&format=webp&quality=medium)
शिल्पा शेट्टी के निवेश वाले एग्रीटेक स्टार्टअप Kisankonnect ने हाल ही में 31 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह फंडिंग (Funding) प्री-सीरीज ए राउंड के तहत उठाई गई है. कंपनी ने टेक पर फोकस करने वाले फंड Green Frontier Capital (GFC) के नेतृत्व में हासिल की है, जिसके जरिए कंपनी ग्रोथ हासिल करना चाहती है. इस राउंड में Dhanuka Agritech Ltd ने भी पैसे लगाए हैं. वहीं VC Grid और कुछ अन्य फैमिली ऑफिस ने भी निवेश किया है.
कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार किसानकनेक्ट ने निवेशकों से फंड हासिल कर के किसानों की कम्युनिटी को मजबूत करने की दिशा में काम किया है. कंपनी कैमिकल फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल कम करना चाहती है और किसान की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है.
Kisankonnect के सीईओ और फाउंडर विवेक निर्मल कहते हैं कि हम ना सिर्फ किसानों को मजबूती दे रहे हैं, बल्कि कंज्यूमर्स को भी फायदा पहुंचा रहे हैं, क्योंकि उन्हें खाने के लिए सुरक्षित खाना मिलता है. हमारा टेक पर आधारित, पूरी तरह से तापमान को नियंत्रित करने वाला और ट्रेस किए जा सकने वाले सप्लाई चेन पूरे देश में यूनीक है. इसकी मदद से किसानों के पास से मुंबई और पुणे के हमारे ग्राहकों तक सब्जियां और फल कम से कम समय में ताजे-ताजे पहुंचाए जा सकते हैं.
फंडिंग से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल ये कंपनी 5000 किसानों के साथ मिलकर काम करने के लिए करेगी. कंपनी अपनी सप्लाई चेन और टेक्नोलॉजी को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है. साथ ही ये कंपनी फंडिंग के पैसों के एक हिस्से का इस्तेमाल करते हुए मुंबई और पुणे में कुछ अतिरिक्त स्टोर खोलने की प्लानिंग भी कर रही है.
बता दें कि Kisankonnect एक फ्रेश-प्रोड्यूस स्टार्टअप है. यह सीधे किसानों से फल और सब्जी लेता है और उसे मुंबई-पुणे में 1 लाख से भी अधिक ग्राहकों को डिलीवर करता है. इसके लिए कंपनी अपने डी2सी ऐप का इस्तेमाल कर रही है. साथ ही कंपनी के कुछ स्टोर भी हैं, जहां से ये सब्जियां ग्राहकों तक पहुंचती हैं.