आदित्य इन्फोटेक पर बड़ी ब्लॉक डील, Dixon टेक्नोलॉजी की 660 करोड़ की बिकवाली, म्यूचुअल फंड्स ने हाथों-हाथ खरीदा

शेयर बाजार में बुधवार को आदित्य इन्फोटेक के शेयर में बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली है. इसमें डिक्सन टेक्नोलॉजी ने अपनी हिस्सेदारी बेची तो कई म्यूचुअल फंड हाउस, घरेलू और संस्थागत निवेशकों ने हिस्सेदारी हाथों-हाथ खरीदी है.
आदित्य इन्फोटेक पर बड़ी ब्लॉक डील, Dixon टेक्नोलॉजी की 660 करोड़ की बिकवाली, म्यूचुअल फंड्स ने हाथों-हाथ खरीदा

शेयर बाजार में बुधवार को ब्लॉक और बल्क डील के कारण कुछ शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है. आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के शेयरों में 660.89 करोड़ रुपए की भारी-भरकम ब्लॉक डील हुई है. इस ब्लॉक डील में प्रमोटर और पब्लिक शेयरहोल्डर्स द्वारा करोड़ों रुपए की बिकवाली की गई है. दूसरी तरफ कई बड़े दिग्गज घरेलू और विदेशी फंड्स ने इस स्टॉक में हाथों-हाथ खरीदारी की है. सबसे बड़ी बिकवाली डिफेंस कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजी ने की है. वहीं, म्यूचुअल फंड्स ने सबसे बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है.

Dixon Technologies ने बेचे 44.95 लाख शेयर

Dixon Technologies ने आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के 44.95 लाख शेयर बेच दिए हैं. डिक्सन टेक्नोलॉजीज के ये शेयर 1470 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

म्यूचुअल फंड्स ने हाथों-हाथ खरीदी हिस्सेदारी

  • आदित्य इन्फोटेक में डिक्सन टेक्नोलॉजीज से Dixon टेक्नोलॉजीज ने 3.82 फीसदी के बराबर की हिस्सेदारी बेची है.
  • आदित्य इन्फोटेक की हिस्सेदारी म्यूचुअल फंड्स और बड़े संस्थागत निवेशकों ने हाथों-हाथ खरीदी है.
  • कोटक महिंद्रा म्यूचुअल और मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने सबसे ज्यादा खरीदारी की है.
  • दोनों म्यूचुअल फंड ने 1470 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 12.23 लाख शेयर खरीदे हैं. यानी दोनों ने 1.04%-1.04% की हिस्सेदारी खरीदी है.

किस म्यूचुअल फंड की कितनी हिस्सेदारी

खरीदने वाला म्यूचुअल फंडखरीदे गए शेयर (लाख में)हिस्सेदारी (%)कीमत प्रति शेयर (₹)
कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड12.23 लाख1.04%1470
मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड12.23 लाख1.04%1470
एक्सिस म्यूचुअल फंड2.75 लाख0.23%1470
360 वन म्यूचुअल फंड1.70 लाख0.14%1470
इन्वेस्को म्यूचुअल फंड1.70 लाख0.14%1470
व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड1.70 लाख0.14%1470

अबू धाबी इन्वेस्टेमेंट अथॉरिटी ने खरीदे 1.7 लाख शेयर

अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने आदित्य इन्फोटेक ने 1470 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 1.7 लाख शेयर खरीदे हैं, यह 0.14 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.

इन कंपनियों ने भी लगाया बड़ा दांव

  • घरेलू संस्थागत निवेशकों में एक्सिस म्यूचुअल फंड और HDFC लाइफ इंश्योरेंस ने 1470 रुपए के भाव पर 2.75-2.75 लाख शेयरों की खरीदारी की है. यह 0.23% हिस्सेदारी के बराबर है.
  • नोमुरा इंडिया स्टॉक मदर फंड ने 1470 रुपए के भाव पर 2.59 लाख शेयर (0.22% हिस्सेदारी) खरीदे हैं. EPF बोर्ड ने 2.16 लाख शेयर (0.18% हिस्सेदारी) की खरीदारी की है.
  • 360 One Mutual Fund, Ashoka Whiteoak India Fund, White Oak Capital Mutual Fund, Invesco Mutual Fund, Kedara Capital Public Market Fund ने जमकर हिस्सेदारी खरीदी है.
  • पांचों फंड्स ने 1470 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 1.7-1.7 लाख शेयर की हिस्सेदारी है. यानी सभी कंपनियों को 0.14 फीसदी की हिस्सेदारी मिली है.
  • आपको बता दें कि Home First Finance में आज (26 फरवरी) को करीब 840 करोड़ रुपए की बड़ी ब्लॉक डील संभव है.

अन्य फंड्स और संस्थागत निवेशक

खरीदने वाला (कंपनी/फंड)खरीदे गए शेयर (लाख में)हिस्सेदारी (%)
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड2.75 लाख0.23%
नोमुरा इंडिया स्टॉक मदर फंड2.59 लाख0.22%
एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड बोर्ड2.16 लाख0.18%
अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी स्टेबल1.70 लाख0.14%
अशोका व्हाइटओक इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड1.70 लाख0.14%
केदारा कैपिटल पब्लिक मार्केट्स फंड1.70 लाख0.14%

तेजी के साथ कारोबार कर रहा शेयर

आदित्य इन्फोटेक का शेयर गुरुवार को कारोबारी सत्र की शुरुआती घंटों में BSE पर 3.34% या 52.55 अंकों की दमदार तेजी के साथ 1627.15 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. NSE पर ये स्टॉक 3.24% या 51.10 अंक चढ़कर 1,626.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,745.10 रुपए और 52 वीक लो 1,015.00 रुपए है. आदित्य इन्फोटेक का शेयर पिछले 6 महीने में 26.80% तक का रिटर्न दे चुका है. वहीं, पिछले 1 साल में 50.26% का दमदार रिटर्न दिया है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6