&format=webp&quality=medium)
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) अब अपनी डिलीवरी बैग्स को ब्रांड प्रमोशन (Brand Promotion) का जरिया बना रही है. कंपनी ने सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म CARS24 के साथ मिलकर एक अनोखा प्रयोग शुरू किया है, जिसमें जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर्स के बैग पर ब्रांड्स के विज्ञापन (Advertising) दिखाए जा रहे हैं.
यह पायलट प्रोजेक्ट (Pilot Project) फिलहाल बेंगलुरु (Bengaluru) में चल रहा है, जहां हजारों डिलीवरी एजेंट्स इस प्रयोग का हिस्सा हैं. इस नई पहल का मकसद है कि ब्रांड्स को वहां तक ले जाया जाए, जहां शहर की असली हलचल होती है यानी सड़कों पर. सोशल मीडिया पर इस ऐड वाले बैग की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
Zomato के बैग्स को एक तरह के मोबाइल ऐड बोर्ड्स (Mobile Advertising Boards) की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. यानी जब डिलीवरी बॉय शहर की सड़कों पर चलता है, तो उसके बैग पर लगा ऐड लोगों तक सीधा पहुंचता है.
फिलहाल यह प्रयोग बेंगलुरु में हजारों राइडर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है. अगर नतीजे अच्छे आते हैं, तो इसे दूसरे शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और पुणे में भी लॉन्च किया जा सकता है. जोमैटो का कहना है कि वह ये देखना चाहते हैं कि यह मॉडल ब्रांड्स को बेहतर विजिबिलिटी देता है या नहीं. अगर हां, तो यह सभी के लिए फायदेमंद रहेगा.

जोमैटो के पास इस समय 5 लाख 9 हजार से ज्यादा डिलीवरी पार्टनर्स हैं, जो हर दिन करीब 2.5 मिलियन ऑर्डर डिलीवर करते हैं. वहीं इसकी क्विक कॉमर्स यूनिट Blinkit हर दिन लगभग 2.2 मिलियन ऑर्डर पूरे करती है. अगर यह ऐड मॉडल सफल रहता है, तो सिर्फ कंपनी को ही नहीं बल्कि डिलीवरी पार्टनर्स को भी एक्स्ट्रा इनकम (Extra Income) हो सकती है.
Zomato का यह कदम ऐसे वक्त पर आया है जब उसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी Swiggy लगातार घाटे (Losses) से जूझ रहा है. कंपनी इस नए रेवेन्यू मॉडल के जरिए अपने मुनाफे (Profitability) को और मजबूत करना चाहती है. अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो आने वाले समय में Swiggy और अन्य डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स भी इसी रास्ते पर चल सकते हैं.
Zomato का यह नया प्रयोग न सिर्फ मार्केटिंग की दुनिया में बल्कि गिग इकॉनमी (Gig Economy) में भी बड़ा बदलाव ला सकता है. अगर डिलीवरी बैग्स से ऐड दिखाना हिट होता है, तो यह मॉडल भारत के बाहर भी अपनाया जा सकता है. ऐसे इनोवेटिव आइडियाज से यह साफ है कि Zomato अब सिर्फ फूड डिलीवरी कंपनी नहीं, बल्कि एक मल्टी-सॉल्यूशन टेक प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है.
Zomato एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म है जो रेस्टोरेंट्स से खाना डिलीवर करता है.
CARS24 एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपनी पुरानी कारें बेच और खरीद सकते हैं.
फिलहाल यह सिर्फ बेंगलुरु में टेस्ट हो रहा है, बाद में दूसरे शहरों में लॉन्च हो सकता है.
हां, अगर मॉडल सफल रहा तो राइडर्स को अतिरिक्त इनकम मिल सकती है.
हां, विज्ञापन लगाने वाली कंपनियों से चार्ज लिया जा सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)