&format=webp&quality=medium)
Startup Day: कहते हैं- 'सपने वो नहीं होते जो नींद में आते हैं.. सपने वो होते हैं जो नींदें उड़ाते हैं.' अगर आपने कोई सपना देखा है, तो उसे पूरा करने के लिए खून-पसीना लगाने के साथ-साथ अपना सुख-चैन भी किनारे करना पड़ता है. आज नेशनल स्टार्टअप डे (National Startup Day) है. आज के दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद है आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देना और नए आइडियाज़ से दुनिया बदलने वाले युवाओं को सम्मान देना.
सिनेमा जगत ने भी स्टार्टअप की दुनिया को कई बार स्क्रीन पर उतारा है. कई फिल्मों में देखने को मिला है कि उसमें किरदार छोटे से काम को शुरू करके बड़े बनते हैं. इस दौरान वह कई बार गिरते हैं, अपनी असफलताओं से सीखते हैं, दोबारा खड़े होते हैं और कभी हार नहीं मानते. आइए आज ऐसी ही कुछ फिल्मों की बात करते हैं, जिनमें स्टार्टअप बिल्डिंग देखने को मिली.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस लिस्ट में पहली फिल्म है साल 2007 में रिलीज हुई मणिरत्नम की गुरु. इसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका अदा की थी. यह फिल्म अभिषेक के किरदार गुरुकांत देसाई की कहानी है, जिसमें एक छोटे से गांव से आकर मुंबई में बड़ा बिजनेस खड़ा करने का सफर दिखाया गया है. फिल्म में सपनों की ताकत, जोखिम लेना और चुनौतियों से लड़ना बखूबी दिखागा गया है, जैसा एक स्टार्टअप में भी देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें- Startup India: बिना मंदिर गए करें पूजा, घर से निकले बिना बेचें कबाड़, मोबाइल से शेयर ट्रेडिंग, 10 साल में सब ऑनलाइन!
यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी, जिसके डायरेक्टर शिमित अमीन हैं. इसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में रणबीर कपूर ने एक सेल्समैन बने थे. फिल्म में इसी सेल्समैन की कहानी दिखाई गई है, जो नौकरी करने के साथ-साथ अपनी खुद की कंपनी शुरू करता है. इस फिल्म में ईमानदारी, क्रिएटिविटी और नैतिकता बनान प्रॉफिट की जंग देखने को मिलती है. इस फिल्म में दिखाया है कि स्टार्टअप में रिसोर्सेस का सही इस्तेमाल करने और साइड हसल से कैसे बड़ा बिजनेस बनता है.
बिन्नेस.. जी हां, यहां बात हो रही है रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की, जो 2010 में रिलीज हुई थी. इसमें दोनों साथ मिलकर वेडिंग प्लानर का बिजनेस शुरू करते हैं. पार्टनरशिप, टीमवर्क, मार्केटिंग और ग्रासरूट लेवल पर बिजनेस कैसे बनाया जाता है, यह फिल्म उसका बेहतरीन उदाहरण है. मनीष शर्मा की इस फिल्म में यह देखा जा सकता है कि कैसे बिना बड़ी फंडिंग के भी मेहनत और आइडिया से आप सफलता हासिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Startup Day: इन 10 महिलाओं ने बदल दी स्टार्टअप की परिभाषा, पुरुषों को दी तगड़ी टक्कर, खड़े कर दिए बड़े बिजनेस
परमीत सेठी की ये फिल्म 2010 में आई थी. इसमें शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी को पर्दे पर उतारती है, जो कॉलेज के बाद शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए एक बिजनेस शुरू करते हैं. यह फिल्म ग्रे एरिया में बिजनेस, रिस्क और फेल होने की सच्चाई दिखाती है. यह फिल्म दिखाती है कि अगर आप अपने स्टार्टअप में गलत रास्ते चुनते हैं तो उससे कैसे खतरे हो सकते हैं.
2018 में रिलीज हुई ये फिल्म, छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू करने की प्रेरणा देती है. इसमें आपको मेहनत और इनोवेशन देखने को मिलेगी, जिससे एक शख्स को गांव स्तर पर सफलता मिलती है. इसके डायरेक्टर हैं शरत कटारिया, जिसमें वरुण धवन और अनुष्का शर्मा एक छोटे शहर में पति-पत्नी की तरह रहने वाले जोड़े की भूमिका निभाते हैं. वह अपना कपड़ों का बिजनेस शुरू करते हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि इस दौरान उनकी जिंदगी में कई चुनौतियां, दुख, हताशा आती है, लेकिन वह इससे निकलकर सफल होते हैं.
ये भी पढ़ें- Startup Founders.. जिन्होंने बिना IIT-IIM डिग्री के खड़ा कर दिया बड़ा बिजनेस, कई के तो IPO आ चुके, देखें लिस्ट
स्टार्टअप सिर्फ बिजनेस नहीं, बल्कि एक माइंडसेट है और बॉलीवुड ने इसे कई बार बड़े पर्दे पर बखूबी दिखाया है. ये फिल्में सिखाती हैं कि सपने देखना, रिस्क लेना, गिरकर उठना और हार न मानना ही असली उद्यमिता है. National Startup Day पर ये कहानियां हर युवा को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
हर साल 16 जनवरी को National Startup Day मनाया जाता है.
‘गुरु’ और ‘रॉकेट सिंह’ को सबसे ज्यादा स्टार्टअप-इंस्पायर्ड फिल्में माना जाता है.
ये फिल्में बिजनेस के टेक्निकल नहीं, बल्कि माइंडसेट और संघर्ष को समझने में मदद करती हैं.
हां, ये फिल्में मोटिवेशन, रिस्क मैनेजमेंट और फेल्योर से सीखने की प्रेरणा देती हैं.
बिल्कुल, भारत के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ ऐसी कहानियों की संभावनाएं और बढ़ेंगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)