IT Stocks ने तो 4 दिनों बाद कर लिया कमबैक, अब 'AI इफेक्ट' पर ब्रोकरेज की ये रिपोर्ट कम कर सकती है निवेशकों की टेंशन

AI Impact on IT Stocks: ब्रोकरेज हाउस Nomura, UBS और Citi की रिपोर्ट बताती है कि AI से खतरे जरूर है, लेकिन इसे केवल खतरे के रूप में देखना अधूरी तस्वीर होगी. IT कंपनियां इस बदलाव के साथ खुद को ढाल रही हैं और नए अवसर भी तेजी से बन रहे हैं.
IT Stocks ने तो 4 दिनों बाद कर लिया कमबैक, अब 'AI इफेक्ट' पर ब्रोकरेज की ये रिपोर्ट कम कर सकती है निवेशकों की टेंशन

AI Impact on AI Stocks (Image: AI Generated)

AI Impact on IT Stocks: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते असर ने IT सेक्टर को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ाई है. पिछले कुछ दिनों में आईटी शेयरों में निवेशकों का काफी पैसा डूबा है, लेकिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में चार दिनों बाद आईटी शेयरों में रिकवरी नजर आई. ये निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. आईटी सेक्टर पर AI के इंपैक्ट को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स की भी राय है, जो निवेशकों की टेंशन को कम कर सकती है.

दरअसल, Agentic AI और ऑटोमेशन के बढ़ते इस्तेमाल के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या IT सर्विस कंपनियों का पारंपरिक बिजनेस मॉडल कमजोर हो जाएगा. हालांकि, ब्रोकरेज हाउस Nomura, UBS और Citi की रिपोर्ट बताती है कि AI से खतरे जरूर है, लेकिन इसे केवल खतरे के रूप में देखना अधूरी तस्वीर होगी. IT कंपनियां इस बदलाव के साथ खुद को ढाल रही हैं और नए अवसर भी तेजी से बन रहे हैं.

क्या AI से IT कंपनियों का बिजनेस खत्म हो जाएगा?

Add Zee Business as a Preferred Source

Nomura का मानना है कि AI को लेकर जो डर बनाया जा रहा है, वह काफी हद तक बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है. IT कंपनियों को SaaS प्रोडक्ट्स या AI आधारित ऐप्स से तुरंत रिप्लेस करना आसान नहीं है. इसकी वजह यह है कि बड़ी IT कंपनियों ने डेटा सिक्योरिटी, रेगुलेटरी कंप्लायंस, सपोर्ट सिस्टम और इंडस्ट्री अनुभव के रूप में मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया है.

नई टेक्नोलॉजी को अपनाने में कंपनियां हमेशा सावधानी बरतती हैं, क्योंकि इसमें डेटा सुरक्षा, रेगुलेशन और बिजनेस कंटीन्यूटी से जुड़े जोखिम होते हैं. ऐसे में IT सर्विस कंपनियों की भूमिका अचानक खत्म होने की संभावना कम है.

इतिहास भी यही दिखाता है कि IT कंपनियां हर टेक्नोलॉजी बदलाव के साथ खुद को सफलतापूर्वक ढालती रही हैं.

IT कंपनियों का बिजनेस मॉडल बदलेगा, लेकिन खत्म नहीं होगा

AI के दौर में IT कंपनियों का रेवेन्यू मॉडल जरूर बदलने वाला है. अभी तक IT कंपनियां फिक्स्ड प्राइसऔर effort-based मॉडल पर काम करती थीं, लेकिन आने वाले समय में outcome-based मॉडल ज्यादा महत्वपूर्ण होगा. यानी कंपनियों को उनके काम के परिणाम के आधार पर भुगतान मिलेगा.

इस बदलाव में ऑटोमेशनअहम भूमिका निभाएगा. जो IT कंपनियां अपने अंदर ऑटोमेशन और AI का ज्यादा इस्तेमाल करेंगी, वे बेहतर margins बनाए रख पाएंगी. इसका मतलब है कि AI कंपनियों के लिए खतरा नहीं, बल्कि efficiency बढ़ाने का बड़ा अवसर भी है.

IT शेयरों में गिरावट क्या ज्यादा डर की वजह से हुई?

हाल के महीनों में IT शेयरों में जो गिरावट आई है, उसे Nomura ने “front-loading of pains” बताया है. यानी बाजार ने भविष्य की चिंताओं को पहले ही शेयर कीमतों में शामिल कर लिया है. UBS का भी मानना है कि Agentic AI को लेकर निवेशकों की चिंता से वैल्युएशन पर दबाव आया है.

