Shark Tank India में आ चुके इस Startup ने जुटाए ₹8 करोड़, एक-दो नहीं पूरे 4 शार्क ने लगाए हैं इसमें पैसे

WiseLife को प्रतीक केडिया ने शुरू किया था. यह स्टार्टअप बायोडिग्रेडेबल योगा मैट्स, फिटनेस गियर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बनाता है जो टिकाऊ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं.
Shark Tank India में आ चुके इस Startup ने जुटाए ₹8 करोड़, एक-दो नहीं पूरे 4 शार्क ने लगाए हैं इसमें पैसे

Shark Tank India के तीसरे सीजन में चुके स्टार्टअप WiseLife ने अब एक बड़ी फंडिंग उठाई है. कंपनी ने Rukam Capital से प्री-सीरीज A राउंड में ₹8 करोड़ जुटाए हैं. इस निवेश को WiseLife ने अपने मिशन का अहम मोड़ बताया है, जिसके तहत कंपनी भारत की सबसे पसंदीदा और प्रीमियम योगा ब्रांड बनना चाहती है.

WiseLife को प्रतीक केडिया ने शुरू किया था. यह स्टार्टअप बायोडिग्रेडेबल योगा मैट्स, फिटनेस गियर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बनाता है जो टिकाऊ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं. कंपनी इन्हें आम लोगों के लिए किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराती है.

छोटे ब्रांड से नेशनल योगा लीडर!

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी के फाउंडर प्रतीक केडिया ने कहा, “यह फंडिंग WiseLife को एक बुटीक ब्रांड से भारत के नंबर-1 योगा ब्रांड बनाने में मदद करेगी. अब हम नए प्रोडक्ट्स पर एक्सपेरिमेंट कर सकेंगे और योग-फिटनेस के शौकीनों के लिए बेहतर कंटेंट तैयार कर पाएंगे.”

नए प्रोडक्ट और मजबूत कम्युनिटी पर फोकस

WiseLife आने वाले वक्त में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने का प्लान कर रही है. साथ ही कंपनी कंटेंट और कम्युनिटी एंगेजमेंट को भी बेहतर बनाएगी. कंपनी देशभर में अपनी डिस्ट्रीब्यूशन पहुंच को भी विस्तार देगी.

Trump Tariff News: नई तारीख से लागू होगा टैक्स, इन 14 देशों को अमेरिका ने भेजी चिट्ठी!

योगा मैट मार्केट में जबरदस्त ग्रोथ

IMARC की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का योगा मैट मार्केट 2024 में $1.4 बिलियन से बढ़कर 2033 तक $2.2 बिलियन तक पहुंच सकता है. दुनियाभर में यह बाजार 2030 तक $26.5 बिलियन तक जाने की उम्मीद है. हेल्थ अवेयरनेस, कॉरपोरेट वेलनेस प्रोग्राम्स और इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स की मांग इस ग्रोथ को बढ़ावा दे रही है.

UPS में NPS जैसा Tax Benefit, कौन सी स्कीम आपके लिए बेहतर?

Shark Tank से मिली पहचान

WiseLife को देश में पहचान तब मिली जब उसने Shark Tank India Season 3 में हिस्सा लिया. उसमें Aman Gupta, Anupam Mittal, Ritesh Aggarwal और Namita Thapar ने इस स्टार्टअप में पैसे लगाए. इसके बाद ब्रांड को तेजी से लोकप्रियता मिली और अब यह कंपनी एक बड़ा नाम बनने की ओर बढ़ रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6