Anil Singhvi Market Strategy: बाजार में नई मंदी का डर? ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए मार्केट गुरु का आज का 'मार्केट मंत्र'

Anil Singhvi Market Strategy: एशियाई बाजारों में भी चौतरफा बिकवाली है. आज बाजार के लिए ढेर सारे निगेटिव ट्रिगर्स हैं. बाजार में ट्रेडर्स और निवेशकों के बीच ये दुविधा है कि क्या करें. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के बाजारों के लिए बड़ा एनालिसिस किया है. समझें बाजार का मूड और सेटअप.
Anil Singhvi Market Strategy: बाजार में नई मंदी का डर? ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए मार्केट गुरु का आज का 'मार्केट मंत्र'

Anil Singhvi Market Strategy: ईरान-इजरायल और अमेरिका के युद्ध के बीच ग्लोबल बाजारों में कोहराम मचा हुआ है. आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भी जोरदार बिकवाली के संकेत दे रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों की गिरावट ही बता रही है कि सेंटीमेंट कितने खराब हैं. एशियाई बाजारों में भी चौतरफा बिकवाली है. आज बाजार के लिए ढेर सारे निगेटिव ट्रिगर्स हैं. पैनिक दिख रहा है. कच्चा तेल 114 डॉलर के ऊपर पहुंच रहा है. ऐसे में बाजार में ट्रेडर्स और निवेशकों के बीच ये दुविधा है कि क्या करें. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के बाजारों के लिए बड़ा एनालिसिस किया है. समझें बाजार का मूड और सेटअप.

आज के लिए निगेटिव

1. कच्चे तेल में $110 तक का उछाल
2. एशियाई बाजारों में पैनिक
3. FIIs की तगड़ी बिकवाली जारी
4. डाओ फ्यूचर्स में भारी गिरावट
5. शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट
6. VIX में फिर से उछाल
7. रुपए में कमजोरी बढ़ने का डर
8. निफ्टी, बैंक निफ्टी के बड़े सपोर्ट लेवल के टूटने का खतरा
9. युद्ध धीमा पड़ने और बातचीत के अभी तक कोई आसार नहीं
10. ट्रंप और ईरान दोनों के भड़काने वाले बयान

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसा है मार्केट का मूड?

- मार्केट में डर ज्यादा है उम्मीदें कम
- लॉन्ग टर्म में सबको पता है युद्ध खत्म होने के बाद आती है तेजी
- हर युद्ध के बाद बनता है नया High
- बस शॉर्ट टर्म में नहीं पता गिरेगा कहां तक
- ऐसे में कहना मुश्किल कि रिकवरी कब शुरू होगी
- पिछले हफ्ते 5 में से 4 दिन निफ्टी 300 पॉइंट से ज्यादा गिरा
- बैंक निफ्टी पिछले हफ्ते 2 दिन 600 से ज्यादा और 2 दिन 1000 पॉइंट से ज्यादा गिरा
- हमें पता है हर दिन निफ्टी 300, बैंक निफ्टी 1000 पॉइंट नहीं गिरेगा
- ऐसे में आपको समझना होगा आप ट्रेडर हैं या निवेशक?
- दोनों के लिए स्ट्रैटेजी अलग होगी

24300 टूटना क्यों है खतरनाक?

- मई 2025 यानि पिछले 9 महीनों में 24300-24600 रही ROCK BOTTOM रेंज
- 9 महीनों में 9 बार इन लेवल तक गिरा निफ्टी, हर बार आई रिकवरी
- अब 9वीं बार 4 मार्च को इंट्राडे Low 24305 का Low बनाया
- अगले एक दिन में ही 5 मार्च के 24854 के High तक आई 2.3% यानि 550 पॉइंट की रिकवरी
- आज 24300 के नीचे बंद होने पर होगी नई मंदी की शुरुआत

मिडकैप सेलेक्ट में 13000 टूटना क्यों खतरनाक?

- 2026 में मिडकैप सेलेक्ट एक भी बार 13000 के नीचे बंद नहीं हुआ
- 21 जनवरी से 2 फरवरी के बीच 4 बार इंट्राडे में 13000 का लेवल तोड़ा
- लेकिन चारों बार 13000 के ऊपर ही बंद हुआ
- 4 मार्च का इंट्राडे Low 12929 लेकिन बंद 13034 पर
- 6 मार्च तक दो दिन में 3% यानि 395 पॉइंट की रिकवरी आई
- ऐसे में आज मिडकैप सेलेक्ट में नई मंदी 13000 के नीचे बंद होने पर होगी

क्या करें ट्रेडर्स?

- वीकेंड पर सोमवार को गैप से खुलने का डर था ही
- इसलिए 24450 पर बंद होने पर तेजी की पोजीशन में Stoploss लगाकर खत्म करने की दी थी राय
- शुक्रवार को साफ कहा था- 24300 का पुट जरूर लेकर जाएं
- बैंक निफ्टी में भी 57500 का पुट जरूर खरीदने की दी थी सलाह
- ताकि बड़े गैप-डाउन पर नुकसान 150 अंकों से ज्यादा का ना हों
- पैसा कमाने के बजाय पैसा बचाने पर ध्यान दें
- इंट्राडे और क्लोजिंग Stoploss को जरूर Follow करें
- पहला Stoploss हिट होते ही पोजीशन काट लें
- इंट्राडे और ओवरनाइट पोजीशन कम से कम रखें
- जल्दी और ज्यादा पैसे बनाने के लालच में नई पोजीशन ना लें
- ये सोचें कि अगर ट्रेड उल्टा पड़ा तो नुकसान झेलने की ताकत कितनी

निवेशक क्या करें?

- ये तो ना तो पहला युद्ध है ना ही आखिरी
- एक बार अपने पोर्टफोलियो के शेयरों का क्वालिटी चेक कर लें
- उसके बाद पोर्टफोलियो बार-बार देखना बंद करें, नहीं तो परेशान होंगे
- हर युद्ध के बाद बाजार रिकवर होता ही है
- इतने युद्ध के बाद भी कई बार नए Life High बने
- जब तक युद्ध खत्म ना हो आपको बाजार में टिके रहना है
- नया पैसा ना भी डालना हो तो, कम से कम पुराने निवेश में बने रहें
- जिन निवेशकों को बड़ा पैसा बनाना है उन्हें Contra सोचना होगा
- अगर पैसा, इच्छा और हिम्मत है तो गिरावट में निवेश करेंगे
- ज्यादा safe रहना है तो युद्ध खत्म होने के संकेत का इंतजार करें
- Aggressive इन्वेस्टर हैं तो 6 हफ्तों की Short Blast SIP करें

आज के लिए अहम संकेत
Global: Negative
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Negative
Trend: Negative

निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर

Nifty 23600-23800 and 23275-23450 support zone, below that 22800-23100 next support zone

Bank Nifty 56500-56700 and 55950-56150 support zone, below that 55150-55525 next support zone

FIIs Long position at 12.91% Vs 14.62%
Nifty PCR 0.83 Vs 1.01
Bank Nifty PCR 0.81 Vs 0.92

F&O Ban Update:
Already In Ban: Sail, Sammaan Capital
New In Ban: Nil
Out Of Ban: Nil