Anil Singhvi Market Strategy: FIIs की बिकवाली नहीं दे रही बाजार को सपोर्ट, निवेशक-ट्रेडर्स जान लें कैसे करनी है आज की ट्रेडिंग

Anil Singhvi Market Strategy: विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के सेंटिमेंट को पूरी तरह मजबूत नहीं होने दे रही है. ऐसे माहौल में अनिल सिंघवी से जान लीजिए कि बाजार के लिए ट्रिगर्स कैसे दिखाई दे रहे हैं और आज के सेटअप में क्या करना चाहिए.
Anil Singhvi Market Strategy: FIIs की बिकवाली नहीं दे रही बाजार को सपोर्ट, निवेशक-ट्रेडर्स जान लें कैसे करनी है आज की ट्रेडिंग

Anil Singhvi Market Strategy: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार की तेज रिकवरी के बाद आज बाजार की चाल पर खास नजरें हैं कि ये तेजी सस्टेन करती है या नहीं. एक तरफ ग्लोबल और घरेलू संकेतों से कुछ राहत मिलती दिख रही है, तो दूसरी ओर जियोपॉलिटिकल तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के सेंटिमेंट को पूरी तरह मजबूत नहीं होने दे रही है. ऐसे माहौल में अनिल सिंघवी से जान लीजिए कि बाजार के लिए ट्रिगर्स कैसे दिखाई दे रहे हैं और आज के सेटअप में क्या करना चाहिए.

क्या हैं पॉजिटिव संकेत?

आज के लिए पॉजिटिव संकेतों की बात करें तो सबसे बड़ी राहत IT कंपनियों से आई है, जहां नतीजों के सीजन की शुरुआत बेहतर रही है. अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए हैं, जिससे ग्लोबल सेंटिमेंट को सपोर्ट मिला है. कल की रिकवरी ने बाजार में फैले डर को कुछ हद तक कम किया है. बैंक निफ्टी ने अहम सपोर्ट लेवल नहीं तोड़ा और रिकवरी की लीडरशिप लेते हुए बाजार को सहारा दिया. इसके साथ ही घरेलू संस्थागत निवेशकों का भरोसा भी कायम है, जिन्होंने लगातार 95वें दिन बाजार में खरीदारी जारी रखी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

निगेटिव ट्रिगर्स कहां से आ रहे हैं?

वहीं दूसरी ओर निगेटिव फैक्टर्स अब भी नजरअंदाज करने लायक नहीं हैं. कल की रिकवरी के दौरान भी FIIs की बिकवाली जारी रही, जिससे इस उछाल की मजबूती पर सवाल खड़े होते हैं. ईरान से जुड़े मामले में तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जिसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है. ब्रेंट क्रूड दो महीनों की ऊंचाई पर पहुंच चुका है. इसके अलावा रुपये में मजबूती के ठोस संकेत नहीं दिख रहे हैं, जिससे विदेशी निवेशकों का भरोसा कमजोर बना हुआ है. इसी वजह से कल की रिकवरी पर बाजार का भरोसा अब भी सीमित है और सेंटिमेंट पूरी तरह मजबूत नहीं कहा जा सकता.

बाजार के किन आंकड़ों पर रखें नजर?

निफ्टी में पांच दिनों की लगातार कमजोरी पर जरूर ब्रेक लगा है, लेकिन पांचवें दिन भी इंडेक्स ने Lower High और Lower Low का पैटर्न बनाया. इंट्राडे में निफ्टी दो महीनों के निचले स्तर तक फिसला और 100 DMA 25550 के नीचे जाकर 25473 तक आ गया. हालांकि इसी स्तर से करीब 330 अंकों की रिकवरी देखने को मिली और एक दिन बाद निफ्टी फिर से 25750 के अहम सपोर्ट लेवल के ऊपर बंद होने में सफल रहा.

बैंक निफ्टी की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर नजर आ रही है. तीन दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा है, हालांकि यहां भी दूसरे दिन Lower High और Lower Low का स्ट्रक्चर बना. इंट्राडे में बैंक निफ्टी ने 9 दिनों का लो बनाया और 50 DMA 59082 के नीचे फिसलकर 58864 तक गया. इसके बाद 670 अंकों की मजबूत रिकवरी देखने को मिली और इंडेक्स 59450 के आसपास बंद हुआ. अनिल सिंघवी के मुताबिक बैंक निफ्टी में 58650 से 58800 की रेंज बेहद मजबूत सपोर्ट मानी जा रही है, जिसके नीचे 14 नवंबर के बाद कभी क्लोजिंग नहीं हुई है. इसी लेवल से हर बार स्मार्ट रिकवरी देखने को मिली है. ऊपर की ओर 59700 से 59800 की छोटी रेंज में रुकावट बनी हुई है, जिसे पार करना बाजार के लिए अगला अहम संकेत होगा.

आज के लिए अहम संकेत
Global: Positive
FII: Negative
DII: Positive
F&O: Neutral
Sentiment: Cautious
Trend: Positive

निफ्टी के लिए अहम स्तर
Nifty 25625-25700 support zone, below that 25475-25575 strong Buy zone
Nifty 25875-25975 higher zone, above that 26000-26125 strong Sell zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तर
Bank Nifty 59150-59250 support zone, below that 58800-59000 strong Buy zone
Bank Nifty 59575-59750 higher zone, above that 59800-59975 strong Sell zone

FIIs Long position at 7.78% Vs 7.53%
Nifty PCR at 0.90 Vs 0.62
Bank Nifty PCR at 0.98 Vs 0.91
India VIX up by 4% at 11.36

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday n Closing SL 25600

Bank Nifty Intraday SL 59000 n Closing SL 59150

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:

Nifty Intraday SL 26000 n Closing SL 25950

Bank Nifty Intraday n Closing SL 59600

नई पोजीशन: निफ्टी
Aggressive Traders Buy Nifty in 25625-25700 range:
Strict SL 25550 Tgt 25775, 25815, 25875, 25935, 25975, 26000

Aggressive Traders Sell Nifty in 25875-26000 range:
Strict SL 26125 Tgt 25815, 25775, 25750, 25700, 25625, 25550

नई पोजीशन: बैंक निफ्टी
Aggressive Traders Buy Bank Nifty in 59075-59250 range:
Strict SL 58850 Tgt 59450, 59550, 59675, 59750, 59800, 59975

Aggressive Traders Sell Bank Nifty in 59675-59800 range:
Strict SL 60000 Tgt 59575, 59450, 59375, 59300, 59250, 59150

F&O Ban Update
Already in Ban: Sammaan Capital, SAIL
New in Ban: Nil
Out of Ban: Nil

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6