&format=webp&quality=medium)
फुल-स्टैक क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड स्टार्टअप Xindus ने हाल ही में एक बड़ी फंडिंग उठाई है. कंपनी ने सीरीज-A फंडिंग राउंड में 10 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹83 करोड़ रुपये की फंडिंग उठाई है. इस फंडिंग का मकसद कंपनी के बिजनेस को तेजी से बढ़ाना और ग्लोबल लेवल पर बिजनेस ले जाना है.
इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व 3one4 Capital ने किया. वहीं Orios Venture Partners ने इस फंडिंग राउंड को को-लीड किया. साथ ही Shastra VC और Caret Capital ने भी इस फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया है.
Xindus की शुरुआत सौरभ गोयल (CEO), मदन मोहन, जयकार सिंह और सप्तर्षि दत्ता ने साथ मिलकर 2022 में की थी. यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर SMEs को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचने में मदद करता है. यह स्टार्टअप इन छोटे बिजनेस को ऑर्डर फुलफिलमेंट, इंटरनेशनल शिपिंग, ट्रेड कंप्लायंस और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे मामलों को आसान बनाने की सेवा मुहैया करता है.
कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल अपने बिजनेस को तेजी से बढ़ाने के लिए करेगी. कंपनी अगले 18 महीनों में 10 हजार ग्राहक जोड़ने की योजना बना रहा है. साथ ही कंपनी 200 मिलियन डॉलर GMV तक पहुंचने के लिए भी इन पैसों का इस्तेमाल करेगी.
Xindus का कहना है कि वह भारत-अमेरिका ट्रेड कॉरिडोर को मजबूत करेगा और साथ ही यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और मिडल ईस्ट जैसे बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगा.
मौजूदा वक्त में Xindus का प्लेटफॉर्म 200 से ज्यादा ग्लोबल मार्केटप्लेस से जुड़ा हुआ है. यह स्टार्टअप तमाम बिजनेस को 20% तक ट्रेड कॉस्ट कम करने और तेजी से बदलती ट्रेड पॉलिसी जैसे अमेरिका के नए टैरिफ नियमों के अनुसार खुद को ढालने में मदद करता है.