कैसे तय होता है Startup का Valuation? क्या कोई फॉर्मूला है? आसान भाषा में समझिए किस तरह की जाती है Calculation

स्टार्टअप का वैल्युएशन किसी एक फॉर्मूला से तय नहीं होता, बल्कि कमाई, ग्रोथ, मार्केट साइज, ट्रैक्शन और फाउंडर की क्षमता जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है. निवेशक वर्तमान प्रदर्शन के साथ भविष्य की संभावनाओं को भी देखते हैं. यही कारण है कि एक अच्छा आइडिया नहीं, बल्कि मजबूत बिजनेस मॉडल और स्केलेबिलिटी वैल्युएशन को तेजी से बढ़ाते हैं.
कैसे तय होता है Startup का Valuation? क्या कोई फॉर्मूला है? आसान भाषा में समझिए किस तरह की जाती है Calculation

जब भी आप Shark Tank India या किसी स्टार्टअप की खबर देखते हैं, तो एक शब्द बार-बार सुनने को मिलता है- Valuation. जैसे, 'इस स्टार्टअप का वैल्युएशन ₹50 करोड़ है' या '₹100 करोड़ के वैल्युएशन पर फंडिंग मिली.'

लेकिन असली सवाल ये है कि आखिर ये वैल्युएशन तय कैसे होता है? क्या कोई फिक्स फॉर्मूला होता है? या यह सिर्फ अंदाज़ा होता है? बहुत सारे लोग इसे लेकर कनफ्यूज रहते हैं. आइए इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं.

सबसे पहले समझिए Valuation का मतलब क्या होता है?

Add Zee Business as a Preferred Source

Valuation का सीधा मतलब है- किसी स्टार्टअप की कुल अनुमानित कीमत (Estimated Value).

उदाहरण:अगर कोई निवेशक ₹1 करोड़ निवेश करके 10% इक्विटी लेता है, तो कंपनी की वैल्युएशन ₹10 करोड़ मानी जाएगी.

Valuation तय करने के 5 बड़े फैक्टर

1- Revenue- कमाई कितनी है?

यह सबसे बेसिक फैक्टर है. अगर स्टार्टअप की कमाई (Revenue) बढ़ रही है, तो वैल्युएशन भी ज्यादा हो सकता है.

आसान उदाहरण:

स्टार्टअप A की सालाना कमाई: ₹1 करोड़

स्टार्टअप B की सालाना कमाई: ₹10 करोड़

जाहिर है B का वैल्युएशन ज्यादा होगा (अगर बाकी चीजें समान हों)

2- Growth Rate- ग्रोथ कितनी तेज है?

निवेशक सिर्फ आज की कमाई नहीं, बल्कि भविष्य की ग्रोथ भी देखते हैं.

मान लीजिए:

स्टार्टअप X: ₹50 लाख कमाई, 300% ग्रोथ

स्टार्टअप Y: ₹2 करोड़ कमाई, 5% ग्रोथ

अक्सर निवेशक X को ज्यादा वैल्यू दे सकते हैं, क्योंकि उसका भविष्य तेजी से बढ़ता दिख रहा है.

3- Market Size- मार्केट कितना बड़ा है?

इसे TAM (Total Addressable Market) कहा जाता है.

उदाहरण: अगर आपका स्टार्टअप ₹100 करोड़ के छोटे मार्केट में है और दूसरा ₹10,000 करोड़ के बड़े मार्केट में. तो बड़े मार्केट वाला स्टार्टअप ज्यादा वैल्युएशन पा सकता है, क्योंकि स्केल की संभावना ज्यादा है.

4- Founder & Team- फाउंडर कितने मजबूत हैं?

स्टार्टअप की दुनिया में एक लाइन बहुत मशहूर है: “Investors invest in founders, not just ideas.” यानी निवेशक सिर्फ बिजनेस या आइडिया में पैसे नहीं लगाते, बल्कि वह फाउंडर्स पर पैसे लगाते हैं.

अगर फाउंडर का अच्छा अनुभव है, इंडस्ट्री की समझ है, पहले सफल स्टार्टअप बनाया है..तो वैल्युएशन तेजी से बढ़ सकता है.

5- Traction- यूजर्स और डिमांड

Traction का मतलब है कितने यूजर्स हैं, कितनी सेल हो रही है, कस्टमर बार-बार आ रहे हैं या नहीं.

