ब्लैक फ्राइडे के बाद बाजार में गिरावट बढ़ने का डर! निफ्टी में 16400 के लेवल तक आ सकती है कमजोरी, ये फैक्टर होंगे अहम

इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को जहां पेटीएम के शेयरों में गिरावट ने बाजार का मूड खराब किया. वहीं आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार केविड 19 के नए वैरिएंट से सहम गया.
ब्लैक फ्राइडे के बाद बाजार में गिरावट बढ़ने का डर! निफ्टी में 16400 के लेवल तक आ सकती है कमजोरी, ये फैक्टर होंगे अहम

Stock Market Outlook: इस हफ्ते बाजार में भारी उठा पठक देखने को मिली है. हफ्ते का पहला और अंतिम कारोबारी दिन बाजार के लिए ब्लैक मंडे और ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ है. हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को जहां पेटीएम के शेयरों में गिरावट ने बाजार का मूड खराब किया. वहीं आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार केविड 19 के नए वैरिएंट से सहम गया. शुक्रवार को सेंसेक्स 1688 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 17000 के करीब आ गया है. फिलहाल पूरे हफ्ते में निफ्टी और सेंसेक्स में 4 फीसदी के करीब गिरावट देखने को मिली, जो जनवरी 2021 के बाद से सबसे अधिक है. एक्सपर्ट का कहना है कि निफ्टी अपने 100-DMA के क्रिटिकल सपोर्ट के नीचे फिसल गया है, जिससे बाजार में और गिरावट बढ़ सकती है. अगले हफ्ते कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर डेवलपमेंट, FIIs के रुख के अलावा मैक्रो नंबर बाजार के लिए अहम फैक्टर होंगे.

बाजार की नजर इन फैक्टर्स पर

अगले हफ्ते कोविड 19 के नए वेरिएंट से संबंधित डेवलपमेंट बाजार के लिए प्रमुख ट्रिगर बने रहेंगे. बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि कोविड के एक नए वेरिएंट के खिलाफ दुनियाभर में डेवलप किए गए वैक्सीन कितने प्रभावी हैं. वहीं इस बात पर भी नजर रहेगी कि नए वेरिएंट को देखते हुए दुनियाभर में किस तरह के नए प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं. अगले हफ्ते FIIs का क्या रु रहेगा ये भी अहम है. पिछले कुछ दिनों से FIIs ने लगातार बिकवाली की है. FIIs ने इस हफ्ते कैश मार्केट में 21000 करोड़ की बिकवाली की. जबकि अक्टूबर से अबतक उन्होंने करीब 50000 करोड़ रुपये की बिकवाली की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

संतोष मीना, Swastika Investmart Ltd. के रिसर्च हेड

अगर हम डेरिवेटिव डाटा देखें तो FIIs का इंडेक्स फ्यूचर में लॉन्ग एक्सपोजर 59 फीसदी पर स्टैंड कर रहा है, जो ठीक है. लेकिन पुट काल रेश्यो 0.73 मार्क पर है जो ओवरसोल्ड टेरिटरी में है. डोमेस्टिक फ्रंट पर देखें तो 30 नवंबर को Q3 GDP नंबर आने हैं, जिन पर बाजार की नजर रहेगी. वहीं आटो सेल्स का डाटा भी बाजार पर असर डाल सकता है.

टेक्निकली निफ्टी 100-DMA के क्रिटिकल सपोर्ट के नीचे फिसल गया है, जिससे बाजार में और गिरावट बढ़ सकती है. निफ्टी इस हफ्ते 16700/16400 के लेवल तक कमजोर हो सकता है. वहीं अपसाइड की बात करें तो अब निफ्टी के लिए 17100 के लेवल पर रेजिस्टेंस दिख रहा है. जिसके बाद 17400 का लेवल क्रिटिकल सप्लाई जोन होगा.

वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो यह इस हफ्ते अंडरपरफॉर्मर रहा है. बैंक निफ्टी में वर्टिकल गिरावट रही है. अभी यह 200-DMA के क्रिटिकल सपोर्ट लेवल के करीब ट्रेड कर रहा है, जो 35700 के लेवल के करीब है. यह लेवल नीचे की ओर ब्रेक होता है तो निफ्टी 34800/34000 के लेवल तक कमजोर हो सकता है. अपसाइड की बात करें तो 36700-37000 का लेवल रेजिस्टेंस जोन होगा.

उनका कहना है कि हालांकि भारतीय बाजार के लिए कोई बड़ा निगेटिव ट्रिगर नहीं है. हम पहले ही 2021 में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं कि MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में हमारा वजन काफी बढ़ गया है. इसलिए हम केवल एक मीन रिवर्सल देख रहे हैं. हमें रिटेल और डीआईआई से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है, इसलिए मिडकैप और स्मॉलकैप ने नवंबर के महीने में निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है. इस हफ्ते डीआईआई ने कैश मार्केट में लगभग 11000 करोड़ की खरीदारी की थी.

पार्थ न्याती, Tradingo के फाउंडर

निफ्टी अपने क्रिटिकल सपोर्ट जोन 17088 के नीचे आ गया है, जिससे बाजार में आगे और गिरावट की आशंका बढ़ गई है. निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 16700 और फिर 16400 का लेवल है. वहीं अपसाइड में 17100 के लेवल पर इमेडिटट हर्डल है, जिसके ब्रेक होने पर यह 17350-17400 के लवेल तक जा सकता है जो क्रिटिकल रेजिस्टेंस जोन होगा.

बैंक निफ्टी की बात करें तो यह अपने 200-DMA के करीब है जो 35700 का लेवल है. यह लेवल ब्रेक होने पर निफ्टी 35000/34000 के लेवल तक कमजोर हो सकता है. वहीं अपसाइड में इंडेक्स के लिए 37000 के लेवल पर मजबूत रेजिस्टेंस है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6