Shark Tank India में आ चुके ड्रिंक ब्रांड Malaki को मिली ₹5.7 करोड़ की Funding, अब इन बड़े शहरों में होगी एंट्री

Shark Tank India में आ चुके मुंबई के प्रीमियम बेवरेज ब्रांड 'Malaki'ने सीड फंडिंग राउंड में 5.7 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह फंडिंग (Funding) शुरुआती स्टेज में निवेश करने वाले प्लेटफॉर्म वेंचर कैटलिस्ट्स के नेतृत्व में हुई है.
Shark Tank India में आ चुके ड्रिंक ब्रांड Malaki को मिली ₹5.7 करोड़ की Funding, अब इन बड़े शहरों में होगी एंट्री

Shark Tank India में आ चुके मुंबई के प्रीमियम बेवरेज ब्रांड 'Malaki'ने सीड फंडिंग राउंड में 5.7 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह फंडिंग (Funding) शुरुआती स्टेज में निवेश करने वाले प्लेटफॉर्म वेंचर कैटलिस्ट्स के नेतृत्व में हुई है. इसके अलावा इसमें मार्क वेंचर्स (Maarc Ventures) और दादाचानजी फैमिली ऑफिस ने भी पैसे लगाए हैं.

कंपनी इस फंडिंग से मिले पैसों का इस्तेमाल बड़े शहरों में अपने बिजनेस को तेजी से फैलाने में करेगी. कंपनी का प्लान दिल्ली NCR, बेंगलुरु, हैदराबाद और जयपुर जैसे शहरों में अपने प्रोडक्ट्स को पहुंचाने का है. इसके अलावा, कंपनी यह भी चाहती है कि उसके ड्रिंक्स Blinkit, Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से मिलें. साथ ही कंपनी बड़े प्रीमियम होटल चेन्स में भी अपनी प्रोडक्ट्स को बेचना चाहती है.

क्या है Malaki?

Add Zee Business as a Preferred Source

Malaki की शुरुआत 2020 में दो भाइयों मोहित भाटिया और आशीष भाटिया ने मिलकर की थी. यह कंपनी टॉनिक वॉटर, अल्कलाइन वॉटर (खास तरह का पानी), स्पार्कलिंग वॉटर और जिंजर एल (अदरक वाला पेय) जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है. ये सभी ड्रिंक कांच की खूबसूरत बोतलों में आते हैं. कंपनी ने पैकेजिंग करते वक्त पर्यावरण का पूरा ध्यान रखा है. उनकी पेटेंट कराई हुई 'क्रिस्टल बॉटल' डिजाइन उनकी इसी सोच को दिखाता है.

कहां-कहां है Malaki?

मौजूदा वक्त में Malaki के प्रोडक्ट्स मुंबई, पुणे और गोवा जैसे शहरों में 500 से भी ज्यादा प्रीमियम होटल, रेस्टोरेंट और कैफे (HORECA) में उपलब्ध हैं. इतना ही नहीं, सिंगापुर एयरलाइंस, रिट्ज कार्लटन और हयात जैसे दिग्गजों के साथ भी कंपनी ने पार्टनरशिप की हुई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6