उदाहरण: 1 लाख एक्टिव यूजर्स वाला ऐप vs 5000 यूजर्स वाला ऐप.

ज्यादा ट्रैक्शन = ज्यादा वैल्युएशन

Valuation निकालने के आम तरीके

Method 1: Revenue Multiple

यह सबसे कॉमन तरीका है.

Formula- Valuation = Revenue × Industry Multiple

उदाहरण: अगर स्टार्टअप की कमाई ₹5 करोड़ है और इंडस्ट्री मल्टीपल 6x है तो वैल्युएशन हो गया ₹30 करोड़.

Method 2: Comparable Method

निवेशक देखते हैं उसी सेक्टर की कंपनियों का वैल्युएशन, उनकी ग्रोथ और कमाई.. फिर उसी के हिसाब से वैल्युएशन तय करते हैं.

Method 3: Future Potential Method

यह खासकर शुरुआती स्टार्टअप में उपयोग होता है. यहां निवेशक सोचता है कि 5 साल बाद यह कंपनी कितनी बड़ी बन सकती है? क्या यह यूनिकॉर्न बन सकती है?

Shark Tank में Valuation कैसे तय होता है?

Shark Tank जैसे प्लेटफॉर्म पर वैल्युएशन इन चीजों से तय होती है:

  • Sales (बिक्री)
  • Profit (मुनाफा)
  • Brand Value
  • Founder Confidence
  • Scalability (बड़ा बनने की क्षमता)

क्या Valuation हमेशा सही होता है?

नहीं! Valuation एक exact science नहीं, बल्कि एक calculated estimate होता है. कई स्टार्टअप: Overvalued होते हैं (ज्यादा वैल्यू) और कई Undervalued होते हैं (कम वैल्यू). इसलिए समय के साथ वैल्युएशन बदलता रहता है.

Pre-Money vs Post-Money Valuation क्या है?

मान लीजिए निवेश से पहले कंपनी का वैल्युएशन ₹20 करोड़ था, तो ये हुआ Pre-money वैल्युएशन.

अब कंपनी को निवेश मिला ₹5 करोड़, तो नया वैल्युएशन हो गया ₹25 करोड़, ये हुआ Post-money वैल्युएशन.

छोटी-छोटी गलतियां.. जो फाउंडर्स करते हैं

  • बिना ट्रैक्शन के बड़ी वैल्युएशन मांगना
  • सिर्फ आइडिया पर करोड़ों की वैल्यू मांगना
  • मार्केट साइज को गलत दिखाना
  • नेट सेल्स की जगह ग्रॉस सेल्स (जीएसटी समेत) बताना

निवेशक इन चीजों को तुरंत पकड़ लेते हैं.

Conclusion

स्टार्टअप की वैल्युएशन कोई जादुई नंबर नहीं होती, बल्कि कमाई, ग्रोथ, मार्केट साइज, टीम और भविष्य की संभावनाओं का मिश्रण होती है. निवेशक आज की स्थिति से ज्यादा कल की संभावना पर दांव लगाते हैं. इसलिए मजबूत बिजनेस मॉडल और ट्रैक्शन ही असली वैल्युएशन बढ़ाने की सबसे बड़ी कुंजी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 स्टार्टअप की वैल्युएशन क्या होती है?

A. किसी स्टार्टअप की अनुमानित कुल बाजार कीमत को वैल्युएशन कहते हैं.

Q2 क्या बिना रेवेन्यू के भी वैल्युएशन तय हो सकती है?

A. हां, शुरुआती स्टेज में ग्रोथ, आइडिया और मार्केट पोटेंशियल के आधार पर वैल्युएशन तय होती है.

Q3 Pre-Money और Post-Money वैल्युएशन में क्या अंतर है?

A. Pre-Money निवेश से पहले की कीमत होती है, जबकि Post-Money निवेश के बाद की कुल वैल्युएशन होती है.

Q4 निवेशक वैल्युएशन तय करते समय सबसे ज्यादा क्या देखते हैं?

A. Revenue, Growth Rate, Market Size, Traction और Founder की क्षमता.

Q5 क्या ज्यादा वैल्युएशन हमेशा अच्छी होती है?

A. जरूरी नहीं, ज्यादा वैल्युएशन भविष्य में फंडिंग और ग्रोथ पर दबाव भी बना सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6