Anil Singhvi Market Strategy: क्या आज भी बाजार में डूबेंगे पैसे या हो सकती है कमाई? अनिल सिंघवी से समझें ट्रेड सेटअप

Anil Singhvi Market Strategy: एक तरफ घरेलू सपोर्ट और मजबूत अपडेट्स हैं, तो दूसरी तरफ ग्लोबल टेंशन और FIIs की बिकवाली दबाव बना रही है. ऐसे में सही लेवल्स और स्ट्रैटेजी समझना बेहद जरूरी हो जाता है.
Anil Singhvi Market Strategy: क्या आज भी बाजार में डूबेंगे पैसे या हो सकती है कमाई? अनिल सिंघवी से समझें ट्रेड सेटअप

Anil Singhvi Market Strategy: आज बाजार के सामने पॉजिटिव और निगेटिव ट्रिगर्स का मिला-जुला सेटअप है, जिससे वोलैटिलिटी बनी रह सकती है. एक तरफ घरेलू सपोर्ट और मजबूत अपडेट्स हैं, तो दूसरी तरफ ग्लोबल टेंशन और FIIs की बिकवाली दबाव बना रही है. ऐसे में सही लेवल्स और स्ट्रैटेजी समझना बेहद जरूरी हो जाता है.

आज के लिए क्या हैं पॉजिटिव?

आज के बाजार के लिए कुछ अहम पॉजिटिव फैक्टर भी सामने आ रहे हैं, जो गिरावट को सीमित करने का काम कर सकते हैं. सबसे पहले, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे सप्लाई को लेकर डर थोड़ा कम हुआ है. इसके अलावा घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की दमदार खरीदारी बाजार को सहारा दे रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

रुपए में आई शानदार रिकवरी भी सेंटीमेंट को सपोर्ट दे रही है. बैंकिंग सेक्टर से आए मजबूत तिमाही अपडेट्स बाजार के लिए पॉजिटिव हैं, वहीं FMCG और रिटेल कंपनियों ने भी अच्छे बिजनेस अपडेट दिए हैं. इसके साथ ही फार्मा सेक्टर के लिए टैरिफ को लेकर जो अनिश्चितता थी, वह अब काफी हद तक खत्म होती दिख रही है, जिससे इस सेक्टर में स्थिरता आ सकती है.

आज के लिए क्या हैं निगेटिव?

दूसरी तरफ कुछ बड़े निगेटिव ट्रिगर्स भी हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. ईरान और अमेरिका दोनों की तरफ से आ रहे आक्रामक बयान बाजार में अनिश्चितता बढ़ा रहे हैं. ट्रंप की डेडलाइन तक यह डर बना रह सकता है, जिससे ट्रेडर्स सतर्क हैं.

FIIs की लगातार और तगड़ी बिकवाली बाजार पर दबाव बना रही है. इसके साथ ही कच्चा तेल ऊपरी स्तरों पर बना हुआ है, जो महंगाई और कॉर्पोरेट मार्जिन के लिए चिंता का कारण है. दुनियाभर में मेटल्स में आई गिरावट भी ग्लोबल कमजोरी का संकेत दे रही है.

आगे क्या हैं Crucial Levels?

अब अगर निफ्टी के अहम लेवल्स की बात करें तो 21300 से 21700 की रेंज अगला बड़ा इंट्राडे सपोर्ट है. वहीं क्लोजिंग बेसिस पर 21900 से 22175 की रेंज बेहद अहम सपोर्ट जोन बनती है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि निफ्टी ने हाल के दो बड़े इवेंट्स के दौरान इसी रेंज में बॉटम बनाया था. 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के कमजोर नतीजों के बाद निफ्टी का इंट्राडे लो 21281 और क्लोजिंग लो 21884 रहा था. वहीं 7 अप्रैल 2025 को ट्रंप के टैरिफ ऐलान के समय इंट्राडे लो 21743 और क्लोजिंग लो 22161 बना था. इसका मतलब है कि यह जोन बाजार के लिए मजबूत सपोर्ट की तरह काम कर रहा है.

कहां अटक रहा है बैंक निफ्टी?

बैंक निफ्टी की बात करें तो 51625 से 52275 की रेंज फिलहाल बड़ी रुकावट बनी हुई है. 30 मार्च को आई गैप-डाउन ओपनिंग के बाद इस जोन में सप्लाई बढ़ गई है, जिससे इंडेक्स बार-बार यहीं अटक रहा है. अगर बैंक निफ्टी 52300 के ऊपर क्लोजिंग दे देता है, तो यह कमजोरी खत्म होने का पहला संकेत होगा. तब बाजार में मजबूती की नई शुरुआत देखने को मिल सकती है.

क्या रखें स्ट्रैटेजी

मौजूदा सेटअप में बाजार पूरी तरह इवेंट-ड्रिवन है, इसलिए ट्रेडर्स को लेवल्स के हिसाब से ही पोजीशन लेनी चाहिए. सपोर्ट के पास खरीदारी और रेजिस्टेंस के पास मुनाफावसूली की रणनीति बेहतर रह सकती है. बिना कन्फर्मेशन के बड़े दांव से बचना ही समझदारी होगी.

आज के लिए अहम संकेत
Global: Negative
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Cautious
Trend: Negative

निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 22475-22625 Support zone, below that 22175-22325 strong Support zone
Nifty 22775-22935 higher zone, above that 23000-23150 strong Sell zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 51150-51325 & 49950-50275 support zone, below that 49650-49850 next Support zone
Bank Nifty 51625-51825 & 52000-52275 higher zone, above that 52600-52950 next big range

FIIs Long position at 16.84% Vs 16.20%
Nifty PCR at 1.09 Vs 0.93
Bank Nifty PCR at 0.84 Vs 0.83

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday SL 22475 and Closing SL 22325
Bank Nifty Intraday SL 51100 and Closing SL 50275

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 22850
Bank Nifty Intraday SL 51850 and Closing SL 52050

नई पोजीशन: निफ्टी
Aggressive Traders Sell Nifty:
Strict SL 22850 Tgt 22625, 22525, 22475, 22350, 22300, 22200

Aggressive Traders Buy Nifty in 22325-22500 range:
Strict SL 22150 Tgt 22675, 22715, 22775, 22825, 22915, 23000

नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Aggressive Traders Sell Bank Nifty:
Strict SL 51850 Tgt 51325, 51150, 50575, 50275, 50100, 49950

Aggressive Traders Buy Bank Nifty in 49950-50275 range:
Strict SL 49850 Tgt 50575, 51125, 51425, 51550, 51725, 52000, 52275

No stock in F&O Ban Update

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)