केमिकल सेक्टर के इस Startup ने जुटाए ₹30 करोड़, अब बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव करना चाहती है कंपनी

स्पेशियलिटी केमिकल्स के सोर्सिंग और मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म Scimplifi ने घोषणा की है कि उसने 3.67 मिलियन डॉलर यानी करीब 30 करोड़ रुपये की फंडिंग (Startup Funding) हासिल की है. कंपनी ने यह फंडिंग 3one4 Capital और Beenext से हासिल की है.
केमिकल सेक्टर के इस Startup ने जुटाए ₹30 करोड़, अब बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव करना चाहती है कंपनी

स्पेशियलिटी केमिकल्स के सोर्सिंग और मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म Scimplifi ने घोषणा की है कि उसने 3.67 मिलियन डॉलर यानी करीब 30 करोड़ रुपये की फंडिंग (Startup Funding) हासिल की है. कंपनी ने यह फंडिंग 3one4 Capital और Beenext से हासिल की है. केमिकल इंडस्ट्री और बी2बी कॉमर्स में बड़ा अनुभव रखने वाले कुछ एंजेल निवेशकों ने भी फंडिंग राउंड में हिस्सा लिया है.

स्टार्टअप ने कहा है कि वह इन पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी कोर टीम को बढ़ाने में करेगा, जिससे बिजनेस को बढ़ाया जा सके. कंपनी अपनी इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी टीम को बढ़ाने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने कहा है कि वह अगले साल तक अपना बिजनेस मॉडल 60 फीसदी एक्सपोर्ट ओरिएंटेड करना चाहती है. इसके जरिए कंपनी करीब 20 देशों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है. कंपनी इसके साथ ही 4 नई कैमिकल कैटेगरी में एंट्री मारने की प्लानिंग कर रही है. साथ ही कंपनी तीन और कैटेगरी में लैब जोड़ना चाहती है.

भारत की ओर शिफ्ट हो रही है दुनिया भर की सप्लाई चेन

Add Zee Business as a Preferred Source

इस स्टार्टअप की शुरुआत सलिल श्रीवास्तव और सचिन संतोष ने की थी. Scimplifi एक एंड-टू-एंड बी2बी फुलफिलमेंट प्लेटफॉर्म है. यह स्टार्टअप फार्मास्युटिकल, पर्सनल केयर और एग्रोकैमिकल्स इंडस्ट्रीज़ में कमर्शियल कैमिकल मैन्युफैक्चरिंग करता है. Scimplifi की सीईओ और को-फाउंडर सलिल श्रीवास्तव ने कहा- 'दुनिया भर में मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन तेजी से भारत की ओर शिफ्ट हो रही हैं, जैसे पहले कभी नहीं हुआ. हमारी कोशिश है कि हम एक भरोसामंद प्लेटफॉर्म बनकर उभरें.'

100 से भी ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

Scimplifi के यूजर्स स्टार्टअप के प्लेटफॉर्म पर एक टेक्नोलॉजी मैप देख सकते हैं, जो दिखाता है कि अलग-अलग केमिकल्स के करीब 100 से भी ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं. यह मैप तमाम खरीदारों का सही फैक्ट्रियों के साथ कनेक्शन दिखाने में मदद करता है. कंपनी की तरफ से R&D आइडिएशन, प्रोटोटाइपिंग, सोर्सिंग और स्केल मैन्युफैक्चरिंग जैसी सेवाएं भी देती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6