Anil Singhvi Market Strategy: बातचीत फेल, बढ़ा जियो-पॉलिटिकल तनाव; आज कितना गिर सकते हैं बाजार?

Anil Singhvi Market Strategy: अनिल सिंघवी के मुताबिक, मौजूदा हालात में निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो बाजार में गिरावट को और बढ़ा सकते हैं.
Anil Singhvi Market Strategy: बातचीत फेल, बढ़ा जियो-पॉलिटिकल तनाव; आज कितना गिर सकते हैं बाजार?

Anil Singhvi Market Strategy: बाजार में आज बड़ी गिरावट के संकेत. (फोटो: Zee Business)

Anil Singhvi Market Strategy: ग्लोबल स्तर पर बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद बाजार की दिशा पर दबाव साफ नजर आ रहा है. अनिल सिंघवी के मुताबिक, मौजूदा हालात में निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो बाजार में गिरावट को और बढ़ा सकते हैं.

बातचीत फेल, गिरावट शुरू?

जैसा लग रहा था, उसी के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बेनतीजा रही. पहली ही मुलाकात में किसी डील का निकलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा था, लेकिन बाजार को इस बात की चिंता ज्यादा है कि आगे बातचीत जारी रखने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हॉर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह बंद करने की धमकी ने जोखिम और बढ़ा दिया है. कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल भी बाजार पर दबाव बना रहा है. वहीं चीन का अमेरिका के प्रति आक्रामक रुख और ट्रंप के लगातार सख्त बयान माहौल को और तनावपूर्ण बना रहे हैं. इन सभी वजहों से युद्ध फिर से शुरू होने का खतरा बढ़ गया है, जो बाजार के लिए सबसे बड़ा निगेटिव ट्रिगर बन सकता है.

बातचीत फेल, कहां-कितना असर?

इस पूरे घटनाक्रम का असर ग्लोबल मार्केट्स पर साफ दिख रहा है, जहां एक बार फिर गिरावट का माहौल बन गया है. कच्चे तेल की कीमतें $110 प्रति बैरल की ओर बढ़ने की आशंका जता रही हैं, जो भारतीय बाजार के लिए चिंता का विषय है. इसके साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली दोबारा बढ़ सकती है, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव आएगा. रुपये में कमजोरी का खतरा भी बढ़ गया है. खासतौर पर रेट सेंसिटिव सेक्टर्स में ज्यादा बिकवाली देखने को मिल सकती है, जिससे बाजार की गिरावट और तेज हो सकती है.

कितना गिर सकते हैं बाजार?

तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 23465 के स्तर पर एक गैप छोड़ा था, जहां तक करेक्शन संभव है. अगर गिरावट और बढ़ती है तो निफ्टी के लिए 23000 से 23150 का स्तर अगला मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है. वहीं बैंक निफ्टी में भी दबाव बढ़ सकता है, जहां 53700 से 54150 के स्तर अहम सपोर्ट के तौर पर देखे जा रहे हैं. अगर ये स्तर भी टूटते हैं तो बैंक निफ्टी 52600 से 52775 तक फिसल सकता है. ऐसे में बाजार में सावधानी के साथ ट्रेडिंग करने की सलाह दी जा रही है.

LIVE TV:

आज के लिए अहम संकेत
Global: Negative
FII: Neutral
DII: Neutral
F&O: Neutral
Sentiment: Cautious
Trend: Neutral

निफ्टी के लिए अहम संकेत
Nifty 23675-23775 Support zone, below that 23475-23600 strong Support zone
Nifty 23990-24075 strong Sell zone

बैंक निफ्टी के लिए अहम संकेत
Bank Nifty 55000-55275 & 54625-54875 support zone, below that 54150-54400 strong Support zone
Bank Nifty 55775-55975 strong Sell zone

FIIs Long position at 22.06% Vs 20.48%
Nifty PCR at 1.13 Vs 0.97
Bank Nifty PCR at 0.84 Vs 0.77

मौजूदा लॉन्ग पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 23850
Bank Nifty Intraday and Closing SL 55100

मौजूदा शॉर्ट पोजीशन:
Nifty Intraday and Closing SL 24100
Bank Nifty Intraday and Closing SL 56000

नई पोजीशन: SELL
Sell Nifty:
SL 24100 Tgt 23865, 23825, 23775, 23720, 23685, 23575

Sell Bank Nifty:
SL 56000 Tgt 55575, 55325, 55150, 55000, 54875, 54625, 54400

नई पोजीशन: BUY
Aggressive Traders Buy Nifty in 23575-23700 range:
Strict SL 23450 Tgt 23775, 23825, 23850, 23915, 23990

Aggressive Traders Buy Bank Nifty in 54625-54875 range:
SL 54400 Tgt 55000, 55150, 55325, 55575, 55700, 55800

F&O Ban Update:
Already in Ban: SAIL, Sammaan Capital
New in Ban: Nil
Out of Ban: Nil

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6