Startup ShutDown: CEO ने किया वीडियो कॉल, कहा- 'अब पैसे नहीं, बिजनेस कर रहे हैं बंद', सबको निकाल दिया नौकरी से

'हमें दोपहर में एक ईमेल आया, जिसमें सभी को तुरंत मीटिंग के लिए बुलाया गया था. हमें लगा कोई आम मीटिंग होगी, लेकिन CEO ने कहा कि कंपनी के पास फंड खत्म हो गए हैं, सभी इन्वेस्टर्स पीछे हट गए हैं और अब कंपनी बंद हो रही है. हमें सैलरी भी नहीं मिलेगी और कल से ऑफिस नहीं आना है.'
Startup ShutDown: CEO ने किया वीडियो कॉल, कहा- 'अब पैसे नहीं, बिजनेस कर रहे हैं बंद', सबको निकाल दिया नौकरी से

Startup ShutDown: भारत का एक और टेक स्टार्टअप (Startup) अचानक बंद हो गया है. इसके बंद होने की वजह से एक ही दिन में कंपनी के सभी 19 कर्मचारियों की नौकरी चली गई. यह खबर Reddit पर एक यूजर की पोस्ट के बाद वायरल हो गई है. पोस्ट में बताया गया है कि CEO ने एक वीडियो कॉल किया और इसकी जानकारी दी. वह बोले कि कंपनी के पास अब पैसे नहीं हैं और कंपनी बंद हो रही है. हालांकि, इस पोस्ट में ये नहीं बताया गया है कि उस स्टार्टअप का नाम क्या था, जो बंद हो गया.

कर्मचारी ने लिखा, “हमें दोपहर में एक ईमेल आया, जिसमें सभी को तुरंत मीटिंग के लिए बुलाया गया था. हमें लगा कोई आम मीटिंग होगी, लेकिन CEO ने कहा कि कंपनी के पास फंड खत्म हो गए हैं, सभी इन्वेस्टर्स पीछे हट गए हैं और अब कंपनी बंद हो रही है. हमें सैलरी भी नहीं मिलेगी और कल से ऑफिस नहीं आना है.”

'कहने को मदद करेंगे, लेकिन कुछ ठोस नहीं'

Add Zee Business as a Preferred Source

पोस्ट में कर्मचारी ने लिखा कि CEO ने यह जरूर कहा कि वह सभी को नई नौकरी दिलाने में मदद करेंगे, लेकिन यह वादा सिर्फ नाम का था. सभी कर्मचारी सदमे में थे, किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कंपनी अचानक बंद हो जाएगी.

यह एक आम ऑफिस का दिन होना था, जैसा हर दिन होता है. लेकिन दोपहर के आसपास हमें CEO की तरफ से अचानक एक ईमेल आया. उसमें लिखा था कि तुरंत एक जरूरी मीटिंग के लिए सभी को बुलाया जा रहा है.

उस मीटिंग में जो बताया गया, उसकी हममें से किसी को उम्मीद नहीं थी. CEO ने कहा कि कंपनी के पास अब बिल्कुल पैसे नहीं बचे हैं. इस महीने की सैलरी भी नहीं मिलेगी और कंपनी तुरंत बंद हो रही है. सभी इनवेस्टर्स पीछे हट गए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अब किसी को अगले दिन से ऑफिस आने की जरूरत नहीं है.

और बस ऐसे ही, चार साल पुराना एक स्टार्टअप एक झटके में खत्म हो गया. मेरे समेत 19 लोग एकदम से बेरोजगार हो गए. अभी तक यकीन नहीं हो रहा है. हां, दिक्कतें चल रही थीं, लेकिन कोई संकेत नहीं था कि ऐसा कुछ होगा. न कोई छंटनी की बात हुई, न किसी ने बताया कि कंपनी बुरे हाल में है, न ही कोई ब्रिज फंडिंग मिली.

CEO ने कहा है कि वह हमें नई नौकरियां ढूंढने में अपने नेटवर्क से मदद करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सच कहूं तो मुझे नहीं पता, उस पर कितना भरोसा किया जाए. मैं ये पोस्ट इसलिए लिख रहा हूं, ताकि थोड़ा मन हल्का हो जाए और यह जान सकूं कि क्या किसी और ने भी ऐसा अनुभव किया है.

startup

लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

रेडिट की इस पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ ने बताया कि ऐसे हालात से कैसे उबरें तो कुछ ने वहां अपना अनुभव शेयर कर दिया. इस पोस्ट पर ऐसे भी कई लोगों ने अपना अनुभव बताया, जो ऐसे ही हालात से गुजरे हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6