ये होती है असली Success, इस Startup ने अपने 25 कर्मचारियों को गिफ्ट की SUV, वजह ऐसी जो आपका दिल छू लेगी

इनोवेशन और लाइफ साइंसेज़ से जुड़े चेन्नई के स्टार्टअप Agilisium ने अपनी 10वीं सालगिरह को खास बनाने के लिए एक दिल छू लेने वाला कदम उठाया है. कंपनी ने अपने 25 कर्मचारियों को Hyundai Creta SUV गिफ्ट की है. ये लोग वह कर्मचारी हैं, जो शुरू से यानी 2014 से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं.

दिलचस्प ये है कि इन कारों पर हर कर्मचारी का नाम भी लिखा गया है. कार्यक्रम के दौरान जब ये चमचमाती सफेद गाड़ियां एक के बाद एक इवेंट में पहुंचीं, तो वहां मौजूद लोग देखते ही रह गए. इस मौके पर कुछ कर्मचारियों के परिवार के लोग भी मौजूद थे, जो कंपनी की तरफ से कार दिए जाने से बेहद खुश हुए.

'साथ नहीं होता तो सफर अधूरा होता'

Agilisium के फाउंडर और सीईओ राज बाबू ने इस मौके पर कहा, "आपका मुझ पर भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. ऐसे में अगर साथ देने वाले न हों, तो कोई भी लीडर कुछ नहीं कर सकता. ये गाड़ियां इनाम नहीं बल्कि भरोसे और साथ मिलकर कुछ बड़ा बनाने की भावना का प्रतीक हैं."

car gift

अपने लोगों पर भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत

Agilisium ने सिर्फ कार ही नहीं, बल्कि अपने सभी कर्मचारियों को परफॉर्मेंस बेस्ड सैलरी हाइक भी दी है. वो भी ऐसे समय में जब कई कंपनियां मंदी की आशंका में खर्च में कटौती कर रही हैं. बाबू ने कहा, "हम हमेशा मानते आए हैं कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे लोग हैं. इसलिए जब इंडस्ट्री सतर्क रवैया अपना रही थी, हमने अपने टैलेंट में निवेश करना सही समझा."

gift

आगे की रणनीति क्या है?

Agilisium अब Agentic AI (आत्मनिर्भर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर फोकस कर रही है. इसका मकसद लाइफ साइंसेज़ सेक्टर में बेहतर पेशेंट केयर और बिनेस इनोवेशन को बढ़ावा देना है. कंपनी ने 30-40 AI प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए इनोवेशन फंड भी शुरू किया है. कंपनी का टारगेट है कि 2027 तक $100 मिलियन का रेवेन्यू हासिल किया जाए, जिसके लिए वह 45% सालाना ग्रोथ रेट से आगे बढ़ रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6