Shark Tank India के जज रह चुके Ashneer Grover ने खोला राज, 'राइज एंड फॉल' को लेकर कही दिल की बात!

बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' होस्ट कर रहे हैं. शार्क टैंक इंडिया और बिग बॉस जैसे शो में नजर आ चुके अशनीर का बतौर होस्ट यह पहला शो है. उन्होंने कहा कि शो का कॉन्सेप्ट असल जिंदगी के उत्थान और पतन को दिखाता है, जो उन्हें बेहद अलग और दिलचस्प लगा.
Shark Tank India के जज रह चुके Ashneer Grover ने खोला राज, 'राइज एंड फॉल' को लेकर कही दिल की बात!

बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' की मेजबानी कर रहे हैं. शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) और बिग बॉस (Big Boss) जैसे चर्चित शोज़ का हिस्सा रह चुके अशनीर के लिए यह बतौर होस्ट पहला शो है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने रियलिटी शो को होस्ट करने का फैसला किया.

अशनीर ने कहा, "मैं रियलिटी टीवी का बड़ा प्रशंसक रहा हूं. मुझे इसकी जो बात पसंद आती है, वो यह है कि ये बहुत बड़ा क्षेत्र है. लोग इसके बारे में बात नहीं करते, लेकिन हर कोई इसे देखता है. इस शो की खासियत यह है कि इसमें दो तरह के लोग हैं. आप इसमें छिपा नहीं रहे हैं, बल्कि यह स्वीकार कर रहे हैं कि कुछ लोगों के पास पैसा है, जबकि दूसरों को प्रारंभ से शुरुआत करनी पड़ती है."

उन्होंने आगे बताया, "राइज एंड फॉल' में एक पेंटहाउस और एक बेसमेंट है, कोई भी कभी भी कहीं भी जा सकता है और कहीं से भी शुरुआत कर सकता है, लेकिन साथ ही कोई भी जीत सकता है. इसलिए शो में बेसमेंट से पेंट हाउस तक लोगों का उत्थान यानी राइज और पेंट हाउस से बेसमेंट तक लोगों का पतन यानी फॉल दिखाया जाएगा, जो वास्तविकता के बहुत करीब है. मुझे यह कॉन्सेप्ट बहुत अलग लगा और इसलिए मैं इसे करने के लिए तैयार हो गया."

Add Zee Business as a Preferred Source

इस शो की शुरुआत हो चुकी है. इसमें घर को वर्कर्स और रूलर्स के बीच बांटा गया है. वर्कर्स के तौर पर अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट, अनाया बांगर, आरुष भोला, आकृति नेगी और नूरिन शा संघर्ष कर रहे हैं. वहीं पेंटहाउस में रूलर्स की भूमिका निभा रहे हैं कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, बाली, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल और पवन सिंह.

'राइज एंड फॉल' को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर हर दिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जा रहा है. इसके अलावा यह शो सोनी टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. 'राइज एंड फॉल' शो किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है?

यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होता है.

2. टीवी पर 'राइज एंड फॉल' कब आता है?

सोनी टीवी पर यह शो रात 10:30 बजे प्रसारित होता है.

3. शो में वर्कर्स कौन-कौन हैं?

अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट और अन्य वर्कर्स की भूमिका में हैं.

4. शो में रूलर्स कौन-कौन हैं?

कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण और पवन सिंह जैसे नाम रूलर्स की भूमिका में हैं.

5. अशनीर ग्रोवर ने यह शो होस्ट क्यों किया?

उन्हें इसका कॉन्सेप्ट अलग और असल जिंदगी से जुड़ा हुआ लगा, इसलिए उन्होंने इसे चुना.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6