इस Startup ने उठाई ₹1.5 करोड़ की Funding, जानिए कहां होगा पैसों का इस्तमाल, क्या है कंपनी का प्लान?

भारतीय F&B ब्रांड DOBRA ने 1.5 करोड़ रुपये की सीड फंडिंग जुटाई है, जिसका नेतृत्व D2C Insider Super Angels Fund ने किया. कंपनी इस रकम का इस्तेमाल ऑफलाइन रिटेल, फूड सर्विसेज, क्विक कॉमर्स और D2C चैनल्स में तेजी से विस्तार के लिए करेगी. DOBRA का फोकस है प्रीमियम और अनुभव-आधारित FMCG प्रोडक्ट्स के जरिए भारतीय मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाना.
इस Startup ने उठाई ₹1.5 करोड़ की Funding, जानिए कहां होगा पैसों का इस्तमाल, क्या है कंपनी का प्लान?

एक उभरता हुआ इंडियन फूड एंड बेवरेज ब्रांड DOBRA ने 1.5 करोड़ रुपये का सीड फंडिंग राउंड पूरा कर लिया है. इसका नेतृत्व D2C Insider Super Angels Fund ने किया है. यह निवेश कंपनी को सिर्फ पैसे की ताकत ही नहीं, बल्कि उन लोगों का अनुभव भी देगा, जिन्होंने भारत में कई बड़े कंज्यूमर ब्रांड खड़े किए हैं.

Oxbow Brands के को-फाउंडर राहुल जौहर ने कहा कि यह सिर्फ फंडिंग नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गजों का भरोसा भी है. इससे कंपनी को आने वाले समय में विस्तार की गति पकड़ने में मदद मिलेगी.

कैसे बदलेगा DOBRA का बिजनेस मॉडल?

Add Zee Business as a Preferred Source

फंडिंग के बाद DOBRA का फोकस सिर्फ प्रोडक्ट डेवलपमेंट तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी अब भारत के $170 बिलियन के FMCG सेक्टर में अपना बड़ा हिस्सा बनाने की ओर देख रही है. DOBRA अब इन चैनल्स में तेजी से कदम बढ़ाएगी-

ऑफलाइन मॉडर्न रिटेल स्टोर्स

  • फूड सर्विसेज (रेस्त्रां और कैफे)
  • डिजिटल चैनल्स जैसे क्विक कॉमर्स
  • डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) वेबसाइट

ऐसे प्रोडक्ट्स से स्टार्टअप जीतेगा ग्राहकों का दिल

DOBRA के प्रोडक्ट्स सिर्फ खाने-पीने की चीजें नहीं बल्कि चाइल्डहुड मेमोरीज का नया अनुभव देने वाले हैं. ये प्रोडक्ट्स कंपनी को बाकी FMCG ब्रांड्स से अलग पहचान दिला रहे हैं. कंपनी के मौजूदा प्रोडक्ट्स में शामिल हैं-

प्रोडक्टखासियत
Pop Goli Sodaक्लासिक बचपन का टेस्ट, प्रीमियम टच के साथ
Artisanal Cotton Candyबचपन की मेले वाली मिठास का नया रूप
Tapioca Crispsहेल्दी स्नैकिंग का मॉडर्न फॉर्मेट

इंवेस्टर्स क्यों हुए DOBRA से प्रभावित

D2C Insider के पार्टनर अभिषेक शाह ने कहा कि DOBRA की सबसे बड़ी ताकत है इंडियन फ्लेवर और मॉडर्न प्रीमियम फॉर्मेट का मेल. साथ ही, DOBRA टीम का अनुभव और उनका मल्टी-चैनल एक्सपेंशन मॉडल निवेशकों को भरोसा देता है कि यह ब्रांड लंबी दौड़ का खिलाड़ी साबित हो सकता है.

DOBRA की आगे की प्लानिंग

इस फंडिंग से DOBRA कई बड़े कदम उठाने की तैयारी कर रहा है, जैसे-

  • प्रोडक्ट लाइन-अप का विस्तार
  • नए-नए फ्लेवर लॉन्च करना
  • कंज्यूमर ट्रायल बढ़ाना
  • इंडिया के अलग-अलग शहरों में मौजूदगी बढ़ाना
  • आने वाले सालों में इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री

RECOMMENDED

अनुज मौर्या

अनुज मौर्या

असिस्टेंट न्यूज एडिटर, ज़ी बिजनेस हिंदी डिजिटल

अनुज मौर्या ज़ी बिजनेस हिंदी डिजिटल में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में काम करते हैं. बिजनेस पत्रकारित

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6