पहले जहां IT कंपनियों के लॉन्ग टर्म फ्री कैश फ्लो ग्रोथ का अनुमान 6–7% था, वह अब घटकर 4–6% हो गया है. हालांकि UBS का मानना है कि बाजार में शॉर्ट टर्म में ओवररिएक्शन हुआ है और मीडियम टर्म में IT सेक्टर के लिए माहौल बेहतर हो सकता है.

निवेशकों की चिंता क्या है, और आगे क्या होगा?

Citi के अनुसार AI, अनिश्चित IT खर्चे, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और GCC (Global Capability Centers) के तेजी से विस्तार ने IT सेक्टर पर दबाव बढ़ाया है. साथ ही यह भी सवाल है कि भविष्य में ज्यादा काम मशीनें करेंगी या इंसान, और वैल्यू कैप्चर किसके पास रहेगा.

हालांकि, Citi का मानना है कि AI से काम की मात्रा (volume) बढ़ेगी. यानी ऑटोमेशन के बावजूद IT कंपनियों के लिए नए अवसर बनेंगे. लेकिन इस बदलाव के साथ कंपनियों को तेजी से खुद को ढालना होगा.

LIVE TV:

कौन से IT Stocks ब्रोकरेज को हैं पसंद?

ब्रोकरेज हाउस अभी भी कुछ IT कंपनियों को मजबूत स्थिति में मान रहे हैं. Nomura ने large cap में Infosys को अपनी पसंद बताया है, जबकि midcap में Coforge और smallcap में eClerx को पसंद किया है.

वहीं Citi ने भी लार्ज कैप IT कंपनियों में Infosys और HCLTech को अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में माना है, क्योंकि ये कंपनियां AI और automation को तेजी से अपना रही हैं.

निवेशकों के लिए क्या है मतलब?

कुल मिलाकर, AI IT सेक्टर के लिए एक बड़ा स्ट्रक्चरल चेंज जरूर है, लेकिन यह केवल खतरा नहीं बल्कि बड़ा अवसर भी है. IT कंपनियों का बिजनेस खत्म नहीं होगा, बल्कि उनका मॉडल बदलेगा. जो कंपनियां AI को तेजी से अपनाएंगी, ऑटोमेशन बढ़ाएंगी और आउटकम बेस्ड मॉडल में खुद को ढालेंगी, वही भविष्य में मजबूत ग्रोथ दिखा पाएंगी.

निवेशकों के लिए सबसे अहम संकेत यही है कि शॉर्ट टर्म में वॉलेटिलिटी रह सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म में मजबूत IT कंपनियां AI के दौर में भी अपनी प्रासंगिकता बनाए रखेंगी और ग्रोथ के नए मौकों का फायदा उठाएंगी.

FAQs

1. क्या AI से IT कंपनियों का बिजनेस खत्म हो जाएगा?
नहीं. AI से IT कंपनियों का बिजनेस खत्म नहीं होगा, बल्कि उनका काम करने का तरीका बदलेगा. IT कंपनियां AI को अपनाकर नई सर्विसेज और ऑटोमेशन के जरिए growth जारी रख सकती हैं.

2. AI का IT कंपनियों के रेवेन्यू मॉडल पर क्या असर पड़ेगा?
रेवेन्यू मॉडल fixed price से outcome-based मॉडल की ओर शिफ्ट हो सकता है. यानी कंपनियों को उनके काम के रिजल्ट के आधार पर भुगतान मिलेगा, जिससे efficiency और margins बेहतर हो सकते हैं.

3. IT शेयरों में हाल की गिरावट की मुख्य वजह क्या है?
गिरावट की मुख्य वजह AI को लेकर निवेशकों की चिंता, valuations में adjustment और भविष्य के growth अनुमान में बदलाव है. हालांकि, इसे short-term overreaction भी माना जा रहा है.

4. क्या AI से IT सेक्टर में नए अवसर भी बनेंगे?
हाँ. AI से automation, data analytics, AI integration और digital transformation से जुड़े नए अवसर बनेंगे, जिससे IT कंपनियों के लिए नए revenue streams खुलेंगे.

5. IT सेक्टर में किन कंपनियों की स्थिति मजबूत मानी जा रही है?
ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के अनुसार Infosys, HCLTech, Coforge और eClerx जैसी कंपनियां AI adoption और मजबूत client base की वजह से बेहतर स्थिति में मानी जा रही हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6