ABFRL, Philips Carbon, EIH समेत इन कंपनियों ने Q2 में किया सरप्राइज, अब शेयर कराएंगे कमाई

सरकार इंफ्रास्ट्रक्च पर खर्च बढा रही है प्राइवेट कैपेक्स साइकिल का रिवाइवल हुआ है, वहीं मैनेजमेंट कमेंट्री पॉजिटिव रही है, जिससे वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में भी शानदार ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है.
ABFRL, Philips Carbon, EIH समेत इन कंपनियों ने Q2 में किया सरप्राइज, अब शेयर कराएंगे कमाई

सितंबर तिमाही के दौरान कई चुनौतियों के बाद भी कुछ कंपनियों ने दमदार प्रदर्शन किया है. (image: pixabay)

Top Stocks to Buy: जून से सितंबर तिमाही के लिए कॉरपोरेट परफॉर्मेंस टॉपलाइन ग्रोथ और बॉटमलाइन दोनों के लिहाज से उम्मीद बढ़ाने वाली रही है. टॉपलान ग्रोथ तिमाही आधार पर 10.8 फीसदी रही है. इस दौरान देशभर में लॉकडाउन खुलने, कोविड 19 के मामलों में कमी, वैक्सीनेशन की तेज गति और इकोनॉमिक एक्टिविटी तेज होने से कंपनियों को फायदा मिला है. सालाना आधार पर बात करें तो कंपनियों की ओवरआल सेल्स और मुनाफे में 34 फीसदी और 41 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है.

ब्रोकरेज हाउस ICICI डायरेक्ट का कहना है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्च पर खर्च बढा रही है प्राइवेट कैपेक्स साइकिल का रिवाइवल हुआ है, वहीं मैनेजमेंट कमेंट्री पॉजिटिव रही है, जिससे वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में भी शानदार ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है. फिलहाल इस दौरान कुछ कंपनियों ने अपने प्रदर्शन से बाजार को सरप्राइज किया है. आगे उनके शेयरों में अचछी ग्रोथ देखने को मिल सकती है.

इन सेक्टर में ग्रोथ शानदार

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो कोविड 19 का असर घटा है. इस स्पेस में एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है. कलेक्शन एफिसिएंसी बढ़ी है. IT कंपनियों में भी ग्रोथ मोमेंटम जारी है. टियर 2 कंपनियों की ग्रोथ डबल के करीब रही है. फार्मा स्पेस की बात करें तो डोमेस्टिक कंपनियों ने आउटपरफॉर्म किया है. हालांकि यूएस जेनेरिक बिजनेस पर दबाव देखने को मिला है. रिटेल फ्रंट पर भी कंपनियों में कोविड 19 के दौर के बाद तेज रिकवरी आ रही है. उम्मीद है कि FY21-23E के दौरान Nifty EPS 25.7% CAGR से ग्रोथ कर सकता है. वहीं इस दौरान निफ्टी 20000 का टारगेट दिखा सकता है.

Aditya Birla Fashion & Retail

रेटिंग: Buy
CMP: 285 रुपये
टारगेट: 350 रुपये
रिटर्न अनुमान: 23%

ABFRL ने दूसरी तिमाही में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है. रेवेन्यू रिकवरी रेट प्री कोविड लेवल के 89 फीसदी तक पहुंच गया है. कंपनी अपना कर्ज लगातार कम कर रही है. कंपनी की बैलेंसाीट भी बेहतर हो रही है.

Bharat Electronics

रेटिंग: Buy
CMP: 209 रुपये
टारगेट: 250 रुपये
रिटर्न अनुमान: 20%

Bharat Electronics का दूसरी तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.8 फीसदी बढ़कर 3660.5 करोड़ रहा है. जबकि EBITDA 856.4 करोड़ और EBITDA मार्जिन 23.4%. कंपनी का आर्डरबुक 54627 करोड़ रुपये पर है.

EIH

रेटिंग: Buy
CMP: 142 रुपये
टारगेट: 180 रुपये
रिटर्न अनुमान: 27%

EIH का आपरेशन परफॉर्मेंस उम्मीद से बेहतर रहा है. रेवेन्यू में सालाना आधार पर 233.6% ग्रोथ रही है. वहीं तिमाही आधार पर 154.1 फीसदी ग्रोथ रही है. आगे कंपनी का बिजनेस मजबूत होने की उम्मीद है.

Elgi Equipments

रेटिंग: Buy
CMP: 213 रुपये
टारगेट: 260 रुपये
रिटर्न अनुमान: 22%

Elgi Equipments का रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत रहा है. हायर इनपुट कास्ट के बाद भी मार्जिन बेहतर रहा. रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 35.8% रही. EBITDA मार्जिन 12.3% रहा. कंपनी का PAT सालाना आधार पर 55.2 फीसदी बढ़कर 51.6 करोड़ रहा.

Phillips Carbon Black

रेटिंग: Buy
CMP: 230 रुपये
टारगेट: 320 रुपये
रिटर्न अनुमान: 39%

कंपनी की नेट सेल्स दूसरी तिमाही में 1067.6 करोड़ रही, जबकि वॉल्यूम 116 KT रहा. कंपनी का PAT 121.5 करोड़ रहा जो तिमाही आधार पर 16.5 फीसदी ज्यादा है.

SBI

रेटिंग: Buy
CMP: 504 रुपये
टारगेट: 640 रुपये
रिटर्न अनुमान: 27%

SBI का दूसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन रहा है. एडवांस में ग्रोथ उम्मीद के मुताबिक रहा तो सेट क्वालिटी और बेहतर हुई है. पीएसयू सेक्टर में लीडिंग पोजिशन पर होने का फायदा इसे आगे मिलेगा.

(Disclaimer: यहां शेयर में निवेश को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है. यह जी बिजनेस के निजी विचार नहीं हैं. बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6