&format=webp&quality=medium)
भारत के मशहूर क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) चेन Wow! Momo Foods ने Stride Ventures से 85 करोड़ रुपये की डेट फंडिंग हासिल की है. यह निवेश ऐसे समय में आया है जब उपभोग की रफ्तार थोड़ी धीमी है, लेकिन कंपनी नए सेक्टर्स और हर चैनल पर मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान दे रही है.
कंपनी इस फंड का इस्तेमाल डाइन-इन (Dine-in), डिलीवरी (Delivery) और अपने नए सेक्टर्स जैसे FMCG (Fast Moving Consumer Goods) और HORECA (Hotels, Restaurants, Catering) में बिजनेस को बढ़ाने के लिए करेगी.
Wow! Momo के पास Wow! Momo, Wow! China, Wow! Chicken, और Wow! Kulfi जैसे ब्रांड हैं. कंपनी का टारगेट है कि अगले तीन सालों में 1500 स्टोर खोलकर 100 से ज्यादा शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराए.
इस समय Wow! Momo के पास देश के 70+ शहरों में 700 से ज्यादा स्टोर हैं. कंपनी का दावा है कि उसके स्टोर्स में same-store sales growth इंडियन QSR इंडस्ट्री में सबसे बेहतर है, जो कि किसी इंटरनेशनल ब्रांड से कम नहीं.
जबकि बाकी फूड डिलीवरी मार्केट कम खपत और एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म की बढ़ती फीस से जूझ रही है, Wow! Momo लगातार प्रॉफिटेबिलिटी, ब्रांड रिकॉल और कस्टमर लॉयल्टी पर काम कर रहा है.