&format=webp&quality=medium)
क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto के को-फाउंडर और CEO आदित पलीचा ने एक बड़े खुलासे में दावा किया है कि उनकी प्रतिद्वंदी कंपनी का CFO Zepto को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. LinkedIn पर किए गए एक पोस्ट में पलीचा ने आरोप लगाया कि वह CFO निवेशकों के बीच झूठी बातें फैला रहा है. इतना ही नहीं, वह गलत डेटा शेयर कर रहा है और सोशल मीडिया पर बॉट्स के जरिए गलत प्रचार करवा रहा है.
पलीचा ने लिखा- 'हमारे इन्वेस्टर्स को कॉल करके हमारे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं. पत्रकारों को भी फर्जी नंबर और एक्सेल शीट भेजी जा रही हैं और सोशल मीडिया पर बॉट्स के जरिए नेगेटिव नैरेटिव फैलाया जा रहा है. ये हरकतें उस CFO के स्तर के बिल्कुल नीचे की हैं और ये दिखाती हैं कि Zepto की तेजी से हो रही ग्रोथ से राइवल घबरा रहे हैं.'
पलीचा ने अपने आरोपों के समर्थन में कंपनी के हाल के आंकड़े भी शेयर किए. उन्होंने बताया कि मई 2024 में Zepto की Gross Order Value (GOV) ₹750 करोड़ थी, जो मई 2025 में ₹2400 करोड़ तक पहुंच गई. वहींEBITDA में जनवरी 2025 से अब तक 2000 बेसिस पॉइंट्स का जबरदस्त सुधार हुआ है. कैश बर्न लगभग 65% कम हुआ है. जनवरी से मई तक GOV में 20% की ग्रोथ हुई है, यानी हर महीने औसतन 4% से 5% की बढ़ोतरी.
पलीचा ने कहा कि अगले क्वार्टर में Zepto के अधिकतर डार्क स्टोर्स EBITDA-पॉजिटिव हो जाएंगे. साथ ही, पूरी कंपनी भी ब्रेकईवन के करीब पहुंचने वाली है. वह बोले कि Zepto के पास ₹7,445 करोड़ का नेट कैश है और वो आगे कई सालों तक आराम से ऑपरेट कर सकता है. उन्होंने यह भी साफ किया कि Zepto कोई स्टोर बंद नहीं कर रहा, बल्कि नई जगहों पर स्टोर खोलने की तैयारी में है.
आखिर में उन्होंने कहा- 'मैं चाहता हूं कि वो CFO ये सब करना बंद करे. कॉम्पिटीशन में बातचीत ठीक है, लेकिन झूठ फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इन्वेस्टर्स समझ गए हैं कि हम एक मजबूत खिलाड़ी हैं.'