Shark Tank में आ चुके इस Startup ने बदला Business, शो पर मांगा था ₹600 Cr का वैल्युएशन, खांसने लगे थे अनुपम

Shark Tank India में आ चुका "प्सूडोनिमस" (Pseudonymous) सोशल नेटवर्क Hood अब एक नया रूप ले चुका है. चार सालों में इस स्टार्टअप ने करीब 26 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है और अब अपना आइडिया बदल लिया है.
Shark Tank में आ चुके इस Startup ने बदला Business, शो पर मांगा था ₹600 Cr का वैल्युएशन, खांसने लगे थे अनुपम

Shark Tank India में आ चुका "प्सूडोनिमस" (Pseudonymous) सोशल नेटवर्क Hood अब एक नया रूप ले चुका है. चार सालों में इस स्टार्टअप ने करीब 26 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है और अब अपना आइडिया बदल लिया है. इस स्टार्टअप ने अब मैचमेकिंग प्लेटफॉर्म Knot.Dating के रूप में खुद को रीब्रांड कर लिया है.

Hood ने Knot.Dating को AI के साथ तैयार किया है. इसका मकसद है कि लोगों को सही जीवनसाथी मिल सके. यह एक एक्सक्लूसिव, इनवाइट-ओनली मैट्रिमोनियल सर्विस है, जो IIT, IIM, BITS Pilani, MIT जैसे दिग्गज संस्थानों के टॉप एक फीसदी प्रोफेशनल्स को टारगेट कर रही है.

स्टार्टअप के को-फाउंडर और CEO जसवीर सिंह ने कहा, "हम सिर्फ एक और मैट्रिमोनी ऐप नहीं बना रहे हैं. हम उन वर्किंग प्रोफेशनल्स पर फोकस कर रहे हैं, जो अपने लाइफ पार्टनर की तलाश खुद करना चाहते हैं." बता दें कि इसकी टक्कर मार्केट में पहले से ही मौजूद Tinder, Bumble, Jeevansathi, Bharat Matrimony, Fluttr और शादी.कॉम जैसे प्लेटफॉर्म से होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे काम करेगा ये प्लेटफॉर्म?

इस प्लेटफॉर्म पर प्रोफेशनल मैचमेकर्स मौजूद होंगे, जो वेरिफाइड और हाई-क्वालिटी प्रोफाइल्स के साथ मैचिंग करेंगे. यूजर्स की प्रोफाइल पब्लिक नहीं होगी, बल्कि वह सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखाई देगी, जो उनके प्रेफरेंस से मेल खाएंगे. मौजूदा वक्त में प्लेटफॉर्म पर वेटलिस्ट का विकल्प उपलब्ध है, जहां इच्छुक लोग इन्वाइट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Hood की शुरुआत जसवीर सिंह, X पर 'गब्बर' के नाम से मशहूर अभिषेक अस्थाना और दीपक कुमार ने की थी. कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि Hood को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा या फिर वह आगे भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह जारी रहेगा. बता दें कि Google Play Store पर Hood ऐप के 10 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड हैं. इस स्टार्टअप ने 3one4 Capital, 100Unicorns, Eximius Ventures, Paytm के विजय शेखर शर्मा, OYO के रितेश अग्रवाल, CRED के कुणाल शाह जैसे निवेशकों से करीब 26 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है.

शार्क टैंक में मांगी थी 600 करोड़ की वैल्युएशन

2023 में Shark Tank India सीजन 2 में कंपनी ने 600 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर 0.2 फीसदी इक्विटी के बदले 1.2 करोड़ रुपये मांगे थे. ये देखते हुए सारे जज हैरान रह गए, अनुपम मित्तल ने तो खांसना शुरू कर दिया. हालांकि, boAt के अमन गुप्ता और Lenskart के पीयूष बंसल ने साथ मिलकर अंत में 0.54 फीसदी के बदले 60 लाख रुपये दिए और बाकी के 60 लाख रुपये 12 फीसदी के ब्याज दर लोन के रूप में दिए. यानी उन्होंने कंपनी का वैल्युएशन 112 करोड़ रुपये लगाया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6