रही है. मार्केट गुरु Anil Singhvi के मुताबिक फिलहाल बाजार में जोखिम का माहौल है और हर उछाल पर बिकवाली देखने को मिल रही है, जिससे ट्रेंड कमजोर बना हुआ है.
तकनीकी संकेत भी बाजार में दबाव की ओर इशारा कर रहे हैं. Nifty 50, Nifty Bank, Nifty Midcap Select और Nifty Smallcap — चारों प्रमुख इंडेक्स लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुए और सभी ने लगातार दूसरे दिन Lower High–Lower Low का पैटर्न बनाया. निफ्टी करीब 10 महीनों के निचले स्तर 23,639 के आसपास बंद हुआ, जो बाजार में बढ़ते दबाव को दिखाता है.
विदेशी निवेशकों के आंकड़े भी बाजार की कमजोरी को और स्पष्ट करते हैं. FIIs की इंडेक्स फ्यूचर्स लॉन्ग पोजीशन 11.73% से घटकर 10.61% पर आ गई है, जो 36 दिनों का निचला स्तर है. साथ ही FIIs ने कैश मार्केट में लगातार 10वें दिन करीब ₹7050 करोड़ की बड़ी बिकवाली की. कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर उनकी कुल नेट बिकवाली करीब ₹10,321 करोड़ रही. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 12वें दिन करीब ₹7450 करोड़ की खरीदारी की, जिससे बाजार को कुछ सपोर्ट मिला.
1. ईरान के नए लीडर के आक्रामक बयान
2. हॉर्मुज जल्दी नहीं खुलने के संकेत
3. युद्ध लंबा खिंचने का डर
4. अमेरिकी बाजारों में 1.5% की तेज गिरावट
5. FIIs की दूसरे दिन भी नेट-नेट `10,000 Cr से ज्यादा की बिकवाली
6. 4 साल में पहली बार कच्चा तेल $100 के ऊपर बंद
7. रुपए ने कल फिर बनाया 92.36 का नया Life Low
8. India Vix भी ऊपरी स्तरों पर
9. डॉलर इंडेक्स मजबूती के साथ 100 के पास
10. बाजार में कल फिर से बेहद खराब क्लोजिंग
11. हर उछाल में आ रही है बिकवाली
12. बिकवाली का दबाव, खरीदारी का अभाव
13. महंगाई बढ़ने और ग्रोथ घटने का खतरा
14. वीकेंड सेशन पर बाजार में रहता है कुछ ज्यादा ही डर
15. और आज Friday भी है और 13 तारीख भी
LIVE TV:
आज के लिए अहम संकेत
Global: Negative
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Negative
Trend: Negative
निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 23350-23500 support zone, below that 23100-23275 next support zone
Nifty 23635-23700 higher zone, above that 23835-24000 strong Sell zone
बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 54375-54500 support zone, below that 53600-53900 next support zone
Bank Nifty 55550-55750 higher zone, above that 56000-56275 strong Sell zone
FIIs Long position at 10.61% Vs 11.73%
Nifty PCR 0.86 Vs 0.83
Bank Nifty PCR 0.79 Vs 0.77
मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday SL 23500 and Closing SL 23600
Bank Nifty Intraday and Closing SL 54700
मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 23900
Bank Nifty Intraday and Closing SL 55750
नई पोजीशन: निफ्टी
Sell Nifty:
SL 23725 Tgt 23550, 23500, 23450, 23350, 23275, 23100
Buy Nifty only if it crosses 23865 with Strict SL below 23800
Aggressive Traders Buy Nifty in 23350-23450 range in small quantity:
Strict SL 23250 Tgt 23550, 23625, 23700, 23835, 23865
नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Aggressive Traders Sell Bank Nifty:
Strict SL 55750 Tgt 54800, 54600, 54500, 54375, 53900, 53600
Buy Bank Nifty only if it trades above 55750 in small quantity:
Strict SL 55250 Tgt 56000, 56150, 56275, 56375, 56500, 56950
F&O Ban Update:
Already In Ban: Sail, Sammaan Capital
New In Ban: Nil
Out Of Ban: Nil
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)